

Followers
284.7K
Live data · updated 13 Oct 2026














24.9K
Avg. views
0.86%
Engagement rate
3.5K
Avg. likes
127
Avg. comments
51
Posts / month
Reelsपंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले सरदार परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने भगवंत मान सरकार की नाकामी उजागर कर दी है। सरदार परविंदर सिंह के पिता का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार, मानसा के विधायक और स्वयं भगवंत मान इस ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं। भगवंत मान जी, अगर आपमें ज़रा भी शर्म है, तो तुरंत इस्तीफ़ा दीजिए।
13 Oct 2026
PostsReviewed anti-pollution measures at the Secretariat with Environment Minister Shri Manjinder Singh Sirsa Ji and senior officials, taking stock of the steps being taken to tackle Delhi’s pollution and the action required from different departments. The focus was on ground-level implementation, better coordination and timely action ahead of the coming winter months. @mssirsa
12 Oct 2026
Reelsसमस्त देशवासियों को शक्ति, भक्ति और आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए तथा देश में शांति, सद्भाव और उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो। जय माता दी! #navratri
11 Oct 2026
Reelsविकसित भारत 2047 मोदी जी के संकल्प के साथ We Will Do It
8 Oct 2026
Reelsआज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी के साथ ‘प्लांट मंडला रंगोली’ का शुभारंभ किया। पौधों से साकार की गई यह आकर्षक मंडला कला भारतीय संस्कृति की खूबसूरती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को एक साथ दर्शाती है। प्रकृति से जुड़ाव और Viksit Bharat के संकल्प के साथ हम एक ऐसी दिल्ली के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो स्वच्छ, हरित और सुंदर हो। आप भी अपने परिवार के साथ सेंट्रल पार्क आएं और इस अनूठी Plant Mandala Art को जरूर देखें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह जी, विधायक श्री अशोक गोयल जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
8 Oct 2026
ReelsWe Will Do It
7 Oct 2026
Reelsबारापुला फ्लाइओवर ट्रैफिक जाम डिज़ाइन फाल्ट ? कौन जिम्मेदार ? सच सुनिए -
7 Oct 2026
Reelsयशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन 25 वर्षों की यात्रा ने यह सिद्ध किया है कि जब नेतृत्व का केंद्र ‘जनसेवा’ हो, तो परिवर्तन केवल नीतियों में नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के जीवन में दिखाई देता है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी ने भारत को आत्मविश्वास, सामर्थ्य और नई दिशा दी है। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर सेवा और सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। #25YearsOfSeva
7 Oct 2026
Reelsएशियन गेम्स स्वर्ण विजेता भारतीय कबड्डी टीम के स्टार खिलाड़ी, दिल्ली के भाई पवन सहरावत जी का अभिनंदन किया। पवन जी और पूरी भारतीय कबड्डी टीम को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
6 Oct 2026
Reelsआज भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के Foundation Day समारोह में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रोफेसरों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता एवं ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ अभियान के पंजीकरण काउंटर का शुभारंभ किया, जिससे अधिक से अधिक युवा स्वच्छता और यमुना संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़ सकें। इस अवसर पर पालम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुलदीप सोलंकी जी, दिल्ली विश्वविद्यालय के Dean of Colleges प्रो. बलराम पाणि जी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवनीश मित्तल जी, नजफगढ़ नगर निगम ज़ोन के चेयरमैन श्री जयवीर राणा जी, डिप्टी चेयरमैन श्रीमती सुषमा पवन राठी जी सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
5 Oct 2026
Reelsहमारी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली जल बोर्ड के 50,000 पेंशनर्स एवं उनके परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी है। अब उन्हें इलाज के लिए समय पर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। #sevasankalpabhiyan
5 Oct 2026
Reelsजब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, तब भारत की 7.8% GDP growth एक बड़ी उपलब्धि है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, लगातार हो रहे सुधारों और 140 करोड़ देशवासियों के आत्मविश्वास की तस्वीर है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है। यही नए भारत की ताकत है।
10 Sept 2026
Reelsश्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कान्हा जी की कृपा से सभी के जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। जय श्रीकृष्ण!
4 Sept 2026
Postsनई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित ‘जल मंथन – विकसित भारत – जल शक्ति मंत्रियों की कार्यशाला’ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी , माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी , आदरणीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी . एल. संतोष जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में जल संरक्षण, जल संसाधनों के समुचित एवं प्रभावी प्रबंधन, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय तथा जनभागीदारी के माध्यम से देश में जल सुरक्षा को और सुदृढ़ करने पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘जल शक्ति से जन शक्ति’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। @nitinnabinbjp @crpaatil @officialrekhagupta
4 Sept 2026
Postsआज जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रयासों को नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया। प्रधानमंत्री जी के ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जल संरक्षण को जनभागीदारी का स्थायी अभियान बनाते हुए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर जल-सुरक्षित भारत के निर्माण को गति देंगी। हर बूंद बचाएं, जल स्रोतों को संजोएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल का संकल्प लें। @crpaatil #JalShakti #viksitbharat
3 Sept 2026
PostsDrain maintenance cannot be caught between jurisdiction and coordination issues. At the Secretariat, reviewed the upkeep of drains with MCD, PWD, I&FC and DDA officials. Made it clear - no more excuses and no passing the responsibility. Every agency must take clear ownership, act within a defined timeline and ensure the work is visible on the ground. Accountability will be fixed wherever lapses occur.
2 Sept 2026
Reelsमैंने आज अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराया। आप भी अपना लाइसेंस समय पर रिन्यू करवाएं और हमेशा वैध लाइसेंस के साथ ही गाड़ी चलाएं।
1 Sept 2026
Reelsमोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
1 Sept 2026
Postsदिल्ली के सार्वजनिक स्थान केवल साफ-सुथरे ही नहीं, बल्कि आकर्षक, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए उपयोगी हों, इसी संकल्प के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में Dixon Technologies Limited और Kanodia Group के साथ MoU किया। इस साझेदारी के माध्यम से फ्लाईओवरों के नीचे के स्थानों का सौंदर्यीकरण, फुटपाथों की बेहतर सफाई एवं रखरखाव, ग्रीन बेल्ट का विकास और पिलरों को भारतीय संस्कृति, आधुनिक कला तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेशों से सजाया जाएगा। @officialrekhagupta #ViksitDelhi
31 Aug 2026
Reelsयोग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, दिलों को जोड़ने का भी रास्ता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान उज़्बेकिस्तान योग फेडरेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर भारत की इस प्राचीन परंपरा को वैश्विक मंच पर और मजबूती दी। योग की यह शक्ति सीमाओं से परे लोगों को जोड़ती है और रिश्तों में नई ऊर्जा भरती है।
31 Aug 2026
Reelsगढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली द्वारा आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026’ में उपस्थित होकर 123 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। निश्चित रूप से यही प्रतिभाएँ आने वाले समय में समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
30 Aug 2026
Postsदिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री जे.पी. जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं निगम पार्षद उपस्थित रहे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हम सभी ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया ।
30 Aug 2026
Reelsपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय के बाद कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी और जलेबी के साथ यह खुशी साझा की। यह सिर्फ जीत का जश्न नहीं, बल्कि उस विचारधारा की विजय है जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने रखी थी। जिनके सपनों का बंगाल आज नई दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। आज़ादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में यह परिवर्तन संभव हुआ है। वर्षों तक चले कुशासन, भय और तुष्टिकरण की राजनीति के बाद जनता ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संगठनात्मक नेतृत्व में सहित सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। आज हर कार्यकर्ता की आंखों में खुशी के साथ जिम्मेदारी का भाव भी है। यह जीत अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है विकास, सुरक्षा और सम्मान के उस मार्ग की, जिसकी
4 May 2026
Reelsबधाई हो पश्चिम बंगाल। #westbengal #electionresult2026 #bjp
4 May 2026
Reelsआर.के. पुरम में “Catch the Rain” अभियान के साथ जल संरक्षण की नई शुरुआत “जहां गिरे, जब गिरे — हर बूंद को सहेजें” अब समय है इसे जन-आंदोलन बनाने का। #PaaniKiVaani #CatchTheRain
1 May 2026
Reelsजब बारिश की हर बूंद धरती पर गिरती है, तो वह केवल मौसम नहीं, एक अवसर लेकर आती है भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर। आज आवश्यकता है कि हम “Catch the Rain” को केवल एक योजना नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बनाएं। जहां बारिश गिरे, वहीं उसे संजोने का संकल्प हर नागरिक का कर्तव्य बने। जल संरक्षण कोई विकल्प नहीं, यह राष्ट्र निर्माण का आधार है। हर छत, हर घर और हर कॉलोनी इस संकल्प का हिस्सा बने तभी आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से सुरक्षित भविष्य मिलेगा। आइए, हम सब मिलकर हर बूंद बचाएं और भारत का भविष्य सुरक्षित करें। #CatchTheRain #PaaniKiVaani
1 May 2026
Postsआज आर.के. पुरम में “Catch the Rain” अभियान कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पानी बचाने की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। आज “नीरा – पानी की वाणी” मैस्कॉट का भी अनावरण हुआ, जो लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देगा, खासकर बच्चों और युवाओं तक। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ‘मन की बात’ में “Catch the Rain, where it falls, when it falls” का जो संदेश दिया, वह आज पूरे देश के लिए मार्गदर्शक बन चुका है। उसी प्रेरणा से आगे बढ़ते हुए दिल्ली इस पहल को जन-भागीदारी के माध्यम से एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री @officialrekhagupta जी की उपस्थिति ने सभी का हौसला बढ़ाया और यह स्पष्ट किया कि सरकार इस अभियान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। दिल्ली में पानी की कमी नहीं, बल्कि उसे बचाने की सोच की कमी है। अब समय है कि हर बिल्डिंग, हर सोसायटी और हर कॉलोनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाया जाए। यह सरकार का नहीं, हम सबका अभियान है। साथ में सांसद बांसुरी स्वराज जी, विधायक अनिल शर्मा जी, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी जी, वीरेन्द्र बब्बर जी, जल बोर्ड के सीईओ विजय जी, अधिकारीगण, RWA, NGO और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। #PaaniKiVaani #CatchTheRain
1 May 2026
ReelsHello क्या आप तैयार हैं अपने नए दोस्त नीरा से मिलने के लिए? नीरा आपको रोज याद दिलाएगा पानी कैसे बचाना है, क्योंकि हर बूंद कल का सहारा है। दिल्ली में पानी की कमी नहीं, बल्कि उसके सही उपयोग की जरूरत है। अगर हम रोज थोड़ा सा भी पानी बचाएं, तो करोड़ों लीटर पानी बचाया जा सकता है। आइए मिलकर दिल्ली का पानी बचाएं #PaaniKiVaani #CatchTheRain
1 May 2026
Reels1st May 2026 Mission Save Water begins. A people’s movement for every home, every street. Your Jal Saathi is coming. Let’s make every drop count. #PaaniKiVaani
28 Apr 2026
Reelsआज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को निवास पर क्षेत्रवासियों के साथ सुना। प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि जनभागीदारी ही देश की सबसे बड़ी ताकत है चाहे स्वच्छता का अभियान हो, ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प हो या नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण। उन्होंने जनगणना के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही प्रभावी नीतियों और देश के संतुलित विकास का आधार बनते हैं। उनके हर शब्द में एक संदेश था देश बदलेगा, जब हर नागरिक जिम्मेदारी निभाएगा। साथ में पूर्व सांसद अमर पटनायक जी भी उपस्थित रहे। #MannKiBaat
26 Apr 2026
Reelsजो आदमी कहता था कि मैं बंगला नहीं लूंगा, मैं मकान नहीं लूंगा तो आज समझ में आता है कि वह यह कहते थे कि मैं साधारण नहीं लूंगा। महल ले लूंगा मगर साधारण घर नहीं लूंगा।
25 Apr 2026
Reelsसादगी का चोला पहनकर लूट का व्यापार किया। दो कमरों का वादा था पर शीश महल तैयार किया। जनता मांगती रही हिसाब पानी और बिजली का पर अपनी अय्याशी के लिए जनता के भरोसे का कत्ल सरेआम किया। पूरी आम आदमी पार्टी से चार सवाल पूछना चाहता हूं….
25 Apr 2026
Reelsदिल्ली के रहमान डकैत (अरविंद केजरीवाल) का नया शीशमहल।
25 Apr 2026
Reelsपंडारा रोड स्थित जोधपुर मैस में “सार्वजनिक शौचालय” की आधारशिला रखना भले ही एक छोटा कदम प्रतीत हो, लेकिन इसके पीछे का उद्देश्य अत्यंत जनहितकारी है। हर नागरिक चाहे वह किसी भी वर्ग, क्षेत्र या परिस्थिति से आता हो उसे स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, इसी सोच के साथ यह कार्य किया गया है। छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। हम निरंतर ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे भी जनसेवा के इस पथ पर लगातार कार्य करते रहेंगे।
18 Apr 2026
Reelsआज सबसे पहले मुकरबा चौक पर बन रहे अंडरपास कार्य का निरीक्षण किया और इंजीनियरों को निर्देश दिये काम तेज़ी के साथ-साथ गुणवत्ता के साथ पूरा हो, ताकि इसका लाभ जनता को मिले। यह मार्ग हर दिन भारी यातायात का दबाव झेलता है, और हमारा उद्देश्य स्पष्ट है भीड़भाड़ कम करना और लोगों के लिए आवागमन को अधिक सुगम बनाना। इसके बाद मुकरबा चौक क्षेत्र की नर्सरी में स्थापित नए ग्रीन वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। जहां सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से एकत्रित हरे कचरे जैसे पत्तियां, टहनियां और झाड़ियां को वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए कम समय में उपयोगी कम्पोस्ट में बदला जाएगा। यह पहल न सिर्फ कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूत करेगी। साथ ही, बुराड़ी क्षेत्र में ड्रेनों की सफाई (डि-सिल्टिंग) कार्य का भी जायजा लिया। मॉनसून से पहले जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए ग�
15 Apr 2026
Reelsआज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बना। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि नए भारत की तेज़ रफ्तार प्रगति का प्रतीक है। यह कॉरिडोर दिल्ली और देवभूमि के बीच दूरी ही नहीं, विकास के अंतर को भी समाप्त करेगा। अब दिल्ली से देहरादून की यात्रा 6-7 घंटे नहीं, मात्र 2-3 घंटे में पूरी होगी, यह बदलते भारत की कार्यक्षमता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री जी के निर्णायक नेतृत्व में दिल्ली को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II जैसी परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर बदल रही हैं और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र वैश्विक मानकों पर खरा उतरेगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी , प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी, केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, दिल्ली के माननीय सांसद, मंत्रिगण एवं विधायक उपस्थिति रहे।
14 Apr 2026
Reelsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कल एक और ऐतिहासिक परियोजना राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। दिल्ली–देहरादून मेगा प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ तेज़ रफ्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और सशक्त अर्थव्यवस्था का संकल्प साकार होगा। आइए, मिलकर इस विकास यात्रा के साक्षी बनें। #DelhiDehradunExpressway #NewIndia
13 Apr 2026
Reelsएक और सपना हुआ साकार 💕 14 अप्रैल को देश के प्रधान सेवक करने जा रहे हैं लोकार्पण
12 Apr 2026
Reelsजवाबदेही तय है, कार्रवाई तय है… अब हर चूक पर सीधी कार्रवाई होगी। #GovernmentOnWheels #जनता_की_सरकार
11 Apr 2026
Reelsआज शनिवार अवकाश के दिन भी सरकार मैदान में उतरी। PWD, I&FC सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों—ACS, स्पेशल सेक्रेटरी, ENC, चीफ़ इंजीनियर और SE के साथ बस में सवार होकर निरीक्षण किया। PWD मुख्यालय से MSO भवन, मूलचंद, AIIMS, छत्तरपुर मेट्रो, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग होते हुए हयात रीजेंसी तक हर जमीनी हकीकत देखी। जहाँ भी लापरवाही या कमी मिली, वहीं तत्काल सख्त निर्देश दिए गए। स्पष्ट कर दिया काम में देरी और ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। #GovernmentOnWheels #जनता_की_सरकार
11 Apr 2026
Postsआज शनिवार अवकाश के दिन भी सरकार मैदान में उतरी। PWD, I&FC सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों—ACS, स्पेशल सेक्रेटरी, ENC, चीफ़ इंजीनियर और SE के साथ बस में सवार होकर निरीक्षण किया। PWD मुख्यालय से MSO भवन, मूलचंद, AIIMS, छत्तरपुर मेट्रो, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग होते हुए हयात रीजेंसी तक हर जमीनी हकीकत देखी। जहाँ भी लापरवाही या कमी मिली, वहीं तत्काल सख्त निर्देश दिए गए। स्पष्ट कर दिया काम में देरी और ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। #GovernmentOnWheels #जनता_की_सरकार
11 Apr 2026
ReelsVisited the Delhi Gate drain and Barapulla drain to assess desilting progress ahead of the monsoon. At Delhi Gate, a drain that remained covered for nearly 40 years is now finally being opened up for proper cleaning -over 21,000 metric tonnes of silt already removed, crossing 70% of the work. At Barapulla, desilting is nearing 78% completion with more than 31,000 metric tonnes cleared. Across Delhi, work is in full swing. Out of 77 drains, nearly 50% desilting has already been completed, with over 14 lakh metric tonnes of silt removed so far. The target remains 28 lakh metric tonnes.
10 Apr 2026
Reelsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हमेशा नारी शक्ति को शासन के केंद्र में रखा है। पीएम आवास योजना से लेकर उज्ज्वला तक, हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है।
9 Apr 2026
Reelsसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ के पावन मंत्र को आत्मसात करते हुए, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ राष्ट्रसेवा में निरंतर अग्रसर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी जी तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व, तपस्या और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक सशक्त विचारधारा है, जिसने भारतीय राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। ‘Nation First’ की भावना से ओतप्रोत यह संगठन आज एक विराट वटवृक्ष के रूप में स्थापित है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों के साथ 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को निरंतर सशक्त कर रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण ने ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को
6 Apr 2026
Reelsप्राचीन संन्यास आश्रम शिव हनुमान मंदिर ट्रस्ट, पंचकुईया रोड, नई दिल्ली विधानसभा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना कर भगवान श्री हनुमान जी से देश की समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
2 Apr 2026
Reelsसभी देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। बजरंगबली की कृपा आप सभी पर बनी रहे। जय श्री राम! जय हनुमान!
2 Apr 2026
Reelsआज दिल्ली जल बोर्ड के वेब पोर्टल पर Chatbot, Advanced CRM और DJB 1916 Mobile App का शुभारंभ किया। यह पहल केवल नई तकनीक लाने की बात नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर सेवाएं देने की हमारी कोशिश है। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से अब शिकायतों का त्वरित निस्तारण, प्रभावी निगरानी और नागरिकों तक सेवाओं की पहुंच अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम होगी। साथ ही Summer Action Plan का भी अनावरण किया, जिससे आने वाले समय में जल प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ होगा। हमारा स्पष्ट संकल्प है टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना और शासन व्यवस्था में उनका विश्वास और अधिक मजबूत करना।
30 Mar 2026
Reelsदिल्ली की बढ़ती जनसंख्या और पानी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी और गृहमंत्री श्री @amitshahofficial जी ने लगातार कई बैठकें कर दिल्ली के पानी प्रोजेक्ट्स को नई रफ्तार दी। अब यमुना में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और हर घर तक साफ पानी पहुँचाने का संकल्प मजबूत होगा।
27 Mar 2026
Reelsअरविंद केजरीवाल ने यमुना में डुबकी इसलिए नहीं लगाई, क्योंकि…
27 Mar 2026
Reelsअरविंद केजरीवाल राज में दिल्ली को साफ पानी नहीं, सिर्फ़ बहाने मिले, यमुना सफाई सिर्फ़ बातों में ही सीमित रही और टैंकर माफिया व भ्रष्टाचार ने जल बोर्ड के सिस्टम को खोखला कर दिया ।
27 Mar 2026
Reelsदिल्ली के रहमान डकैत की कहानी भी अजीब है एक तरफ दिखावे की सादगी, साधारण कैमरा, फटी कुर्सी की सीट और दूसरी तरफ खड़ी हो गई करोड़ों की चमकती हकीकत #SheeshMahal सवाल सीधा है ये सादगी थी या स्क्रिप्ट ये संघर्ष था या सिर्फ़ एक कहानी
27 Mar 2026
Reelsआंध्र एसोसिएशन, सेंट्रल दिल्ली शाखा द्वारा गोल मार्केट, नई दिल्ली विधानसभा में आयोजित श्री सीताराम कल्याण महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन दर्शन कर मन आनंद और श्रद्धा से भर गया। पूरे देश में प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और भक्ति का यह अद्भुत भाव हम सभी को एक सूत्र में बांधता है।
26 Mar 2026
Reelsजय श्रीराम 🚩 राम नवमी के पावन अवसर पर चौखंडी, राजौरी गार्डन में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर सभी को शुभकामनाएँ दी। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
26 Mar 2026
Reelsजय माता दी 🙏 आज मां झंडेवाली के दर पर परिवार सहित दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता रानी की कृपा से हम सब खेतरी उगाते हैं… इसमें हमारी आस्था, मेहनत और भावनाएँ जुड़ी होती हैं। बस एक छोटा सा निवेदन है आप सभी से… कृपया बीजी हुई खेतरी को यमुना में प्रवाहित न करें। यमुना हमारी जीवन रेखा है, उसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर आप इसे सचिवालय के सामने बने वेस्ट प्लांट में डालेंगे, तो यही खेतरी खाद बनकर हमारी दिल्ली को हरा-भरा बनाने में काम आएगी। आइए, आस्था के साथ जिम्मेदारी भी निभाएँ। माता रानी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
26 Mar 2026
Reelsदिल्ली के ‘डकैत’ की कहानी… भरोसे का चेहरा लेकर आया, और खजाना अपने सपनों के शीशमहल में लगा गया। #SheeshMahal
26 Mar 2026
Reelsखजाने खाली, महल ऊँचे। राजा के बस अपने कूँचे। अरविंद केजरीवाल ने 58 करोड़ अगर शीश महल पर नहीं, ICU और वेंटिलेटर पर खर्च होते, तो दिल्ली में हज़ारों जानें बच सकती थीं।
25 Mar 2026
Reelsपूज्य पिताजी को नमन🙏
15 Mar 2026
Postsपरम पूजनीय स्व. डॉ. साहिब सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। डॉ. साहिब सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा हैं, व उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मेरा संकल्प है कि समाज के हर वर्ग के हित और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करता रहूँ। #आपके_सपने_हमारा_संकल्प
15 Mar 2026
Reelsसिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा यमुना और अन्य जल निकायों की सफाई, ड्रेनों में जमी सिल्ट हटाने के लिए लगाई 4 अत्याधुनिक Amphibious Machines (long & Short Boom) का जलावतरण किया ।
13 Mar 2026
Postsसिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा पंखा रोड ड्रेन में लगाई 2 अत्याधुनिक Amphibious Machines (Short Boom) का मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में जलावतरण किया गया, जिससे यमुना और अन्य जल निकायों में सफाई, सिल्ट हटाने और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को और अधिक तेज़ी और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इस अवसर पर सरकार में मेरे सहयोगी मंत्री आशीष सूद जी भी उपस्थित रहे।
13 Mar 2026
Postsआज सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नजफगढ़ ड्रेन में लगाई गई 2 अत्याधुनिक Amphibious Machines (Long Boom) का माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में जलावतरण किया गया। ये आधुनिक मशीनें नदियों और नालों में जमी गाद को निकालने, जल निकायों की सफाई तथा बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। दिल्ली में बेहतर जल प्रबंधन, स्वच्छ जल निकायों और प्रभावी बाढ़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के साथ लगातार कार्य कर रही है।
13 Mar 2026
Postsदिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
10 Mar 2026
Reelsबहादुर शाह जफर मार्ग , दिल्ली गेट पर PWD द्वारा निर्मित “श्री पार्थ सारथी रथ”का लोकार्पण माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री तरविंदर सिंह मारवाह जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। यह श्री पार्थ सारथी रथ न केवल हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली की बढ़ती सुंदरता, सांस्कृतिक गौरव और सकारात्मक संदेश का भी वाहक बनेगा। यह रथ आने वाली पीढ़ियों को धर्म, कर्तव्य और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
9 Mar 2026
Reelsअजय भारत, विजयी भारत हौसलों से ऊँचा, इरादों से मजबूत विश्व विजेता मेरा भारत, महान भारत #T20WorldCup2026final #INDvsNZ
8 Mar 2026
Postsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने दिल्ली में ₹33,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। • पिंक लाइन (मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर) के पूर्ण होने से दिल्ली को देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क मिला। • मजेंटा लाइन विस्तार और फेज़-5A के नए कॉरिडोरों का शिलान्यास भी किया। • सरोजिनी नगर में आधुनिक GPRA फ्लैट्स उद्घाटन और अत्याधुनिक बिज़नेस पार्क का शिलान्यास हुआ। ये परियोजनाएँ दिल्ली को आधुनिक, सुव्यवस्थित और हरित राजधानी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, श्री तोखन साहू जी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। #ThankYouModiJi
8 Mar 2026
Reelsअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी-शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आज भारत की महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर राष्ट्र के विकास को नई गति दे रही हैं। #InternationalWomensDay #NayeBharatKiNariShakti
8 Mar 2026
Reelsआज लद्दाख बुद्ध विहार मोनेस्ट्री मार्केट, नई दिल्ली में दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। साथ ही आज PWD, दिल्ली जल बोर्ड और इरिगेशन एवं फ्लड कंट्रोल विभाग (I&FC) के पिछले एक वर्ष के कार्यों पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया। इस बुकलेट में बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों का स्पष्ट विवरण दिया गया है और साथ ही यह भी बताया गया है कि आने वाले समय में दिल्ली के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे और उन्हें किस प्रकार ज़मीन पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री ताशी ग्यालसन खाचू जी, स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद लेह, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्री ताशी ग्यालसन जी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
5 Mar 2026
Postsहोली का पर्व केवल रंगों का त्यौहार नहीं, आपसी प्यार, प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। परिवार जनों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव के पर्व होली की शुभकामनाएं दी ।
4 Mar 2026
Reelsकिदवई नगर टाईप 2 और 4, नई दिल्ली विधानसभा में होलिका दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्थानीय निवासियों के साथ पूजन एवं आहुति अर्पित की। होलिका दहन हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है जो हमें असत्य पर सत्य की विजय, अन्याय पर न्याय की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
2 Mar 2026
Reelsआज दिल्ली सचिवालय नर्सरी में ग्रीन वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। अब सड़कों और फुटपाथों से एकत्रित हरे कचरे टूटी लकड़ियां, पत्तियां और झाड़ियां को वैज्ञानिक प्रक्रिया से दो माह में कम्पोस्ट में परिवर्तित किया जाएगा। यही खाद हमारे उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग होगी, जिससे दिल्ली और अधिक हरी-भरी बनेगी। पहले राजधानी में ऐसा एक भी प्लांट नहीं था। आज 6 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और 6 और स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि हर जिले में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित हो। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘स्वच्छ भारत’ और ‘ग्रीन इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बना रहे हैं।
24 Feb 2026
Reelsआज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर एवं मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किया। सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ, इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों का एकीकृत स्वरूप “वन नेशन, वन कनेक्टिविटी” की सोच को साकार करता है। देश में पहली बार एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल का संचालन यह केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। आज भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है यह उपलब्धि बताती है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और संकल्प मजबूत हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है। #NamoBharat
22 Feb 2026
Reelsआज ग्राम जाट बहरोड़ , मुण्डावर में शहीद भाई सुरेंद्र सिंह जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सौभाग्य और गर्व की बात है कि वर्ष 2015 में भारत माता की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हमारे शहीद भाई सुरेंद्र सिंह जी आज भी हर दिल में जीवित हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि शहीद कभी मरते नहीं, वे राष्ट्र की चेतना बन जाते हैं। कार्यक्रम में शहीद सुरेंद्र सिंह जी के पूज्य पिताजी कर्मवीर जी, सुपुत्र विपांशु, समस्त परिजन, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जी, राजस्थान सरकार में मंत्री श्री झाबर सिंह जी, श्री संजय शर्मा जी, विधायक कुलदीप धनखड़ जी, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी जी, गंगानगर से पूर्व जिला चेयरमैन भाई पृथ्वीराज मीर जी, तथा सभी सम्मानित सरदारी, माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । भाई शहीद सुरेंद्र सिंह अमर रहे। अमर रहे, अमर रहे।
22 Feb 2026
Reelsदिल्ली की जनता ने एक वर्ष पूर्व जो विश्वास हमारी सरकार पर व्यक्त किया था, आज वह विश्वास धरातल पर कार्यों के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। एक साल में दिशा बदल चुकी है। दिल्ली रुकी नहीं है दिल्ली आगे बढ़ रही है। #EkSaalVikasKa #ViksitDelhi #MissionViksitDelhi
20 Feb 2026
Postsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी के दृढ़ संकल्प के साथ दिल्ली ने एक वर्ष में निर्णायक परिवर्तन का साक्षी बनकर दिखाया है। यह सरकार वादों की नहीं, परिणामों की राजनीति करती है। एक वर्ष में हमने स्पष्ट संदेश दिया है :- ठहराव नहीं, तेज़ी चाहिए। बहाने नहीं, समाधान चाहिए। राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति चाहिए। आज दिल्ली सरकार का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। यह केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं, बल्कि नीयत, नीति और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। #EkSaalVikasKa #ViksitDelhi #MissionViksitDelhi
20 Feb 2026
Reelsसभी दिल्लीवासियों को मेरा नमस्कार 🙏 दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं का केंद्र है। हमारी कोशिश है कि दिल्ली ऐसी बने जिस पर हर नागरिक को गर्व हो आधुनिक, सुरक्षित, सुंदर और विश्व-स्तरीय। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “विकसित भारत” संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी के नेतृत्व में, हम सड़कों से लेकर ड्रेनेज, प्रदूषण नियंत्रण से लेकर बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं तक हर मोर्चे पर तेजी से काम कर रहे हैं। वर्षों से अटकी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि दिल्ली के विकास को नई गति मिल सके। मेरे लिए यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानियों में शामिल करने का संकल्प है। #EkSaalVikasKa #ViksitDelhi #MissionViksitDelhi
20 Feb 2026
Reelsसभी दिल्लीवासियों को मेरा नमस्कार 🙏 दिल्ली सरकार के एक साल में हमारी प्राथमिकता साफ रही है , लोगों को बुनियादी सुविधाओं में वास्तविक सुधार मिले और सिस्टम पर भरोसा मजबूत हो।पानी की सप्लाई बेहतर हो, सीवर की दिक्कतें कम हों, पुराने प्लांट आधुनिक बनें और यमुना को साफ करने की दिशा में ठोस काम हो , इन सभी मोर्चों पर लगातार काम किया गया है। कई इलाकों में नई पाइपलाइन, नए कनेक्शन और मजबूत सिस्टम से लाखों लोगों को सीधा फायदा मिला है। हमारा संकल्प स्पष्ट है - दिल्ली का कोई भी परिवार पानी और सीवर जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे। अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन नीयत भी साफ है, दिशा भी सही है और गति भी तेज है। #EkSaalVikasKa #ViksitDelhi #MissionViksitDelhi
20 Feb 2026
Reelsआज दिल्ली जल बोर्ड की लगभग ₹2100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। दिल्ली में हमारी सरकार पानी, सीवर और बुनियादी ढांचे से जुड़े लंबे समय से लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर रही है। हमारा संकल्प स्पष्ट है हर घर तक बेहतर सुविधाएँ पहुँचाना और दिल्ली में स्थायी एवं सकारात्मक बदलाव लाना। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज जी व विधायक उमंग बजाज जी , जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर जी भी उपस्थित रहे।
18 Feb 2026
Reelsआज दिल्ली में 75 नए CM श्री स्कूलों का भव्य शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में पंडारा रोड, नई दिल्ली विधानसभा में CM श्री स्कूल का उद्घाटन किया गया। इन स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और 7000 स्मार्ट बोर्ड वाली क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक-सक्षम शिक्षा प्रदान करेंगी। आज से दिल्ली के बच्चे आधुनिक तकनीक और श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति के साथ भविष्य के लिए तैयार होंगे। इस अवसर पर NDMC के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत चहल जी भी उपस्थित रहे। दिल्ली का हर बच्चा, आधुनिक शिक्षा से सशक्त हो यही हमारी सरकार का संकल्प है।
17 Feb 2026
Reelsआज लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई-बाढ़ नियंत्रण विभाग की ₹1075 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री राज्य हर्ष मल्होत्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया। यह केवल परियोजनाओं की शुरुआत नहीं है, बल्कि बेहतर सड़कों, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक अवसंरचना के माध्यम से दिल्ली के भविष्य को सुरक्षित बनाने का हमारी सरकार का संकल्प है। हम दिल्ली को सुगम, सुरक्षित और विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश शर्मा जी, संजय गोयल जी, अभय वर्मा जी, अरविंदर सिंह लवली जी, रवीकांत जी, अनिल गोयल जी, रविन्द्र सिंह नेगी जी, जिला अध्यक्ष दीपक गाबा जी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
16 Feb 2026
Reelsपाकिस्तान पर फिर एक बार करारा प्रहार कर भारतीय क्रिकेट टीम ने तिरंगा फिर शान के साथ लहराया है । बधाई हो देशवासियों। #INDvsPAK #T20WorldCup2026 #T20WorldCup #cricket
15 Feb 2026
Reelsहर हर महादेव! सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें। #shivratri
15 Feb 2026
Reelsआज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित हुआ। यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि नए भारत की प्रशासनिक सोच का उद्घोष है। प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय का एक ही स्मार्ट परिसर में एकीकृत संचालन, तेज़ निर्णय, बेहतर समन्वय और जवाबदेह शासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। #SevaTeerth #CentralVistaProject
13 Feb 2026
Reelsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में दिल्ली को विकास की नई दिशा और नई गति मिल रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी में इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक निवेश हो रहा है। जनकल्याण योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुँच रहा है। यह बदली हुई कार्यसंस्कृति का प्रमाण है जहाँ रुकावट नहीं, विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। #ViksitBharatBudget
3 Feb 2026
Reelsयह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के सशक्तिकरण का संकल्प है। रक्षा, एआई, सेमीकंडक्टर, हेल्थ, एजुकेशन और बायो-फार्मा जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश से भारत आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। नए एम्स, यूनिवर्सिटी, पर्यटन विकास, जल संरक्षण, एमएसएमई ग्रोथ फंड और स्वच्छ तकनीकों के साथ यह बजट विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। #viksitbharatbudget
3 Feb 2026
Reelsदिल्ली देश की राजधानी है और इसके विकास में भारत सरकार की भूमिका निर्णायक रही है। पिछले 11 महीनों में यह स्पष्ट हुआ है कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में विकास कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रहे हैं। चाहे दिल्ली पुलिस हो, डीडीए, एनडीएमसी, राष्ट्रीय राजमार्ग हों या पड़ोसी राज्यों से जुड़ी पुरानी स्वीकृतियाँ, आज एक भी फाइल अटकी नहीं है। जो कार्य वर्षों से रुके थे, वे अब पूरी गति के साथ पुनः शुरू हो चुके हैं। यह बदलाव दर्शाता है कि दिल्ली अब ठहराव नहीं, प्रगति की राह पर है। केंद्र के सहयोग से दिल्ली विकसित दिल्ली की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
3 Feb 2026
Reelsआदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच बनी नई सहमति, नए भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति का सशक्त प्रमाण है। यह साझेदारी दर्शाती है कि आज भारत विश्व में भरोसे का प्रतीक, स्थिरता का स्तंभ और अवसरों का केंद्र बन चुका है। दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच यह सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों को नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन को भी नई दिशा देने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार, तकनीक और नवाचार के नए अवसर सृजित होंगे तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के संकल्प को मजबूती देते हुए यह पहल भारत को आत्मविश्वास से भरे, सक्षम और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगी।
3 Feb 2026
Postsसेवा बस्ती, तालकटोरा, नई दिल्ली विधानसभा में स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ बजट 2026 के प्रसारण कार्यक्रम में सहभागिता की। केंद्रीय वित्त मंत्री माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 यह स्पष्ट करता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प केवल विचार नहीं, बल्कि ठोस कार्ययोजना है। यह बजट हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने वाला एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय प्रगति का संतुलित दृष्टिकोण है, जो भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर करता है। #ViksitBharatBudget एक ऐसे भारत की नींव है जो आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभाएगा।
1 Feb 2026
Reelsरमाला, बड़ौत (उत्तर प्रदेश) के कार्यक्रम हेतु प्रस्थान के दौरान आमजन एवं जाट समाज के सम्मानित साथियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
31 Jan 2026
Reelsप्रह्लादपुर गांव में मातृ शक्ति के साथ मिलकर खाना बनाया और सभी के साथ खाया। गांव के भोजन में केवल स्वाद नहीं, अपनापन, परंपरा और स्नेह भी होता है।
31 Jan 2026
Reelsये है आपके एक वोट की ताकत 💕
30 Jan 2026
Reelsआज निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और ड्यूटी पर लेट रहने पर दिल्ली जल बोर्ड के राजेंद्र नगर , कन्हैया नगर , अशोक विहार ज़ोन के ZRO को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। हमारी सरकार का स्पष्ट संदेश है जनसेवा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज़िम्मेदारी निभानी होगी, वरना कार्रवाई तय है।
29 Jan 2026
Reelsआज कर्तव्य पथ पर परिवार संग गणतंत्र दिवस की भव्य परेड देखी। परेड में भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखकर गर्व की अनुभूति हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरी दुनिया ने भारत की ताकत और संस्कृति को देखा।
26 Jan 2026
Reels77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने आवास पर शान से तिरंगा ध्वज फहराया तथा सहकर्मियों के साथ भोजन किया।
26 Jan 2026
Reels77 वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #RepublicDay #गणतंत्र_दिवस
26 Jan 2026
Postsआज नई ‘वॉटर मास्टर’ मशीन के जलावतरण एवं नजफगढ़ ड्रेन में ड्रेजिंग कार्य का शुभारंभ किया। फिनलैंड से आई यह अत्याधुनिक ‘वॉटर मास्टर’ मशीन आज नजफगढ़ ड्रेन (पूर्व साइबी नदी) में कार्यरत हुई। यह मशीन दशकों से जमी 30–40 वर्ष पुरानी सिल्ट को काटकर सक्शन तकनीक के माध्यम से सीधे बाहर निकालती है, जिससे पानी तुरंत वापस ड्रेन में चला जाता है और सिल्ट अलग स्थान पर एकत्र होती है। पहले की मशीनों की तुलना में यह तकनीक कई गुना अधिक तेज, प्रभावी और आधुनिक है। लगभग 6 मीटर तक पानी में खड़े होकर तथा 18 फुट तक गहराई में काम करने वाली यह मल्टीपर्पस एम्फीबियन मशीन बाढ़ नियंत्रण और प्रदूषण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार यमुना और उसके नालों की सफाई के लिए दुनिया की सर्वोत्तम तकनीक अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के संकल्प की सशक्त शुरुआत है। @narendramodi @amitshahofficial @jpnaddaofficial @nitinnabinbjp @officialrekhagupta @ifc_dpt @bjp4delhi
16 Jan 2026
Reelsउत्तरायणी कौथिग जैसे सांस्कृतिक पर्व हमारी सनातन परंपरा की आत्मा हैं। जब दिल्ली की धरती पर उत्तरायणी कौथिग मनाया जा रहा है, तो यह संदेश जाता है कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आज कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित उत्तरायणी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
14 Jan 2026
Reelsआज मादीपुर विधानसभा के रघुबीर नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। आज से 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता की सेवा के लिए समर्पित किए जा रहे हैं, जिसके साथ ही दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या 319 हो गई है। हमारी सरकार दिल्ली की जनता को सुलभ, सशक्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक कैलाश गंगवाल जी सहित कार्यकर्तागण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
14 Jan 2026
Reelsआज पंजाबी बाग में मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत की। यह प्रणाली सड़कों पर उड़ने वाली धूल और प्रदूषक कणों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से हवा की गुणवत्ता बेहतर करने का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर सकारात्मक असर दिखाएगा। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से ऐसे उपायों को और अधिक क्षेत्रों तक विस्तारित करने की योजना पर काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक कैलाश गंगवाल जी सहित कार्यकर्तागण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
14 Jan 2026
Reelsनांगलोई – नजफगढ़ क्षेत्र की यह सड़क पश्चिमी दिल्ली की जीवनरेखा है। वर्षों तक लापरवाही और अव्यवस्था के कारण जनता को जलभराव और बदहाल सड़कों का सामना करना पड़ा। अब निर्णायक सरकार के संकल्प से यहां आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और नई सड़क का निर्माण हो रहा है। यह काम नहीं, समाधान है और पश्चिमी दिल्ली की जनता को विकास का अधिकार दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
13 Jan 2026
Postsभाजपा सरकार के नेतृत्व में दिल्ली में निरंतर विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नांगलोई–नजफगढ़ सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं नालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास, माननीय उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जिसकी कुल लागत ₹64.04 करोड़ है। यह महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली की यातायात एवं जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी। इस अवसर पर मंत्री श्री पंकज सिंह जी, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया जी, श्रीमती कमलजीत सहरावत जी, विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान जी, विधायक श्री गजेन्द्र दराल जी एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता भी उपस्थित रही।
13 Jan 2026
Reelsहर हर महादेव #SomnathSwabhimanParv
10 Jan 2026
Postsआज एनडीएमसी की विशेष परिषद बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कुल ₹5,953.07 करोड़ का एनडीएमसी बजट 2026–27 प्रस्तुत किया गया। यह बजट आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और सुशासन को सशक्त बनाते हुए नई दिल्ली को भविष्य के लिए तैयार राजधानी बनाने की दिशा में एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है। “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ती नई दिल्ली।
7 Jan 2026
Postsआज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ हो चुका है। माननीय उप-राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी के अभिभाषण के साथ इस सत्र ने एक स्पष्ट दिशा और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। यह सत्र केवल औपचारिक कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अवसर है। राजधानी के करोड़ों नागरिकों की अपेक्षाएँ, उनकी आवश्यकताएँ और भविष्य की ठोस योजनाएँ इस सदन की चर्चाओं के केंद्र में रहेंगी।
5 Jan 2026
Postsदिल्ली विधानसभा के इतिहास में आज का दिन एक गौरवपूर्ण और स्मरणीय क्षण के रूप में अंकित हो गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के कर-कमलों से, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी , विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी , विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्म भूषण श्री राम बहादुर राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में, भारतीय लोकतंत्र के दो महान स्तंभों - पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी और विद्या, तप व राष्ट्रसेवा के प्रतीक ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्रों का सदन में अनावरण किया गया। विधानसभा परिसर में स्थापित ये चित्र केवल स्मृति नहीं, बल्कि उन आदर्शों और मूल्यों की सतत प्रेरणा हैं, जिन्होंने भारत की वैचारिक दिशा को मजबूती प्रदान की। इसी अवसर पर, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कॉफी टेबल बुक ‘भारत माता’ का विमोचन भी हुआ। @officialrekhagupta
3 Jan 2026
Reelsजय श्री राम 🚩 वर्ष 2026 आप सभी के लिए मंगलमय हो, प्रभु श्री राम जी की कृपा से सभी के जीवन में खुशियाँ, अच्छा स्वास्थ्य और तरक़्क़ी सदा बनी रहे ।
1 Jan 2026
Reelsश्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला जी के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
31 Dec 2025
ReelsLeading from the front- on the court as well as in life.
27 Dec 2025
Reelsउत्तम नगर की घनी आबादी के बीच विकसित हो रहा यह अटल पार्क - स्वच्छ हवा देगा, प्रदूषण के दबाव को कम करेगा और नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ व सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराएगा।
27 Dec 2025
Reelsआज इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित हरिश शर्मा 3×3 ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होकर आयोजकों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को शुभकामनाएँ दीं। स्वर्गीय हरिश शर्मा जी की जयंती पर आयोजित यह प्रतियोगिता उनके बास्केटबॉल के प्रति योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। देशभर से आई 80+ टीमों की भागीदारी के साथ यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के कौशल और खेल भावना को प्रोत्साहित करता है। ऐसे आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में खेलो इंडिया विज़न और अस्मिता अभियान के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
27 Dec 2025
Postsआज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी की उपस्थिति में उत्तम नगर क्षेत्र को हरित, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में अटल पार्क का शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां एक अच्छा और आधुनिक पार्क बने। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने ₹10 करोड़ का बजट पास किया। इस अटल गार्डन में नागरिकों की सुविधा और आकर्षण के लिए अनेक आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। यहां तालाब और छठ घाट जैसी सुविधाओं के साथ-साथ 12 फीट ऊंची अटल जी की भव्य प्रतिमा और आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे। पार्क में हरियाली, सुंदर लैंडस्केपिंग और खुले प्लाजा तैयार किए जाएंगे। साथ ही चलने के लिए पाथवे, एम्फीथिएटर, प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पब्लिक स्टेज, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत जी, विधायक पवन शर्मा जी, जिला अध्यक्ष राज शर्मा जी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
27 Dec 2025
Reelsपूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर एकता विहार, सेक्टर–6, आर.के.पुरम विधानसभा में ₹5 मात्र में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री अनिल शर्मा जी भी उपस्थित रहे। अटल जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को समर्पित रहा। ₹5 में भोजन की यह जनकल्याणकारी पहल उनके विचारों और आदर्शों को साकार करती हुई समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान और राहत पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। #AtalCanteen #AtalSmritiVarsh
25 Dec 2025
Reelsआज Christmas के साथ-साथ मेरे देशवासियों हमें यह भी याद रखना चाहिए कि आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस (सुशासन दिवस), स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस, महाराजा सूरजमल जी का शौर्य दिवस और तुलसी पूजन दिवस भी है। त्योहार मनाइए, लेकिन अपने महापुरुषों, बलिदानों और भारतीय संस्कृति को कभी न भूलिए।
25 Dec 2025
Reelsपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय “अटल बिहारी वाजपेयी” जी की जयंती पर शत् शत् नमन। #AtalSmritiVarsh #atalbiharivajpayee
25 Dec 2025
Reelsआज राजेंद्र नगर विधानसभा में राजेंद्र नगर वार्ड का, विधायक उमंग बजाज जी एवं निगम पार्षद आरती चावला जी और I&FC, DC, MCD, PWD, जल बोर्ड, SDM, SHO के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और जनता को जल्द राहत मिल सके। #दिल्ली_के_लिए_संकल्प #स्वच्छ_सुरक्षित_सशक्त_दिल्ली
24 Dec 2025
Reelsमनमोहक दृश्य - ये है आपके 1 वोट की ताक़त ❤️ अभी सिर्फ़ 9 महीने ही हुए हैं, आने वाले समय में हर एक वादा पूरा होगा, राजनीति नहीं सिर्फ़ काम होगा 🙏🙏
22 Dec 2025
Reelsदिल्ली के नागरिकों को सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएँ, सुरक्षित वातावरण और सुव्यवस्थित जीवन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आज मोती नगर विधानसभा के रमेश नगर वार्ड क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण विधायक श्री हरीश खुराना जी, जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर जी के साथ I&FC, DC, MCD, PWD, जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान जहाँ भी सुधार की आवश्यकता दिखी, वहाँ उसी समय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों। #दिल्ली_के_लिए_संकल्प #स्वच्छ_सुरक्षित_सशक्त_दिल्ली
22 Dec 2025
Reelsहमारी सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए पानी के बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, 31 जनवरी तक 100% LPSC (ब्याज) माफी का पूरा लाभ उठाया जा सकता है। मैं दिल्लीवासियों से अपील करता हूं - यह एक सुनहरा अवसर है अपने बकाया का निपटान करने का। देर न करें, आज ही इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। #DelhiJalBoard
20 Dec 2025
Reelsअमृतसर की पावन धरती पर स्थित श्री राम तीर्थ (भगवान वाल्मीकि तीरथ स्थल) के दर्शन कर उन्हें नमन किया। महर्षि वाल्मीकि जी की तपोभूमि, माता सीता जी का आश्रयस्थान और लव-कुश की जन्मस्थली यह स्थान हमारी सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। अमृतसर अद्भुत है जहाँ धर्म, परंपरा और विरासत एक साथ मिलकर भारतीय संस्कृति की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।
9 Dec 2025
Reelsश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व पर लाल किले में आयोजित ऐतिहासिक समागम की सफल एवं शांतिपूर्ण पूर्णता के अवसर पर, आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @officialrekhagupta जी और सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज श्री अमृतसर की पवित्र धरती पर पहुँचकर हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। वाहेगुरु जी सबका भला करें। #ShriGuruTegBahadurJi
8 Dec 2025
Reelsयह वीडियो जरूर देखिए 💕
5 Dec 2025
Reelsशिरडी से पधारी साईं बाबा की पवित्र चरण पदुका की दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साईं बाबा की करुणा से हर परिवार में सुख, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे। ॐ साईं राम
2 Dec 2025
Reelsवार्ड-164, दक्षिणपुरी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रोहिनी राज जी के समर्थन में हुए रोड शो में जिस तरह जनता का अभूतपूर्व उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली, उसने यह स्पष्ट किया कि लोग पारदर्शिता, विकास और जवाबदेही की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं। दक्षिणपुरी वार्ड के सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि आगामी 30 तारीख को कमल का बटन दबाकर हमारी सरकार के विकसित दिल्ली के संकल्प को और अधिक मजबूती दें। #MissionViksitDelhi
28 Nov 2025
Reelsवार्ड 163, संगम विहार-ए में भाजपा प्रत्याशी शुभ्रजीत गौतम जी के समर्थन में हुए रोड शो के दौरान आपने जो अपार स्नेह, उत्साह और अपनापन प्रदान किया, वह भाजपा सरकार की विकास-नीति और पारदर्शी कार्यशैली के प्रति आपके विश्वास और उम्मीदों को दर्शाता है। आपका एक-एक वोट, संगम विहार को प्रगति की नई राह पर ले जाने की शक्ति रखता है। इसी वोट के माध्यम से आप अपने परिवार और बच्चों के सुरक्षित, सुनियोजित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। सभी क्षेत्रवासियों से विनती है कि 30 तारीख को कमल का बटन दबाएँ और शुभ्रजीत गौतम जी को अपना आशीर्वाद दें, ताकि हमारी सरकार की विकास यात्रा और अधिक तेज़, मजबूत और प्रभावी रूप से आगे बढ़ सके। साथ में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी और जिला अध्यक्ष माया सिंह बिष्ट जी , सहित भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। #MissionViksitDelhi
28 Nov 2025
Reelsआज संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में आयोजित “संविधान दिवस समारोह” में भारत की विधान यात्रा और इसके प्रथम शिल्पी वीर विट्ठलभाई पटेल को समर्पित अद्भुत कृति “शताब्दी यात्रा” कॉफ़ी टेबल बुक का अनावरण माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साथ में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जी, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी , विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता जी , विधानसभा डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट जी उपस्थित रहें। Vice President of India Raj Niwas Delhi Rekha Gupta Vijender Gupta
26 Nov 2025
Reelsसांस्कृतिक पुनरुत्थान का धर्म-ध्वज 🚩 #Dhwajarohan2025 #AyodhyaRamMandir #ShriRamJanmabhoomi
25 Nov 2025
Reelsअधर्म व अन्याय के विरुद्ध अद्वितीय संघर्ष व बलिदान के प्रतीक ‘हिन्द की चादर’ सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ। मानवता एवं धर्म की रक्षा के लिए आपने जो महान त्याग किया है उसके कारण आप सदियों तक हमें प्रेरित करते रहेंगे। #ShriGuruTegBahadurJi
25 Nov 2025
Reelsदिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएँ और सुगम जीवन प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आज वसंत गांव ,आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनिल शर्मा जी , विभिन्न विभागों—PWD, MCD, DDA, DM, जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित कमियों का आकलन कर वहाँ तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कई स्थानों पर तो मरम्मत और उन्नयन का काम पहले ही शुरू करवा दिया गया था। #प्रदूषण_के_विरुद्ध_दिल्ली_का_युद्ध #मेरी_दिल्ली_मेरी_ज़िम्मेदारी
24 Nov 2025
Postsसिनेमा जगत के महान कलाकार, बॉलीवुड के “ही-मैन” कहलाए जाने वाले पद्म भूषण से सम्मानित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय, सरल स्वभाव और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। उनका जाना एक युग का अंत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व अनगिनत प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
24 Nov 2025
Reelsमुंडका वार्ड–35 में आज भाजपा प्रत्याशी जयपाल (चीनी प्रधान) जी के समर्थन में आयोजित ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया। क्षेत्रवासियों का उत्साह और अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि वार्ड में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। जनता का भाजपा की नीतियों पर भरोसा और कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत एक मजबूत और निर्णायक जीत की नींव रख रही है। #MissionViksitDelhi
23 Nov 2025
Parvesh Sahib Singh is a law, media & politics creator from Delhi with 284.7K Instagram followers, a 0.86% engagement rate and about 24.9K average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Connect with this creator→
@advocate_vipinporia
Law & Justice · India