
+91 •••• ••••
Followers
14.2M
Live data · updated 17 Jul 2026














1.7M
Avg. views
4.03%
Engagement rate
312.4K
Avg. likes
4.3K
Avg. comments
52
Posts / month
Postsदेश के टूटे हुए Education System में आपने जो देखा, सुना और झेला है...वो समस्या का सतह मात्र है। असली सच्चाई इससे कहीं ज़्यादा गहरी है - कल हम इसकी तह तक जाएंगे। समझने के लिए ज़रूर जुड़िए। 17 जुलाई | देहरादून #ChhatronKiGoonj
16 Jul 2026
Reelsहर लीक हुआ पेपर एक चुराया हुआ भविष्य है, हर 'सिस्टम फेलियर' किसी परिवार का टूटा हुआ सपना है! अब सवाल पूछने की बारी छात्रों की है - 17 July, Dehradun! 🔥 #rahulgandhi #india #ChhatronKiGoonj
16 Jul 2026
PostsPaper Leaks ने देश के करोड़ों युवाओं की ज़िंदगी के सबसे अहम साल बर्बाद कर दिए। 13-14 साल की उम्र से 30 साल तक - हर छात्र, हर अभ्यर्थी के सपने संकट में हैं, और भविष्य अधर में। अब और नहीं। देहरादून में कल “छात्रों की गूंज” के साथ जुड़िए, बदलाव की हुंकार बनिए। आइए, मिलकर #ShikshaRevolution लाएँ। #ChhatronKiGoonj
16 Jul 2026
Reelsबहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के। युवा ख्वाब ये जल जाएंगे, सिंहासन तब हिल जाएंगे, छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज। #ShikshaRevolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem. बदलाव अब दूर नहीं।
16 Jul 2026
Reelsमेरे युवा और Gen Z साथियों, अपने सपनों के लिए मेहनत करना आपकी ज़िम्मेदारी है, आपका साथ देना आपके माता-पिता की। मगर... ...उन सपनों को पूरा करना इस देश के education system की ज़िम्मेदारी है - और यही ज़िम्मेदारी आज का टूटा system निभा नहीं पा रहा। अब इस system को बदलने के लिए शिक्षा Revolution लाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। 17 जुलाई | देहरादून #ChhatronKiGoonj से जुड़िए।
15 Jul 2026
Reelsतैयारी करो - पेपर लीक मिलेगा। सवाल पूछो - देश विरोधी का दाग मिलेगा। लाखों खर्च करो - न शिक्षा, न रोज़गार मिलेगा। ये है आज की शिक्षा व्यवस्था, जहाँ न मेहनत का सम्मान है, न सपनों की सुरक्षा। इसी व्यवस्था को बदलने के लिए शिक्षा revolution ज़रूरी है - देश के छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आप भी जुड़िए। 17 जुलाई, 2026 | देहरादून #ChhatronKiGoonj
14 Jul 2026
PostsEducation is not a privilege. It is the right of every student and the foundation of India’s future. But today, schools are shutting down, education is becoming increasingly expensive, student distress is rising, and even a degree no longer guarantees a job. Every leaked exam paper is a receipt for an education system that is rotting from within. India’s students are being asked to study harder, pay more and wait longer, while the system continues to fail them. This pattern of institutional failure demands institutional accountability. On 17th July, I will be in Dehradun for #ChhatronKiGoonj. I call upon every student and young person to join us. Raise your voice. Fight for your future. Together, we will bring a Shiksha Revolution.
13 Jul 2026
Reelsभ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है। जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है। इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है। यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है। मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा। अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का। 17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें। यहां जुड़ें: https://rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj #ChhatronKiGoonj
13 Jul 2026
Reelsहर कदम पर चोरी, हर तरफ वसूली - ये आज देश के Education System की शर्मनाक सच्चाई है। अब न इन चोरियों से समझौता होगा, न ये वसूली की जाएगी बर्दाश्त। मिल कर बदलेंगे ये हालात - आप और मैं, साथ-साथ। छात्रों की गूंज से उठने वाला है एक शिक्षा Revolution - सभी जुड़ें! 17 जुलाई, 2026 | देहरादून
11 Jul 2026
Reelsभारत के कारीगरों में हुनर की कोई कमी नहीं - उनकी तकनीक और मेहनत विश्व में किसी से भी मुकाबला कर सकती है। कमी है तो सरकारी नीतियों और नीयत की - जो इन्हें सच्चा समर्थन, सम्मान और न्यायपूर्ण हक़ दिला सके।
6 Jul 2026
Postsअपनी मेहनत और हुनर से भारत का भविष्य गढ़ रहे जयपुर के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मिला। अफ़सोस, दिल्ली के परिवहन मंत्रालय में बैठकर बनाए गए नियम देशभर में इन छोटे उद्योगों की सांसें रोक रहे हैं। "Make in India" और "Vocal for Local" सिर्फ़ नारे हैं - मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ़ बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं।
6 Jul 2026
Reelsराजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से मिलकर एक ऐसा भारत देखा जो अपने हाथों से रोज़गार भी बनाता है और देश की रफ़्तार भी। Ferrari और Rolls Royce जैसी इनकी विश्व स्तरीय कारीगरी को जहां सम्मान और सहारा मिलना चाहिए, उन्हें नियमों के बोझ तले बंद होने पर मजबूर किया जा रहा है। मोदी सरकार MSME विरोधी नीतियां इन उद्योगों का गला घोंट रही हैं। जब छोटे उद्योग हारते हैं, तब सिर्फ़ फैक्ट्री नहीं बंद होती - भारत का हुनर हारता है और मेहनतकश कारीगर बेरोज़गार होता है। हम ये हुनर का हक़ उनसे छिनने नहीं देंगे।
6 Jul 2026
Reelsलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना। NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा। सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा। जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
26 Jun 2026
Reelsएक भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था - और उसके कारण होने वाले पेपर लीक ने हमारे अनेक बच्चों की जान ली है। हमें मिलकर ये बदलना है - साथ आकर सुनिश्चित करना है कि देश के बच्चों को दबाव और तनाव नहीं, अवसर और अधिकार मिले।
23 Jun 2026
Postsछत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान के लिए यात्रा के दौरान एक छोटा सा चाय ब्रेक - प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और नन्हें दोस्तों के साथ।
21 Jun 2026
Reels‘3.5 लाख करोड़’ हर साल - सिर्फ़ 5 परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों और उनके माता-पिता से वसूली! क्योंकि सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई - न सस्ती और अच्छी सरकारी शिक्षा उपलब्ध कराई, उल्टा एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को निजीकरण से नीलाम कर दिया। आज, देश के करोड़ों परिवार इसकी कीमत चुका रहे हैं - हमें मिल कर यही व्यवस्था बदलनी है।
20 Jun 2026
ReelsRe-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ। पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा। सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
20 Jun 2026
Reelsआकांक्षा और उसके जैसे अनेक ईमानदार, मेहनती बच्चों से इस क्रूर और अन्यायी शिक्षा व्यवस्था ने उनके सपने छीन लिए। “हम रात-रात भर उठकर देखते रहते हैं कि कहीं तनाव में बच्चा कोई गलत कदम न उठा ले।” एक माँ की इस बात ने पूरे देश के लाखों माता-पिता का दर्द सामने रख दिया - जिनके दिन-रात अपने बच्चों के भविष्य, उनके मानसिक स्वास्थ्य और उनकी सलामती की चिंता में करते हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इस पीड़ा और भय के इस चक्रव्यूह को खत्म करें। ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनाएं जिसमें किसी बच्चे, किसी भी माता-पिता को ऐसा असहनीय दुख कभी न सहना पड़े।
20 Jun 2026
ReelsThank you, Kharge ji, our Congress President, our leaders, and my dear Babbar Sher karyakartas, for the warm birthday wishes. Your love and your commitment to the ideals of the Congress is my source of strength. And to my brothers and sisters across the country: thank you for your affection. It means more to me than I can say. It is our collective resolve to keep raising the voice of every Indian, to fight injustice, and to keep working for the unity and progress of the country we love.
19 Jun 2026
ReelsWhen the love is real and one truly cares - conviction is effortless. #rahulgandhi #kota #ChhatronKiGoonj
18 Jun 2026
Reelsकोटा, आप कमाल थे। यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की। हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है। लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है। अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए। #ChhatronKiGoonj
18 Jun 2026
Reelsभारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है। हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे। #ChhatronKiGoonj
18 Jun 2026
Reelsपता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं? ₹3.5 लाख करोड़। यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर। और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने। जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं। #ChhatronKiGoonj
18 Jun 2026
Reelsस्वादिष्ट दाल-रोटी, घर का खाना... और Auto वाले भाइयों के साथ कुछ दिल की बातें। ❤️ #RahulGandhi
30 May 2026
ReelsI travelled through Great Nicobar today. These are the most extraordinary forests I have ever seen in my life. Trees older than memory. Forests that took generations to grow. The people on this island are equally beautiful - both the adivasi communities and the settlers - but they are being robbed of what is rightfully theirs. The government calls what it is doing here a “Project.” What I have seen is not a project. It is millions of trees marked for the axe. It is 160 square kilometres of rainforest condemned to die. It is communities that have been ignored while their homes have been snatched away. This is not development. This is destruction dressed in development’s language. So I will say it plainly, and I will keep saying it: what is being done in Great Nicobar is one of the biggest scams and gravest crimes against this country’s natural and tribal heritage in our lifetime. It must be stopped. And it can be stopped - if Indians choose to see what I have seen.
29 Apr 2026
ReelsOn 19th February 1984, Indira Gandhi Ji stood at this lighthouse - the southernmost tip of India. She remains, to this day, the only sitting Prime Minister ever to have made the journey. Today, forty-two years later, I had the privilege of standing where she once stood and was blown away by the beauty of Great Nicobar Island. India is a great country, and her edges are as incredible as her centre 🇮🇳
28 Apr 2026
PostsGreat Nicobar Island is one of the most beautiful places I have ever seen. I will do everything I can to protect it from those who seek to destroy India’s incredible ecological wealth.
28 Apr 2026
ReelsThey came ready - with questions, with dreams, with fire. Gen Z women will run this country soon. Mark my words.
27 Apr 2026
Reelsक्या कांग्रेस और विपक्ष Anti-Women हैं? Delhi University की छात्राएं बेहतर समझती हैं। आप भी समझिए। Watch Full Exclusive on YouTube.
26 Apr 2026
ReelsReally enjoyed meeting the young women from Gargi College and Delhi University. Two things are clear: 1. The magician has run out of tricks. Young India can see right through him. 2. Gen Z is our future - and Gen Z women will lead the way. It is our duty to open every door for them. The future of our country is in safe hands. Watch Full Exclusive on YouTube.
26 Apr 2026
Reelsअडानी के कारनामों की रस्सी पकड़ कर डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अपनी कठपुतली बना रखा है!
26 Apr 2026
Reelsसच्चाई यही है - भ्रष्टाचार में ममता जी मोदी जी से कुछ कम नहीं हैं!
25 Apr 2026
ReelsRashtriya Surrender Sangh. Farzi nationalism in Nagpur. Pure servility in USA. Ram Madhav has only revealed Sangh’s true nature.
25 Apr 2026
Postsकांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है। संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है। सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है। वो सिर्फ़ delimitation और gerrymandering के जरिए सत्ता हथियाने का प्रयास है। जाति जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर OBC, दलित और आदिवासी समुदायों से किसी हालत में “हिस्सा चोरी” बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के साथ भी किसी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे।
15 Apr 2026
Reels“Main bhi Ambedkar” marathon. Dedicated to our unwavering commitment to justice, equality, and dignity for every Indian. Jai Bhim. Jai Samvidhan. 🇮🇳
12 Apr 2026
Postsमंडी हाउस, नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के SC विभाग द्वारा आयोजित “मैं भी अंबेडकर” मैराथन की तिरंगा दिखाकर शुरुआत की। यह दौड़ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और भारत के संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। आज जब संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार हो रहे हैं, हमें हर अन्याय और भेदभाव के खिलाफ बाबासाहेब जैसा संकल्प लेकर मिलकर लड़ना होगा। जय भीम, जय संविधान, जय हिंद।
12 Apr 2026
ReelsPeople of Puducherry, your vote is your power. Use it to take back your government. Use it to make your voice heard. Vote for a Puducherry run by its own people. Vote Congress.
8 Apr 2026
Reelsअसम के हर परिवार से अपील है - भ्रष्टाचार में एक भी और दिन नहीं गुज़ारना। हिमंता ने असम को लूटा है - यह असम जानता है, देश जानता है। कल बदलाव का दिन है। कांग्रेस गठबंधन को वोट दें। जय असम, जय हिंद।
8 Apr 2026
ReelsKeralam has the talent. Keralam has the potential . What Keralam needs is a government with the vision to harness both. Tomorrow, vote for that Keralam. Vote for a future of jobs, dignity and opportunity. Vote for UDF. #UDF100
8 Apr 2026
ReelsChai breaks during campaigning always lead to beautiful, unexpected moments ♥️
7 Apr 2026
ReelsNurses are the foundation of our healthcare system. Their dedication, selflessness, and empathy are what make families feel safe leaving their loved ones in their care. The nurses of Keralam reflect this spirit wholeheartedly. It was a privilege to interact with some of them recently. Deeply grateful for all that they do for our people and for our country. Watch Full Exclusive on YouTube.
7 Apr 2026
ReelsPuducherry should be run by its people. It’s my promise that a Congress Government will be committed to: - Full Statehood for Puducherry - Local body elections to be held within 6 months
6 Apr 2026
PostsStopped for a quick bite at a local bakery, left with a full heart ❤️
6 Apr 2026
ReelsThe youth of Keralam were promised jobs, dignity, and opportunity - but after a decade, they have been left with unemployment, corruption, and favoritism. Neither the BJP nor the LDF believes in accountability. Skill is ignored, backdoor appointments thrive, and the youth are pushed aside. This election is about your future - Defeat corruption - Reject hate. Let Keralam breathe again! Keralam will win. UDF will lead.
26 Mar 2026
ReelsLast night, I was just a son, worried, sitting beside my mother in a hospital room. Through the night, a nurse from Kerala came in every hour, checking on her, smiling, holding her hand… and with that quietly comforting me too. That’s the spirit of Kerala - care without discrimination, compassion without boundaries. This is what we must protect.
25 Mar 2026
Reelsदेश की विदेश नीति आज compromised है, क्योंकि PM मोदी खुद compromised हैं। मोदी सिर्फ़ वही करते हैं जो अमेरिका और इज़राइल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते - और ये साफ दिख रहा है।
24 Mar 2026
ReelsPM Compromised हैं, और जब मोदी जी का खुद का control किसी और के हाथ में है - तो वो देश की रक्षा कैसे करेंगे!
23 Mar 2026
Postsआदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन, वडोदरा में - अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच, उनके अधिकारों, सम्मान और संवैधानिक न्याय के संकल्प के साथ।
23 Mar 2026
ReelsPM is Compromised! क्यों? कैसे? किसके सामने? ये देखो और विस्तार से समझो।
23 Mar 2026
ReelsEid Mubarak! Wishing you and your loved ones joy, prosperity, and good health.
21 Mar 2026
Reelsदेश में LPG संकट गहराता जा रहा है, लेकिन मोदी सरकार समाधान के बजाय झूठे फसाने, सवाल पूछने वालों को ताने और नए-नए बहाने दे रही है। ये संकट अचानक नहीं आया। यह मोदी सरकार की - दबाव में झुकती विदेश नीति - तैयारी की कमी और लापरवाही - और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौते का नतीजा है। और इसकी कीमत चुका रही है गैस की कतारों में खड़ी देश की गरीब जनता।
17 Mar 2026
Reelsअसिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी और उनके परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी पीड़ा और संघर्ष को सुना। 15 से अधिक वर्षों से उन्होंने अपनी जान और अपना शरीर दांव पर लगाकर अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की सुरक्षा के लिए सेवा दी है। लेकिन यह भी सच्चाई है कि हमारे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के कई अधिकारी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। CAPF में ऊंचे पद IPS अफसरों के लिए आरक्षित होने के कारण फ़ोर्स के अधिकारियों को वहां तक पहुंचने में 25 से 30 वर्ष लग जाते हैं। समय पर प्रमोशन न मिलने पर अधिकारियों को उचित वेतन वृद्धि और उससे जुड़ी सुविधांए भी नहीं मिलती। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मई, 2025 में इस व्यवस्था को सुधारने के आदेश के बाद भी, सुनने में आ रहा है कि मोदी सरकार इसी व्यवस्था को स्थायी करने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। अब देश की बारी है कि उन्हें वह सम्मान, समर्थन और न्याय मिले जिसके वे सच्चे हकदार हैं। उनकी आवाज़ और उनकी मांग को पूरी मजबूती के साथ उठाऊंगा।
17 Mar 2026
Reelsदुनिया तेज़ी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाज़े पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ़ है - Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है। कमज़ोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएँगे।
12 Mar 2026
Postsसंसद से नरेंदर गायब, देश से सिलेंडर गायब!
12 Mar 2026
Reelsतनु, शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और संजय भाई को ढेर सारी मुबारकबाद। आपकी खुशियां, हम सब की खुशियां हैं - हमेशा मुस्कुराते रहो यही कामना है।
10 Mar 2026
Postsहरियाणा में किसान भाई संजय मलिक जी की बेटी, तनु की शादी में उनके निमंत्रण पर पहुंचा। बहुत आत्मीय स्वागत, परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना - वो तो होना ही था, अन्नदाता के घर का भोज जो था। नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। संजय जी और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।
10 Mar 2026
ReelsIndia is sitting on the most valuable resource of the 21st century: our data. The real political questions should be simple: Who controls it? Who benefits from it? And how do we use it to strengthen India? The future of AI, medicine, and economic power will be built on data. India must recognize its value and negotiate from strength.
10 Mar 2026
ReelsA nation is protected not just by weapons, but by wisdom. Our strength lies in three things: • Keeping every Indian united and secure • Protecting our people’s data, the new strategic resource • Building the capacity to produce and compete with the world If we understand and protect these strengths, India will stand unshakable.
9 Mar 2026
Reelsपश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे compromised प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है। शेयर बाज़ार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं - इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को blackmail किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे।
9 Mar 2026
ReelsIt’s the crazy ideas that change the world. When my father spoke about computers and software in India, many called the idea madness. That “crazy” vision went on to power India’s IT revolution and transform our economy. Today I’m asking a similar question: why can’t the next generation of mobility be made in India?
9 Mar 2026
ReelsSadya conversations > everything else ☺️ Always love the energy young women bring to the table. Happy Women’s Day! #InternationalWomensDay #Kerala
8 Mar 2026
Reelsमोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना - ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है - क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।
23 Feb 2026
Postsहर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात - एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।
23 Feb 2026
Reelsसुल्तानपुर में राहुल गांधी रामचेत मोची जी के परिवार से मिले। आज, रामचेत जी हमारे बीच नहीं हैं मगर उन्होंने अपने बच्चों को जो मेहनत और हुनर की विरासत दी है - उसके साथ राहुल गांधी जी का समर्थन आज उनके परिवार को समृद्ध कर रहा है। हुनर को हक़ मिलेगा तभी काबिलियत को कामयाबी हासिल होगी - तभी बढ़ेगा भारत।
23 Feb 2026
ReelsA stadium full of strangers moving like a chorus. No conflict, just frequency. If peace had a tempo, it would be this night! 🤍 #SoundWithoutConflict #Reble
22 Feb 2026
PostsWonderful evening at the North East Music Festival in Delhi. In the music and spirit of the North East, you see the real strength of India - diverse, confident, and united. The message of Sound Without Conflict beautifully captures the idea of India we must continue to protect. This festival, celebrating all that embodies North East India, reminds us that we grow stronger when every culture gets its rightful space.
22 Feb 2026
ReelsWhy did I use a Jiu-Jitsu analogy in my Parliament speech on the trade deal? Why were our farmers sacrificed to please the Americans? Why was India’s energy security compromised by allowing the US to dictate our oil supplies? Why agree to increase US imports by $100 billion a year without a reciprocal promise? Why did I say this deal could turn India into a data colony? Why would Modi ji agree to a deal where India gives so much and appears to get so little? The answer to this abject surrender lies in the “grips” and “chokes” placed on the PM.
20 Feb 2026
Reelsभारत के युवाओं में वह काबिलियत है जो देश को AI में शीर्ष पर पहुँचा सकती है। AI के इंजन का ईंधन Data है और 140 करोड़ भारतीयों के Data में वह ताकत है जो दुनिया की AI को चला सकती है। मगर, मोदी सरकार ने किया क्या? भारत का बहुमूल्य डेटा अमेरिका को मुफ्त में सौंप दिया। अब वो इससे अपनी ताकत बढ़ाएगा, और भारत का युवा बस देखता रह जाएगा।
20 Feb 2026
ReelsInstead of leveraging India’s talent and data, the AI summit is a disorganised PR spectacle - Indian data up for sale, Chinese products showcased.
18 Feb 2026
Reelsअमेरिका ने एप्सटीन फ़ाइल का grip कसा, जिसमें मित्र और मंत्री का नाम आया- और प्रधानमंत्री ने choke कर देश का सौदा कर दिया।
16 Feb 2026
ReelsToday, if the Prime Minister comes to Parliament, I will present him with a book. It’s not written by an opposition leader. It’s not from a foreign author. It is a book by India’s former Army Chief, General Naravane - and astonishingly, according to cabinet ministers, this book does not even exist. The book clearly states that when the Chinese army had entered our territory, at such a critical moment, the Prime Minister kept the Army Chief waiting. And when the time came to take a decision, the Prime Minister merely said, “Jo uchit lage, vo karo.” In other words, at the most serious moment of national security, Mr. Modi abdicated his political responsibility. General Naravane himself writes that at that time he felt the political leadership had abandoned the Army and left it to stand alone. This is the truth I am being prevented from stating in Parliament. The country is asking questions - and the government is running away from answers.
4 Feb 2026
Postsआज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा। यह किताब किसी विपक्षी नेता की नहीं है। यह किताब किसी विदेशी लेखक की नहीं है। यह किताब है देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की - और हैरानी की बात यह है कि यह किताब कैबिनेट मंत्रियों के हिसाब से मौजूद ही नहीं है। इस किताब में साफ़ लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आई थी, ऐसी नाज़ुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया। और जब निर्णय लेने का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने बस इतना कहा - “जो आपको उचित लगे, वो कीजिए।” यानी देश की सुरक्षा के सबसे गंभीर संकट में, मोदी जी ने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए। जनरल नरवणे खुद लिखते हैं कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया। यही वह सच्चाई है जिसे बोलने से मुझे संसद में रोका जा रहा है। देश सवाल पूछ रहा है और सरकार जवाब देने से भाग रही है।
4 Feb 2026
Reelsइतिहास में पहली बार, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। आख़िर जनरल नरवणे के बयान और एपस्टीन मामले पर मोदी जी इतने घबराए हुए क्यों हैं?
3 Feb 2026
ReelsPM Modi is Compromised. PM is too afraid to let me speak in Parliament about Naravane, Epstein Files and how he has surrendered on Tariffs.
3 Feb 2026
Reelsपूर्व सेना प्रमुख का बयान उजागर कर देगा कि मोदी जी और राजनाथ जी ने सेना को कैसे निराश किया। अपने पर्दाफ़ाश के डर से वो मुझे संसद में बोलने नहीं दे रहे।
2 Feb 2026
ReelsOver the last few days, I’ve read thousands of messages from Indians about what pollution is doing to their lives. What stood out was fear - fear for children, for parents, for tomorrow - felt by families in cities across India. Pollution is no longer just an environmental issue, it is a national health emergency. Parliament must discuss it. The government must act. And this Budget must put real resources behind real solutions. Indians are not asking for reports or rhetoric. They are asking for clean air.
1 Feb 2026
Reelsमहात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं - वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफ़रत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आज़ादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताक़त से बड़ी सत्य की शक्ति होती है - और हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस। यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
30 Jan 2026
Reelsमोदी जी का मनरेगा को बर्बाद करने का मकसद क्या है? • मज़दूरों से दिहाड़ी के मोल-भाव का हक़ छीन लेना • पंचायतों की शक्ति छीन कर उनके हाथ बांधना • राज्यों से अधिकार छीन कर दिल्ली में केंद्रित करना • देश को फिर से राजा-महाराजाओं के ज़माने में धकेलना, जहां सारी ताकत और संपत्ति गिनती के लोगों के पास हो न्यूनतम मज़दूरी, साल-भर काम की गारंटी, आज़ादी और स्वाभिमान के साथ काम करने का हक़ - देश के करोड़ों श्रमिक एक आवाज़ में कह रहे थे “मनरेगा ने हमारी ज़िंदगी बदली।” दशकों लगे ये बदलाव लाने में। आज वही श्रमिक कह रहे हैं - “मोदी सरकार मज़दूरों को ग़ुलाम बनाने वाली सरकार है।”
27 Jan 2026
Reelsसभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान! 🇮🇳
26 Jan 2026
Reels“पूरा भागीरथपुरा श्मशान बना हुआ है!” ये उन दुखी पीड़ितों की दास्तान है - जिनके परिजनों ने सरकारी भ्रष्टाचार की कीमत अपनी जान से चुकाई। साफ़ पानी की लाइन और टैंकरों के लिए उनसे पैसे तक वसूले गए - मगर, वो भी गायब हो गए, वैसे ही जैसे कई मृतक और उनके रिकॉर्ड। जो हुआ वो गलती नहीं, हत्याकांड है - जिसकी अब भी कोई जवाबदेही तय नहीं हुई।
18 Jan 2026
Reelsइंदौर में उन परिवारों से मिला जिनके घरों में ज़हरीले पानी ने चूल्हे ही नहीं, चिराग तक बुझा दिए। किसी ने पिता खोया, किसी ने माँ, किसी ने जीवन भर का सहारा। और, कई आज भी अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह सरकारी लापरवाही का क़त्लनामा है जिसने “Smart City” के झूठ से इंदौर ज़हर और मातम का शहर बना दिया। जब तक हर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, जब तक हर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, जब तक हालात नहीं बदलते - सवाल खड़े रहेंगे, संघर्ष जारी रहेगा। इंदौर जवाब मांगता है। देश जवाब मांगता है। Watch Full Exclusive On YT.
18 Jan 2026
PostsBJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल पानी में ज़हर, हवा में ज़हर, दवा में ज़हर, ज़मीन में ज़हर, और, जवाब मांगो तो चलेगा बुलडोजर! कुछ इस तरह इस मॉडल में गरीबों की मौतों के लिए कोई भी ज़िम्मेदार नहीं होता। सरकार अभी उनकी लापरवाही से हुई इंदौर की त्रासदी की जवाबदेही ले - दोषियों को सजा और पीड़ितों को अच्छा इलाज और मुआवजा जल्द से जल्द दिलाए।
17 Jan 2026
Reelsआज रोहित वेमुला को गए 10 साल हो गए। लेकिन रोहित का सवाल आज भी हमारे सीने में धड़क रहा है: क्या इस देश में सपने देखने का हक़ सबको बराबर है? रोहित पढ़ना चाहता था, लिखना चाहता था। विज्ञान, समाज और इंसानियत को समझकर इस मुल्क को बेहतर बनाना चाहता था। लेकिन इस व्यवस्था को एक दलित का आगे बढ़ना मंज़ूर नहीं था। संस्थागत जातिवाद, सामाजिक बहिष्कार, रोज़-रोज़ की बेइज़्ज़ती, “औक़ात” दिखाने वाली भाषा और अमानवीय व्यवहार - यही वह ज़हर था जिसने एक होनहार युवा को उस मुक़ाम तक धकेल दिया जहाँ उसकी गरिमा छीन ली गई और उसे अकेला कर दिया गया। और आज? दलित युवाओं की हक़ीक़त क्या बदली है? कैंपस में वही तिरस्कार, हॉस्टल में वही अलगाव, क्लास में वही कमतर समझना, फिर वही हिंसा - और कभी-कभी वही मौत। क्योंकि जाति आज भी इस देश का सबसे बड़ा एडमिशन फ़ॉर्म है। इसीलिए रोहित वेमुला एक्ट कोई नारा नहीं, एक ज़रूरत है। ताकि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव अपराध बने, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो, और किसी भी छात्र को उसकी जाति के नाम पर तोड़ने, चुप कराने और बाहर करने की छूट खत्म हो। यह लड़ाई सिर्फ संसद की नहीं है। यह लड़ाई कैंपस की है, युवाओं की है, हमारी है। दलित युवाओं - आवाज़ उठाओ, संगठन बनाओ, एक-दूसरे के साथ खड़े रहो। मांग करो: रोहित वेमुला एक्ट अभी लागू करो। एंटी-डिस्क्रिमिनेशन क़ानून अभी चाहिए। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारें इस कानून को जल्द से जल्द लागू करने की प्रक्रिया में हैं। हम एक ऐसा भारत चाहते हैं जो न्यायपूर्ण, मानवीय और समान हो - जहाँ किसी दलित छात्र को अपने सपनों की कीमत अपनी जान से न चुकानी पड़े। रोहित, तुम्हारी लड़ाई हमारी ज़िम्मेदारी है।
ReelsQuestion, think, shake things up - here’s a Gen-Z takeover.
14 Jan 2026
ReelsDon’t sacrifice the environment for greed. Don’t surrender democracy to fear. Gen Z must stay loud, curious and unafraid - the future depends on it.
14 Jan 2026
ReelsGen Z has the courage to speak up about the issues that matter. Whether it’s discrimination or how we treat women, one truth remains: disrespect is rooted in ignorance. Choose kindness. Choose humility. Always.
13 Jan 2026
PostsIt was a pleasure to join the Golden Jubilee celebrations of St. Thomas English High School, Gudalur, and spend time with such bright, curious young minds. I’ve always believed that the real purpose of education goes far beyond classrooms and syllabi; the real purpose is to help young people look at information clearly, turn it into knowledge, and ultimately act with wisdom. Institutions like these play a vital role in shaping India’s future - inspiring students to think fearlessly, question deeply, and grow into wise, compassionate citizens.
13 Jan 2026
Reelsदेश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा? उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है। राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं - और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा। खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें - ये “लापरवाही” नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता। मोदी जी का “डबल इंजन” चल रहा है - लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है - जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है। #BhrastJanataParty
ReelsThis year was about listening to our people, standing firmly beside them, and speaking truth to power. Every step I took was guided by one belief: the Constitution protects every Indian, we cannot allow it to be weakened or destroyed. The coming year will not just be a continuation of this fight - it will be a renewal of our shared resolve to reclaim our democracy.
31 Dec 2025
Postsआज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं। हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई, संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है - जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। संकल्प है कि नफ़रत, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मज़बूती से लड़ेंगे। जय हिंद। जय कांग्रेस।
28 Dec 2025
Reelsमनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है - गरीबों के रोज़गार के अधिकार को मिटाना, राज्यों से आर्थिक और राजनीतिक शक्ति चुराना, और उस पैसे को अरबपति मित्रों को पकड़ाना। ‘एक अकेले’ प्रधानमंत्री की मनमानी का नुकसान पूरा भारत भुगतेगा - रोज़गार खत्म होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था टूटेगी। और, जब गांव कमजोर होंगे, तो देश कमजोर होगा।
27 Dec 2025
Postsआज CWC की बैठक में पार्टी अध्यक्ष खरगे जी, CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित हुआ। बैठक का मुख्य केंद्र मोदी सरकार द्वारा MGNREGA के माध्यम से दिए गए रोज़गार के अधिकार पर किए गए हमले, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, वोट चोरी से लोकतंत्र को बचाने तथा संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों की तैयारी पर रहा। कांग्रेस एकजुट होकर देशभर में गरीबों, लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए पूरी तरह तत्पर है।
27 Dec 2025
ReelsMonopoly बाज़ार में प्रतिस्पर्धा को खत्म करता है, छोटे कारोबारों को कुचलता है, जनता से विकल्प छीन लेता है और अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है। भारत सिर्फ मोदी जी के पसंदीदा अरबपतियों का नहीं, करोड़ों मेहनतकश व्यापारियों का भी देश है - और, देश तभी तरक्की करेगा जब उन्हें भी बराबर की भागीदारी मिले।
25 Dec 2025
ReelsMerry Christmas everyone! May this season bring joy, happiness, and prosperity, and fill your lives with love and compassion.
25 Dec 2025
ReelsGST सुधार सिर्फ़ ‘आंखों का धोखा’ है। तैयार उत्पादों पर GST घटाकर और Raw material पर बढ़ाकर राहत का बस भ्रम रचा गया है - Consumers महंगाई से जूझ रहे और manufacturers घाटे से। झूठे प्रचार के चमचाते packaging में ये बस छोटे व्यापारों को तबाह करने की साजिश है। Watch Full Exclusive On YouTube.
24 Dec 2025
Postsवैश्य समाज के साथ भारत में वर्तमान व्यापारिक स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। BJP द्वारा बनाई गई Monopoly, ख़राब GST और डर के माहौल में छोटे व्यापार लगातार बर्बाद हो रहे हैं। उनकी ज़रूरतों को या तो अनदेखा किया जा रहा है, या सीधे तौर पर दबाया जा रहा है - प्रोत्साहन की जगह उपेक्षा है, समर्थन की जगह सज़ा है। देश में आर्थिक प्रगति और रोज़गार सृजन तभी संभव है, जब छोटे और मध्यम व्यापारों को भी इसमें पूरी हिस्सेदारी मिले - और उनकी इस आवाज़ को मैं हमेशा बुलंदी से उठाता रहूंगा।
24 Dec 2025
Reels“हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है” - व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया। जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है - ये खतरे की घंटी है। सरकार ने Monopoly को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। ये सिर्फ नीति की गलती नहीं - ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है। BJP सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है। और इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़ - वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं। Watch Full Exclusive On YouTube.
24 Dec 2025
ReelsHad the chance to experience BMW’s world in Munich, Germany with a guided tour of BMW Welt and the BMW Plant - an incredible look at world-class manufacturing up close. A highlight was seeing TVS’s 450cc motorcycle, developed in partnership with BMW. Proud moment to see Indian engineering on display. Manufacturing is the backbone of strong economies. Sadly, in India, manufacturing is declining. For us to accelerate growth, we need to produce more - build meaningful manufacturing ecosystems, and create high-quality jobs at scale.
17 Dec 2025
Reelsहमारी विचारधारा सत्य है, और BJP की विचारधारा सत्ता है। सत्ता उनके हाथ से फिसल रही है, इसलिए वो घबराए हुए हैं। हम सत्य के साथ खड़े होकर उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। #VoteChorGaddiChhod
15 Dec 2025
Reelsचोरी BJP के DNA में है। पैसे चोरी - ज़मीन चोरी - संस्था चोरी - अधिकार चोरी - रोज़गार चोरी - जनादेश चोरी - सरकार चोरी - चुनाव चोरी - वोट चोरी जनता से चोरी ही BJP के लिए सत्ता की सीढ़ी है।
14 Dec 2025
ReelsEl fútbol es vida - unforgettable moments with legends! [ GOAT India Tour, Lionel Messi, Luis Suarez, Rodrigo De Paul, Football ]
13 Dec 2025
PostsThe beautiful game. With @leomessi, @luissuarez9, @rodridepaul ⚽️ [ GOAT India Tour ]
13 Dec 2025
ReelsViva Football With the GOAT @leomessi
13 Dec 2025
ReelsAir pollution has become a national catastrophe that demands a comprehensive and immediate national action plan. This is not a political issue but a bipartisan responsibility, for which we are ready to work with the PM to combat it, solve it and protect the future of our people.
12 Dec 2025
Reels1 ब्राजीली चेहरे पर 22 हिन्दुस्तानी वोट - बात साफ है, BJP-EC ने मिल कर हरियाणा का चुनाव चोरी किया है!
10 Dec 2025
Reelsडरिए मत अमित शाह जी!
10 Dec 2025
Postsबच्चों का दर्द सबसे गहरी चोट की तरह मांओं के दिल में उतरता है। दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहीं ऐसी ही कुछ साहसी मांओं से मिला - वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं। जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है - और समय तेज़ी से हमारे हाथों से फिसल रहा है। भारत को तुरंत इस पर गंभीर चर्चा और निर्णायक कार्रवाई चाहिए - ताकि हमारे बच्चे साफ़ हवा तक के लिए संघर्ष न करें, बल्कि एक ऐसे भारत में बड़े हों जो उन्हें सेहत, सुरक्षा और उभरने का पूरा आसमान दे सके। Warrior moms: Mothers for clean air संस्था के सदस्यों के साथ मेरी बातचीत का पूरा वीडियो YouTube पर देखें।
28 Nov 2025
ReelsEvery mother I meet tells me the same thing: her child is growing up breathing toxic air. They are exhausted, scared and angry. Modi ji, India’s children are choking in front of us. How can you stay silent? Why does your government show no urgency, no plan, no accountability? India needs an immediate, detailed Parliament debate on air pollution and a strict, enforceable action plan to tackle this health emergency. Our children deserve clean air - not excuses and distractions. Watch Full Exclusive On YT.
28 Nov 2025
PostsToday, had the honour of hosting the Indian Blind Women’s Cricket Team, the proud winners of the inaugural T20 World Cup, in New Delhi. Their historic victory is a powerful message of courage and possibilities. Their grit, discipline and extraordinary spirit are an inspiration for the entire nation. India is proud of these champions. 🇮🇳
26 Nov 2025
Postsभारत के लिए निडर होकर फैसले लेने और हर परिस्थिति में देशहित को प्रथम रखने की प्रेरणा मुझे दादी से ही मिली है। उनका साहस, देशभक्ति और नैतिकता आज भी मुझे अन्याय के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़े होने का हौसला देती हैं।
19 Nov 2025
ReelsWhen I talk to young India, I don’t see divisions, I see hope. My vision for India is simple: An India where every young person feels safe, seen, and free to shape their own future. An India that cares. An India that creates. An India that belongs to all of us.
12 Nov 2025
PostsThe Under-18 World is a space where young people run their own government — with ministers, bureaucrats, and corporate leaders chosen from among them. They debate, pass bills, campaign, and live the roles of the future, today. My conversation with these Gen Z leaders was nothing short of inspiring.
10 Nov 2025
ReelsThe energy of India’s Gen Z gives me hope. This generation believes in satya and ahimsa, carries compassion and courage, and will lead India towards a brighter, more just future. I’m excited to see them step into the political sphere. Watch Full Exclusive On YouTube.
10 Nov 2025
Reelsसाफ़ हवा में सांस लेना हर नागरिक का बुनियादी मानवाधिकार है। और, शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा सुनिश्चित किया गया है। फिर शांति से सिर्फ़ साफ हवा की मांग कर रहे नागरिकों से अपराधियों सा बर्ताव क्यों किया जा रहा है? हवा का प्रदूषण करोड़ों भारतीयों को प्रभावित कर रहा है - हमारे बच्चों और देश के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन जिस सरकार ने वोट चोरी करके सत्ता पाई, उसे न इसकी परवाह है, न इसे हल करने की कोई कोशिश कर रही है। हमें अब वायु प्रदूषण पर तुरंत और निर्णायक कार्रवाई करने की ज़रूरत है - न कि उन नागरिकों पर हमला करने की जो सिर्फ़ साफ हवा मांग रहे हैं।
10 Nov 2025
Reelsमहागठबंधन की सरकार, जाति, धर्म के भेदभाव के परे हर नागरिक की सरकार होगी।
8 Nov 2025
Postsवोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है - और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं। - ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट - अलग-अलग नाम से - एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में - नाम हर बार नया - एक ही घर में 501 वोटर दर्ज - वो घर जो सिर्फ़ कागजों पर है - पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर - हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह हैं - इनमें कई BJP के नेता और कार्यकर्ता - दो मंज़िला पुराने मकान, कोई ‘फुटपाथ या खंभा’ नहीं, फिर भी “मकान संख्या 0” मानना पड़ेगा - “व्यवस्था” सच में टाइट थी और ये साफ है कि EC और BJP ने मिल कर हरियाणा का चुनाव चुराया है। मैं हिंदुस्तान के युवाओं, देश के Gen-Z से आग्रह करता हूं - सत्य और अहिंसा का हाथ थाम कर चलें और भारी संख्या में निकल कर मतदान करें। वोट चोरी को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने का यही सबसे बड़ा हथियार है।
5 Nov 2025
Reelsसंसद में स्कूली छात्रों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आज की Gen Z पीढ़ी ही भारत का भविष्य है - ऊर्जा, सपनों और नए विचारों से भरी हुई। उनसे बातें करना और उन्हें सुनना हमेशा दिलचस्प लगता है क्योंकि इनकी जिज्ञासा और सोच एक उज्जवल, मज़बूत भारत की उम्मीद जगाती है।
31 Oct 2025
Reelsवोट चोरी, हमारे लोकतंत्र और संविधान की नींव पर सीधा हमला है। डुप्लीकेट वोटर्स, फर्ज़ी पते, अमान्य तस्वीरें, फ़ॉर्म-6 का दुरुपयोग और डिजिटल डेटा को छिपाकर चुनावों में भयंकर धांधली की जा रही है। ऐसे में हर भारतीय को खुद से यह सवाल पूछना होगा कि क्या चुनाव आयोग और BJP मिलकर आपके वोट की चोरी कर रहे हैं?
7 Aug 2025
Follower growth, engagement per post and reach trends — shared with brands once we start a brief.
Unlock with a brief→Gender split, age groups and top cities of this creator's followers — unlocked with a campaign brief.
Unlock with a brief→Rahul Gandhi is a law, media & politics creator from Delhi with 14.2M Instagram followers, a 4.03% engagement rate and about 1.7M average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Book this creator→17 Jan 2026
9 Jan 2026
Macro@pappuyadav4india
Politicians · Purnia