
Followers
0
Live data · updated 13 Oct 2026














291.6K
Avg. views
381176.00%
Engagement rate
14.9K
Avg. likes
97
Avg. comments
67
Posts / month
Posts📢 JOB UPDATE || Abacus Teacher Required || A reputed school in Ashok Nagar, Ranchi is looking for a passionate and dedicated Abacus Teacher to join its academic team. 👩🏫✨ 🔹 Good knowledge of Abacus & Mental Mathematics 🔹 Strong communication & classroom-management skills 🔹 Teaching experience with children preferred 🔹 Passion for working with young learners 📍 Location: Ashok Nagar, Ranchi 📞 Interested candidates: Call 9431101001 ✨ Take the next step in your teaching career! #AbacusTeacher #TeacherJobs #RanchiJobs #TeachingJobs #JobsInRanchi #AshokNagar #Ranchi #JharkhandJobs #JobOpportunity #Hiring #educationjobs
27 Sept 2026
Postsराँची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को राँची पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी SP पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए धनबाद और साहिबगंज पुलिस के सहयोग से बच्चे को बरामद किया। घटना 24 सितंबर की सुबह की है। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर चार वर्षीय बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान उसकी माँ कुछ समय के लिए वहाँ से दूर हुईं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात लोग बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 सितंबर की रात धनबाद और साहिबगंज में कार्रवाई की। धनबाद पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर साहिबगंज पुलिस के साथ तीनपहाड़ क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहाँ से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में आगे की जाँच कर रही है। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
27 Sept 2026
Reelsराँची के बड़ा तालाब के पास राजस्थान मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार महाभारत की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहाँ महाभारत के अलग-अलग अध्याय और प्रसंग जीवंत होते नजर आएंगे। माँ दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को महाभारत की पूरी गाथा की झलक भी देखने को मिलेगी। #DurgaPuja2026 #RanchiDurgaPuja #MahabharatTheme #Ranchiupdates #RajasthanMitraMandal
27 Sept 2026
Reelsअशोक नगर गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 10 बजे राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की बाद में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मृतक के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की माँग की। प्रदर्शन के कारण अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। #AshokNagar #Ranchi #RoadAccident #HitAndRun #RanchiUpdates
26 Sept 2026
Postsजिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कृषि फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक राहत कार्य समय पर शुरू किए जा सकें। डीसी ने अपर समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कराने को कहा है। वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त फसल के क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या और अनुमानित आर्थिक नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
26 Sept 2026
Reelsभैया, बाइक या स्कूटी पर छतवा लेकर जा रहे तो बचीये के जाइएगा, बड़िये तेज़ हवा है बता दे रहे हम . #ranchi #Jharkhand #tomandjerry #ranchiupdates #explorepage
26 Sept 2026
Postsभारी बारिश के अलर्ट के बीच राँची में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। इसमें अल्पसंख्यक विद्यालय भी शामिल हैं। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के 25 सितंबर के विशेष बुलेटिन में राँची के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। हालाँकि, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को विद्यालय आना होगा। उन्हें ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। वहीं, यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर विद्यालय प्रधान अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश विद्यार्थियों को भारी बारिश के दौरान संभावित जोखिम से बचाने के लिए जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
25 Sept 2026
Reelsलगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को डोरंडा बाजार में वर्षों पुराना इमली का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आईं दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। पेड़ के कारण सड़क पर भी आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमली का यह पेड़ काफी पुराना था और बारिश के बीच अचानक गिर गया। . #ranchinews #Doranda #cyclone #ranchiupdates #jharkhandnews
25 Sept 2026
Reelsशक्ति की भक्ति में रंगने को तैयार हो रहा है राँची। राँची के हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति जहाँ हर साल की तरह इस बार भी अपने अनोखे थीम से श्रद्धालुओं का मन मोहने की तैयारी की जा रही है। इस बार पूजा पंडाल को राजस्थानी शैली में भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। देखें वीडियो। . #durgapujapandal #ranchidurgapuja2026 #ranchidurgapujapandal #ranchiupdates
25 Sept 2026
Reelsनई सोच। युवा ऊर्जा। शशक्त नेतृत्व। ✨ FJCCI को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ Umang Sultania — क्रमांक 62 व्यापारियों की प्रगति हमारा संकल्प , व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तात्पर्य । क्रमांक 62 को आपका समर्थन दे — मजबूत FJCCI की ओर एक कदम। 🤝 #FJCCI #FJCCIElection #FJCCIElection2026 #UmangSultania #FJCCIRanchi
11 Sept 2026
Postsराँची के कडरू स्थित शिव साईं मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर विशेष महाभोग एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छठी महाभोग अर्पित किया गया और इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
10 Sept 2026
Reelsनई सोच। नई ऊर्जा। नया नेतृत्व। ✨ FJCCI को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ Manish Jain — क्रमांक 23 व्यापारिक समुदाय की Growth, नए अवसरों और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक स्पष्ट विज़न। क्रमांक 23 को आपका समर्थन — मजबूत FJCCI की ओर एक कदम। 🤝 #ManishJain #Vote23 #FJCCI2026 #TeamMukesh #YuvaNetritva
10 Sept 2026
Postsमध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने राँची में एक दिवसीय सत्याग्रह किया। लोकभवन के सामने आयोजित सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राज उराँव ने किया। सत्याग्रह के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की माँग की। साथ ही मामले में राज्य सरकार की जिम्मेदारी तय करने और उच्चस्तरीय जाँच कराने की माँग उठाई गई। आदिवासी कांग्रेस ने मृत बच्चों के परिजनों को कम से कम 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की। प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करने, बच्चों को उचित पोषण उपलब्ध कराने और सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की भी माँग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी बच्चों की मौत केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमियों को भी सामने लाता है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को आवश्यक निर्देश देने की अपील की। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
10 Sept 2026
Postsराँची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए सुकुरहूटू में विकसित किए गए ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। बुधवार, 9 सितंबर को नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में राँची नगर निगम, जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 और फेज-2 का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेआउट प्लान, प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग क्षेत्र, आधारभूत सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए वाहन क्षेत्रों के वर्गीकरण, रूट प्लान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवस्थित संचालन से शहर के भीतर भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है। इससे प्रमुख सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों की पार्किंग, माल लोडिंग-अनलोडिंग और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए निर्धारित व्यवस्था विकसित की जा रही है। फेज-1 में कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि फेज-2 में अतिरिक्त और आधुनिक सुविधाओं के विकास की योजना है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सभी संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर के विकास से सुकुरहूटू और आसपास के क्षेत्रों में परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। निरीक्षण में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, डीटीओ अखिलेश कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार सहित राँची नगर निगम, जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारी मौजूद रहे। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
Postsयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के राष्ट्रकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। झारखंड में भी विभिन्न प्रमुख बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे। इसके चलते बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित होने की संभावना है। यूएफबीयू ने कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित माँगों का समाधान नहीं होने तथा पूर्व में हुए समझौतों को प्रभावी रूप से लागू नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज माँगों के समाधान तथा पूर्व में हुए समझौतों को लागू किए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, चेक से जुड़े कार्य और अन्य शाखा-आधारित बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
10 Sept 2026
Reelsआने वाले दिनों में राँची में कैसा रहेगा मौसम का हाल? बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग का अनुमान? राँची मौसम केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर दी जानकारी। देखिए, वीडियो में क्या कहा उन्होंने। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #Weather #WeatherUpdates
9 Sept 2026
Reelsराँची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में भव्य रूप से आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षाविदों को मानद उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य-नाटिका के माध्यम से राँची विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए उपलब्धि और गौरव का यादगार अवसर रहा। #RanchiUniversity #RanchiNews #Convocation2026 #JharkhandNews #RanchiUpdates
9 Sept 2026
Postsराँची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में भव्य रूप से आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षाविदों को मानद उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य-नाटिका के माध्यम से राँची विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए उपलब्धि और गौरव का यादगार अवसर रहा। #RanchiUniversity #RanchiNews #Convocation2026 #JharkhandNews #RanchiUpdates
9 Sept 2026
Reelsलाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का मौन मार्च मंगलवार शाम राँची में निकाला गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह मार्च अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँचा। तेज बारिश और आंदोलन के दौरान हुई झड़पों के बावजूद छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर डटे रहे। छात्रों ने कहा कि वे लाठीचार्ज का जवाब हिंसा से नहीं, बल्कि शांति, संयम और लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोपों और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी है। राँची में छात्रों का यह मौन मार्च अब आंदोलन के अगले चरण की ओर बढ़ने का संकेत है। #Ranchi #Jharkhand #StudentProtest #JPSCJSSC #RanchiNews JharkhandNews StudentMovement AlbertEkkaChowk
11 Aug 2026
Reelsझारखंड में क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से झारखंड टी20 लीग 2026 की आधिकारिक ट्रॉफी लॉन्च सेरेमनी का आयोजन 14 मई को रेडिसन ब्लू होटल में किया गया। इस खास आयोजन के दौरान झारखंड टी20 लीग 2026 की ट्रॉफी का आधिकारिक अनावरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और झारखंड के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडेय एवं संयुक्त सचिव शाहबाज़ नदीम भी उपस्थित रहे। #JSCA #JharkhandT20League #IshanKishan #Ranchi #Cricket #RanchiUpdates
14 May 2026
ReelsNEET पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का आक्रोश! देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में झारखंड युवा कांग्रेस द्वारा रांची में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। #NEET #NEETPaperLeak #Ranchi #YouthCongress #RanchiUpdates
14 May 2026
Postsझारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने जा रही ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग’ का आधिकारिक लॉन्च हो गया है। लॉन्चिंग के दौरान विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जिसने खेल प्रेमियों के उत्साह को और बढ़ा दिया। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 20 जून से शुरू होगा और 14 दिनों तक चलेगा। इस खास मौके पर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन मुख्य आकर्षण रहे। उनके साथ जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। 26 मई को खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल, रणजी और युवा खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच राँची कैपिटल्स और बोकारो पावरहाउसेस के बीच होगा। यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। #JharkhandT20League #IshanKishan #CricketJharkhand #RanchiNews #Ranchiupdates
14 May 2026
Reelsसुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम जेल से बाहर निकले। उनके बाहर आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जेल के बाहर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। देखें वीडियो। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #alamgiralam #Jail
14 May 2026
Postsउच्च शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राँची विश्वविद्यालय परिसर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई व्यवस्था का विरोध किया। छात्र नेताओं का कहना है कि क्लस्टर सिस्टम लागू करने से पहले न तो छात्रों और न ही शिक्षकों से कोई राय ली गई। उनका आरोप है कि राँची विश्वविद्यालय पहले से शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की दिक्कत और लेट सेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालेगी। प्रदर्शन के दौरान कुलपति डॉ. सरोज शर्मा मौके पर पहुंचीं और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को सरकार और संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। #RanchiUniversity #NSUI #ClusterSystem #RanchiUpdates #Ranchi
14 May 2026
Reelsराँची का गौरव, देश में परचम... ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भाव्या रंजन ने आर्ट्स स्ट्रीम में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सीबीएसई बारहवीं बोर्ड 2026 में नेशनल टॉपर बनकर स्कूल, राँची और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक सफलता को लेकर आयोजित सम्मेलन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को सफलता का मूल मंत्र बताया। . #Ranchiupdates #Jharkhand #CBSE2026 #NationalTopper #oxfordpublicschool
14 May 2026
PostsMISSING PERSON ALERT Name: Sushma Devi Age: Approximately 27 years Last Seen: Kathal More, Ranchi If you have any information or have seen her, please contact us immediately at: 📞 8969584840 📞 9065293186 PLEASE SHARE this post. Every share counts and could help bring her home safely. #Ranchi #Jharkhand #KathalMore #RanchiCity #RanchiUpdates #MissingPerson #HelpFindHer #missingalert
14 May 2026
Reelsराँची में मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी का असर रातू रोड एलीवेटेड कॉरिडोर पर साफ देखने को मिला, जहां कॉरिडोर के एक ओर लगे करीब 25 साउंड बैरियर तेज हवाओं में उड़ गए। वहीं दूसरी ओर दो से तीन बैरियर क्षतिग्रस्त भी हो गए। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण बैरियर उखड़कर सड़क पर आ गिरे, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद केसीसी कंपनी के कर्मियों ने सड़क पर गिरे बैरियर्स को हटा दिया ताकि मरम्मत का काम शुरू किया जा सके। वहीं मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग की ओर से 12 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जबकि 13 और 14 मई के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। साथ ही 15 मई को एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। . #RatuRoad #ranchinews #ranchi #ranchiupdates #jharkhand
14 May 2026
Postsदेशभर में NEET-UG, UGC NET समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी विरोध के तहत कल राँची के सर्कुलर रोड और अल्बर्ट एक्का चौक पर आईसा छात्र संगठन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक और अव्यवस्था के कारण मेधावी छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पैसे और पहुंच रखने वाले लोग मेडिकल सीटें हासिल कर लेते हैं, जबकि मेहनती और गरीब परिवारों के छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने NTA को “नेशनल ट्रॉमा एजेंसी” बताते हुए एजेंसी को बंद करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। #NEETUG #RanchiUpdates #PaperLeak #RanchiNews #NTA
14 May 2026
Reels✨ Ranchi, the colours of happiness are arriving in style 💛 Step into a world of handcrafted elegance with Sankalp Bandhej’s exclusive Bandhani showcase — where heritage meets modern fashion. From timeless classics to stunning fusion wear, there’s something special waiting for everyone ❤️ 🌸 Explore our special collection: • Traditional & Fusion Bandhani Sarees • Dupattas • Dress Materials • Chaniya Cholis • Detailed Jaipuri Handwork Collection • Authentic Single & Double Ikkat Patolas from Patan Every creation reflects artistry, culture, and generations of craftsmanship ✨ 📍 Radisson Blu Hotel Ranchi ( FC AURA POOL SIDE) 📅 9 • 10 • 11 May ⏰ 9 AM – 9 PM 📞 +91 9274749599 Come celebrate the beauty of Bandhani with Sankalp Bandhej and bring home colours you’ll fall in love with ❤️ #Ranchi #BandhaniSale #SankalpBandhej #BandhaniCollection #BandhaniFashion
8 May 2026
Postsचक्रवाती प्रभाव के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 13 मई तक तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ मई को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात के भी आसार हैं। वहीं नौ और 10 मई को मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। राँची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक राज्यभर में मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। दिन में उमस और गर्मी का असर रहेगा, जबकि दोपहर बाद कई इलाकों में अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी राँची में दिनभर तेज धूप के बाद शाम के समय कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में रिकॉर्ड की गई। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। राँची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
8 May 2026
Postsहावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस (18615) में गुरुवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो युवक सामान्य कोच में देसी पिस्तौल लहराते हुए यात्रियों को धमकाने लगे। घटना कीता रेलवे स्टेशन पार करने के बाद हुई। कोच में हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक यात्रियों को हथियार दिखाकर धमका रहा था, जबकि दूसरा बदसलूकी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरियातू के सरताज कॉलोनी निवासी अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हथियार की आपूर्ति राँची में करने वाले थे। फिलहाल आरपीएफ मामले की आगे की जाँच में जुटी है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
8 May 2026
ReelsRanchi के Ratu थाना क्षेत्र में रोड रेज और मारपीट के एक गंभीर मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 मई 2026 को मालमाड़ू गांव के पास सड़क पर महिला SUV सवार सतीश कुमार और उनके सहयोगी को एक पिकअप वैन में सवार लोगों द्वारा ओवरटेक को लेकर रोका गया। आरोप है कि लाइट डिम नहीं करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस घटना में सतीश कुमार और उनके सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपियों द्वारा सतीश उरांव की लाइसेंसी .315 बोर राइफल भी छीन ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाइसेंसी .315 बोर राइफल और पिकअप वैन भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुबोध गोप, वासुदेव उरांव, रंजीत गोप, सोमरा उरांव, विपिन उरांव और बबलू अहीर शामिल हैं। 🎥 पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। #Ranchi #Ratu #JharkhandNews #RoadRage #BreakingNews #RanchiPolice
7 May 2026
Postsझारखंड ने आयकर संग्रह के मामले में बिहार को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त दर्ज की है। झारखंड-बिहार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी सुधाकर राव ने राँची में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य में से 12 हजार करोड़ रुपये का आयकर केवल झारखंड से प्राप्त हुआ, जबकि बिहार से 8 हजार करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ। प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता हैं। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी रोकने के लिए बीते वित्तीय वर्ष में 12 बड़े कारोबारी समूहों पर छापेमारी की। जांच के दौरान 150 से अधिक कारोबारियों को दायरे में लिया गया और टैक्स गड़बड़ी से जुड़े 90 से अधिक मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड और बिहार में लगभग 40 लाख लोग नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं, जबकि दोनों राज्यों में करीब पांच करोड़ पैन कार्ड धारक मौजूद हैं। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Dhoni #Tax
7 May 2026
ReelsLPG सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरी JMM | राँची में धरना राँची के कचहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला एवं महानगर समिति द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नेता और समर्थक शामिल हुए। धरना के दौरान छोटे गैस सिलेंडर में ₹261 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई और गैस मूल्य वृद्धि से गरीब, मध्यम वर्ग, होटल-रेस्टोरेंट संचालक और छोटे व्यवसायी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। झामुमो नेता मुस्ताक आलम ने कहा कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। #JMM #Ranchi #GasPriceHike #Jharkhand #RanchiUpdates
7 May 2026
Postsराँची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने अद्भुत साहस और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरते हुए 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को पार किया था। इस उपलब्धि के बाद उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने प्रदर्शन से पूरे झारखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति, आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इशांक सिंह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के अधिकारी, तैराकी संघ के पदाधिकारी तथा इशांक सिंह के माता-पिता और कोच भी उपस्थित रहे। #IshankSingh #HemantSoren #Jharkhand #SwimmingRecord #RanchiUpdates
7 May 2026
Postsराँची के छोटा तालाब के पास आज 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से समीर नामक युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि समीर की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। गुरुवार सुबह वह किसी काम से घर की छत पर गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया । स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
7 May 2026
PostsMISSING PERSON ALERT Name: Krishna Bihari Keshari Age: 56 years Last Seen: Near Katras More, Jharia. Contact: If you have any information or have seen him, please immediately call 7281904636. Please share this post as much as you can. Your help could make all the difference. #MissingPerson #Jharia #Dhanbad #RanchiUpdates #MissingAlert
7 May 2026
Reelsपांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस राँची में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया राँची में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. बंदना राय ने कहा कि पांडे गणपत राय का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बलिदान दिवस व जयंती को पूरे देश में व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और साहस को हर भारतीय को याद रखना चाहिए। जिला स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राँची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ. अजीत सहाय, डॉ. राजेश कुमार लाल, प्रवीण प्रभाकर, समाजसेवी मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्प अ
22 Apr 2026
Postsराजधानी राँची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates
22 Apr 2026
Reelsइस भीषण गर्मी में बाजारों में मिट्टी की सोंधी खुशबू फिर लौट आई है मिट्टी के ये घड़े, जो कभी हर घर की पहचान थे, अब फिर से लोगों की ज़िंदगी में जगह बना रहे हैं। दुकानों में घड़ों के साथ-साथ मिट्टी की बोतलें, सुराही और अन्य सामान भी नजर आ रहे हैं।ये सिर्फ ठंडक नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और जड़ों से जुड़ाव का एहसास हैं। देखें वीडियो। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Matka #Summer
22 Apr 2026
PostsGlimpses : पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस राँची में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया राँची में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी पांडे गणपत राय का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. बंदना राय ने कहा कि पांडे गणपत राय का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बलिदान दिवस व जयंती को पूरे देश में व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और साहस को हर भारतीय को याद रखना चाहिए। जिला स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राँची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ. अजीत सहाय, डॉ. राजेश कुमार लाल, प्रवीण प्रभाकर, समाजसेवी मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान झारखंडी गीत-संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को भावुक और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। #PandeyGanpatRai #RanchiNews #Jharkhand #FreedomFighter #RanchiUpdates
22 Apr 2026
Postsॐ शांति खूंटी जिले के रेमता डैम में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक राज के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, विवेक अपने फुफेरे भाई और दोस्तों के साथ राँची से घूमने आया था। डैम किनारे खाना खाने के बाद वह नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सका और अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में उसका भाई भी पानी में फंस गया, जिसे साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विवेक को नहीं बचाया जा सका। स्थानीय गोताखोरों की कोशिश नाकाम रहने पर (NDRF) की टीम ने देर शाम शव बरामद किया। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। #JharkhandNews #Khunti #RanchiUpdates #BreakingNews #Ranchi
22 Apr 2026
Postsमहिला आरक्षण विधेयक 2023 को लागू करने की मांग को लेकर आज झारखंड महिला कांग्रेस ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से पैदल मार्च निकालते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक रैली की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग उठाई। चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बावजूद इसे लागू करने में देरी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। #RanchiNews #MahilaCongress #WomenReservationBill #JharkhandNews #RanchiUpdates
21 Apr 2026
Postsएशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने राँची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में खिलाड़ी दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी ने उपायुक्त से भेंट कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, वहीं रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। #Ranchi #Jharkhand
21 Apr 2026
Postsझारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी की अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल में संगठन की भूमिका और बढ़ गई है। उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी ढांचे को मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर और महानगर कमेटियों को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया, ताकि पार्टी हर स्तर पर प्रभावी बनी रहे। बैठक में प्रस्तावित जनगणना और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने इसे सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा अहम विषय बताया और आदिवासी, मूलवासी व वंचित वर्गों की सही गणना सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावा, SIR को लेकर भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने के आरोप भी लगाए गए। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से किसी को वंचित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि दूसरे दिन अन्य जिलों के साथ मंथन जारी रहेगा। पार्टी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में संगठन और जनसरोकार दोनों मोर्चों पर आक्रामक रणनीति अपनाई जाएगी। #Jharkhand #Ranchi #HemantSoren #JMM #RanchiUpdates
21 Apr 2026
Reelsराँची में ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी के सामने मंगलवार को कामगारों ने उग्र प्रदर्शन किया। सैकड़ों कामगारों का आरोप है कि उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है और साथ ही छंटनी का खतरा भी लगातार बना हुआ है। कामगारों का कहना है कि प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इससे नाराज़ होकर आखिरकार कामगारों और स्थानीय निवासियों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान एवं छंटनी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। . #JharkhandNews #ranchiupdates #OrientCraft #WorkersStrike #ranchinews
21 Apr 2026
Reelsचाईबासा के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट हो गया। इस धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है, जिसे तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राँची के राज हॉस्पिटल लाया गया है। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Chaibasa #CRPF
6 Apr 2026
PostsHar Ghar Scooter! 🛵 रांची वालो, भूल तो नहीं गए? अब अपनी खुद की शानदार सवारी सिर्फ ₹21,999/- में! Mars EV बना 300 परिवारों का हमसफ़र और अब आपकी बारी है! आइए Piska More, Pillar No. 83 और ले जाइए चमचमाती Battery Scooty, Lithium Battery वेरिएंट में भी 📍 पता: J K SALES, Mars EV, पिस्का मोड़ (रातू रोड) और M Bazaar के बगल में, पिलर नंबर 83, रांची 📞 अभी कॉल करें: 9386070011 🔥 जल्दी करें! यह ऑफर सीमित समय के लिए है! *T&C Apply #Ranchi #Jharkhand
6 Apr 2026
Postsये खूबसूरत नज़ारा किसी और राज्य का नहीं, बल्कि अपने ही झारखंड का है, गेतलसूद डैम के पास का, जो राँची से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राँची के आसपास ऐसी कई अनछुई जगहें हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, लेकिन आज भी लोगों की नज़रों से दूर हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून के पल तलाश रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त हो सकती हैं। TAG करें उन दोस्तों को जिनके साथ आप इस जगह जाना चाहेंगे। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
6 Apr 2026
Postsझारखंड की राजधानी राँची में आयोजित पार्टी के भव्य अभिनंदन समारोह में तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिनके उत्साह, विश्वास और समर्थन ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन और क्रांतिकारी धरती राँची पर पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा आयोजित यह समारोह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की असली ताकत बताते हुए सभी का आभार जताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद की जनहितैषी विचारधारा, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी न्यायप्रिय साथियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व, पारदर्शिता और समावेशी विकास की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने राँची के धुर्वा स्थित मटन-चावल होटल धुर्वा मटन में भोजन किया और वहां के खाने की तारीफ की। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #RJD
5 Apr 2026
Postsअगर आप कडरू की ओर जाते हैं, तो हज हाउस के पास बीच सड़क पर लगा बैरिकेड आपने जरूर देखा होगा। दरअसल, यहां सड़क पर बने गड्ढे से लगातार पानी निकलता रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए गड्ढे के ऊपर बैरिकेड लगा दिया गया है। लेकिन अब यह बैरिकेड खुद ही एक नई समस्या बनता नजर आ रहा है। खासकर रात के अंधेरे में यह साफ दिखाई नहीं देता, जिससे किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती है। हमारा संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान दें और किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews
5 Apr 2026
Postsराँची में रविवार को ईस्टर का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग एकत्रित होकर प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की स्मृति में प्रार्थना करते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे। इसी घटना की याद में ईस्टर मनाया जाता है, जो जीवन, आशा और नए आरंभ का प्रतीक है। इस अवसर पर गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया। ईस्टर के दिन श्रद्धालु अपने दिवंगत परिजनों को याद करने कब्रिस्तानों में भी पहुंचे। उन्होंने कब्रों पर फूल-मालाएं अर्पित कीं, मोमबत्तियां जलाईं और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कई स्थानों पर भावुक दृश्य देखने को मिले। #Easter2026 #RanchiNews #FaithAndHope #ChristianCommunity #Ranchiupdates
5 Apr 2026
Postsफुटपाथ या कार पार्किंग? अब तक हम समझ रहे थे कि शहीद चौक के पास पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया गया है। लेकिन आज पता चला कि यह फुटपाथ नहीं, बल्कि कार पार्किंग ज़ोन है! क्या आप भी इसे मेरी तरह फुटपाथ ही समझ रहे थे, या आपको पहले से ही पता था कि यहाँ गाड़ियां ही पार्क होंगी। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
5 Apr 2026
Reelsअमेरिका- इज़राइल -ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव का नकारात्मक असर अब सीधे भारतीय घरों की रसोई तक पहुंचने लगा है। राँची के हिंदपीढ़ी स्थित मारवाड़ी कॉलेज के पास कड़ी धूप में कई घंटों तक एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतार लगाकर लोग खड़े नजर आए, लोगों की परेशानियाँ दिन प्रतिदिन कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन और गैस एजेंसियों के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लोगों के बीच एलपीजी सिलेंडर का वितरण सही तरीके से किया जा सके। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #gascylinder
5 Apr 2026
Postsराँची जिला प्रशासन द्वारा अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर ओरमांझी में छापेमारी की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम ईरवा स्थित एक बिरयानी दुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान से 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर (प्रत्येक 19.02 किलोग्राम) बरामद किए गए, जिनमें से 6 सिलेंडर सील बंद थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिलेंडर एक बिचौलिए द्वारा बैगनआर कार से लाकर अवैध रूप से रिफिलिंग कर बेचे जाते थे, जिसमें मुनाफे की हिस्सेदारी भी तय थी। स्वतंत्र साक्षी नहीं मिलने पर चौकीदार को साक्षी बनाते हुए सभी सिलेंडरों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी में 1 गैस सिलेंडर (19.02 किग्रा), रिफिलिंग नोजल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मौके से फरार मिला। प्रशासन के अनुसार, इस तरह का कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 समेत अन्य प्रावधानों के तहत संज्ञेय अपराध है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
5 Apr 2026
Reelsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आदिवासी छात्रावास और सिरमटोली स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का विशेष महत्व झलका। . #sarhul #hemantsoren #kalpanasoren #JharkhandNews #adiwasiculture
21 Mar 2026
PostsGlimpses : आदिवासी कॉलेज छात्रावास सरहुल पूजा महोत्सव 2026 !! #Sarhul2026 #AdivasiCulture #HemantSoren #KalpanaSoren #Ranchiupdates
21 Mar 2026
Reelsईद मुबारक। राँची के डोरंडा ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। . #eidmubarak #ranchiupdates #Doranda #ranchinews #EidUlFitr
21 Mar 2026
Postsराजधानी राँची के हातमा स्थित सरना स्थल में पारंपरिक हर्षोल्लास और आस्था के साथ सरहुल पूजा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य पाहन जगलाल पाहन के नेतृत्व में सखुआ वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के क्रम में सरना स्थल पर जलभराई की रस्म निभाई गई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर प्रकृति की पूजा करते हुए क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। सरहुल पर्व को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में पारंपरिक संस्कृति और आस्था की झलक साफ दिखाई दी। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
21 Mar 2026
Reelsईद मुबारक। राँची के हरमू ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। . #ranchinews #eidmubarak #EidUlFitr #ranchiupdates
21 Mar 2026
PostsGlimpses : राँची में अकीदत के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर, अमन-चैन की दुआ आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी राँची में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भी रौनक देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे लोगों ने पूरे दिल से अपनाया। #EidUlFitr #Ranchi #Jharkhand #EidCelebration #PeaceAndHarmony
21 Mar 2026
Reelsन्यू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पूर्व संध्या, पुलिस परिवार ने लिया उत्सव में हिस्सा प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राँची के न्यू पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की ओर से धूमधाम से सरहुल पूर्व संध्या मनाया गया। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली डीएसपी और सार्जेंट मेजर सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवी बन गया। इस आयोजन ने पुलिस परिवार के बीच एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत किया। #Sarhul2026 #RanchiNews #JharkhandCulture #PoliceFamily #FestivalCelebration
20 Mar 2026
PostsGlimpses : अलविदा जुमा की नमाज और इफ्तार के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया। शाम होते ही राँची के मेन रोड पर भी चांद रात के मौके पर बाजार रोशनी से जगमगा उठे और लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। हालांकि बारिश के कारण खरीदारी और चहल-पहल पर कुछ असर देखा गया। #Ranchi #Eid2026 #ChandRaat #EidShopping #Ranchiupdates
20 Mar 2026
Reelsईद एवं सरहुल पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 20.03.2026 को अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड से पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। देखें वीडियो। . #ranchi #flagmarch #ranchipolice #trafficupdate #RanchiNews
20 Mar 2026
Reelsआज राँची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर पुरुलिया–आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान रेलवे फुटओवर ब्रिज पर चढ़कर एक युवक प्लेटफार्म नं. 2 पर चलती ट्रेन के ऊपर कूद गया। ट्रेन की छत पर पहुंचते ही उसने लगभग 25 हजार वोल्ट के बिजली के तार को पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंची और युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया। इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। #RanchiRailwayStation #TrainAccident #RanchiUpdates #RailwayIncident #Ranchi
14 Mar 2026
Postsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ नेमरा स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुसार पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री अपने निवास से पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ जाहेर थान पहुंचे। ढोल-नगाड़ा और मांदर की धुन के बीच ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी बहा पर्व में मुख्यमंत्री की मौजूदगी से नेमरा और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित दो दिवसीय दौरे पर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें बहा पर्व की शुभकामनाएं दीं। #Jharkhand #HemantSoren #BahaParv #TribalFestival #Ranchiupdates
5 Mar 2026
Reelsदुबई गए राँची के कई लोग सुरक्षित घर लौट आए हैं। ये सभी सीमेंट डीलर चार दिनों के व्यावसायिक दौरे पर दुबई गए थे। इसी दौरान अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और बमबारी की घटनाओं के कारण उनकी वापसी में देरी हो गई और वे कुछ समय के लिए वहीं फंस गए थे। गुरुवार को सभी यात्री सकुशल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राँची पहुंचे, जहां उनके परिवारजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपनों को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी के इस मौके पर एयरपोर्ट परिसर में ही परिवार के साथ होली खेली गई। यात्रियों के सुरक्षित लौटने पर परिजनों और सहयोगियों ने राहत की सांस ली। #Ranchi #Dubai #JharkhandNews #IndiaNews #iranisraelwar
5 Mar 2026
Reelsआमतौर पर हम यही सोचते हैं कि होली है, तो आज सबकी छुट्टी होगी… कोई काम नहीं कर रहा होगा। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। रंगों के इस त्योहार पर भी कई लोग अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे होते हैं। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
4 Mar 2026
Postsहोली के पावन अवसर पर राँची जिला प्रशासन में खुशियों और भाईचारे का रंग देखने को मिला। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजंत्री ने उपायुक्त आवास पर जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ पारंपरिक होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर त्योहार की बधाई दी तथा आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में होलियाना गीतों की धुन पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कार्यों के बीच ऐसे अवसर हमें एक परिवार की तरह जोड़ते हैं। आज हम सबने मिलकर होली खेली और कार्यालयीन तनाव से मुक्त होकर नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और राँची जिला वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं। होली मिलन समारोह ने प्रशासनिक परिवार के बीच सामंजस्य और सकारात्मक ऊर्जा को और मजबूत किया। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
4 Mar 2026
Reelsबुरा न मानो, होली है!! कैसी रही आपकी होली??? अगर वीडियो में कोई दोस्त या जानने वाला दिखे तो उसे Mention करना न भूलें। . #Holi2026 #ranchi #Jharkhand #ViralReel #ranchiupdates
4 Mar 2026
Reelsहोली के रंग में डूबा शहर ।।। यदि आप अपने परिचितों को इस वीडियो में पहचान पा रहे हैं तो उन्हें Mention करें। . #ranchi #ranchinews #Jharkhand #Holi2026 #ranchiupdates
4 Mar 2026
Postsहोली के रंग में डूबा शहर। #2 यदि आप अपने परिचितों को इस post में पहचान पा रहे हैं तो उन्हें Mention करें। #Holi2026 #Ranchinews #Holi #RanchiUpdates
4 Mar 2026
Postsहोली के रंग में डूबा शहर। #1 यदि आप अपने परिचितों को इस post में पहचान पा रहे हैं तो उन्हें Mention करें। #Holi2026 #Ranchi #Holi #Ranchiupdates
4 Mar 2026
Reelsहोली के रंग में डूबा शहर ।।। यदि आप अपने परिचितों को इस वीडियो में पहचान पा रहे हैं तो उन्हें Mention करें। . #Holi2026 #ranchinews #holi #ranchi #india
4 Mar 2026
Postsहोली पर्व से पहले राँची में सब्जी और मटन बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर मटन की मांग काफी बढ़ गई है, जिसके कारण कीमतों में भी तेजी आई है। कई जगहों पर मटन का रेट 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। महंगा होने के बावजूद राँची में मटन दुकानों के बाहर सुबह से ही खरीदारों की लंबी लाइनें देखी गईं। #Holi2026 #RanchiNews #MuttonPrice #HoliMarket #Ranchiupdates
4 Mar 2026
Postsऊ आज होली है न तो थोड़ा उहे में बीजी रहेंगे, तो कोनो न्यूज उज नहीं पोस्ट हो, तो तुमलोग बमकना मत और गिजगिजो मत करना, समझ रहा न ? तुमलोग भी का फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प देख रहा, मोबाइलवा को रखो और जाओ जाकर होली खेलो दादा। ~~ मंगरा ~~ #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #aapkamangra
4 Mar 2026
Reelsरांची में शुक्रवार सुबह रिंग रोड, बिरसा चौक और हवाई नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। सूचना मिलते ही वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हाथी कुछ देर तक बिरसा चौक के आसपास और सड़क पर घूमता रहा तथा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के किनारे-किनारे आगे बढ़ा। बाद में टीम ने उसे लटमा की ओर मोड़ते हुए रिंग रोड के रास्ते सुरक्षित रूप से जंगल की दिशा में खदेड़ दिया। . #Ranchi #ElephantAlert #ranchiupdates #Jharkhand #BreakingNews
27 Feb 2026
Reelsराँची के हटिया रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। दुर्घटना जैसी परिस्थिति तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। देखें वीडियो। . #jharkhand #hatia #mockdrill #ndrf #ranchiupdates
19 Feb 2026
Postsउपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया है। जिले के CBSE, ICSE एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश स्तर की कक्षाओं, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1 में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और कंप्यूटरीकृत रैंडमाइज्ड लॉटरी प्रणाली पर आधारित होगी तथा कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन 16 से 25 मार्च तक होगा, जबकि चयन सूची 28 मार्च को जारी होने की संभावना है। प्रथम चरण का नामांकन 31 मार्च से 10 अप्रैल तक संपन्न होगा। अभिभावकों की सहायता के लिए DSE कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पात्रता के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (वार्षिक आय ₹72,000 से कम), अभिवंचित समूह तथा 40% या अधिक दिव्यांगता वाले बच्चे शामिल हैं। आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण तथा आवश्यकतानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #DCRanchi
16 Feb 2026
Reelsक्या आपने कल महाशिवरात्रि पर शिव बारात की झांकी देखी थी?? अगर नहीं तो देखें ये वीडियो.... राँची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली शिव बारात की झांकी, जिसमें श्रद्धालु झूमते नज़र आए। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #Mahashivratri #ShivBarat
16 Feb 2026
Reelsराँची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम गंगा 🆚 टीम स्वर्णरेखा के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम स्वर्णरेखा ने जीत अपने नाम की और ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। 🏆 देखिए वीडियो। #Ranchi #RanchiPressClub #MediaCup #CricketTournament #RanchiUpdates
16 Feb 2026
Reelsराँची नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोशनी खलखो ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, संदीप वर्मा सहित कई नेता मौजूद थे। रोशनी खलखो ने कहा कि होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स और कचरा टैक्स जनता पर बोझ नहीं बनने दिया जाएगा। पेयजल आपूर्ति और वितरण व्यवस्था मजबूत की जाएगी तथा वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। शहर में सार्वजनिक सुविधाएं, फुटपाथ और पैदल मार्ग विकसित किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी। हर वार्ड में नियमित जनसंवाद, ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल और मोबाइल ऐप की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में स्मार्ट कार्यालय खोला जाएगा, जहां नागरिकों के सभी कार्य होंगे और मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। तीन साल से ठप विकास को गति देने का संकल्प लेते हुए उन्होंने खुद को रांची की बेटी बताते हुए समर्थन मांगा। संजय सेठ ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की वकालत की, जबकि सीपी सिंह ने रोशनी को जनता के लिए समर्पित प्रत्याशी बताया। #RanchiMayorElection #RoshniKhalkho #BJP #RanchiUpdates #SankalpPatra
16 Feb 2026
ReelsRanchi की भव्य Shiv Baraat में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब | मुस्लिम समाज ने किया स्वागत | Shivratri 2026 @ranchiupdates महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राँची में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। इस अद्भुत आयोजन में हिंदुस्तान की मिट्टी की सौंधी खुशबू और गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार झलक देखने को मिली। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी मुस्लिम समाज के लोगों ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धर्म और संस्कृति के इस अनोखे संगम ने भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम का संदेश दिया। राँची की सड़कों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति गीत, आकर्षक झांकियां और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। आइए देखते हैं राँची की ऐतिहासिक और भव्य शिव बारात का यह खास वीडियो, जो सामाजिक सौहार्द और परंपरा की खूबसूरत मिसाल पेश करता है #Jharkhand #RanchiUpdates #Ranchi #Shivratri2026 #ShivBarat
16 Feb 2026
Reelsभारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, राँची में जश्न का माहौल!! टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। रनों के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की टी20 में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राँची में भी जश्न का माहौल दिखा। अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लहराते, पटाखे जलाते और भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए। #IndiaVsPakistan #T20WorldCup #TeamIndia #Ranchinews #CricketFever Ranchiupdates
15 Feb 2026
Postsभारत की पाकिस्तान पर रिकॉर्ड जीत, राँची में जश्न का माहौल!! टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। रनों के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की टी20 में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राँची में भी जश्न का माहौल दिखा। अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लहराते, पटाखे जलाते और भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए। #IndiaVsPakistan #T20WorldCup #TeamIndia #RanchiCelebration #Ranchiupdates
15 Feb 2026
Reelsचुटिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से निकली शिव बारात . #chutia #ranchiupdates #mahashivratri #ranchi #news
15 Feb 2026
Reelsमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राँची के पहाड़ी मंदिर परिसर से निकली शिव बारात। . #ranchi #ranchiupdates #mahashivratri #pahadimandir #jhanki
15 Feb 2026
Reelsहर हर महादेव! महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ आप पर अपनी कृपा बनाए रखें। . #ranchi #Jharkhand #ranchinews #ranchiupdates #mahashivratri
15 Feb 2026
Postsबॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘अस्सी’ के प्रीमियर के लिए आज राँची पहुंचे। फिल्म का प्रीमियर आज शहर के जेडी हाई स्ट्रीट मॉल स्थित जेडी सिनेमा में आयोजित किया जाएगा। प्रीमियर से पूर्व निर्देशक अनुभव सिन्हा ने आज सुबह राँची के अपर बाजार में स्थानीय स्ट्रीट फूड का आनंद लिया। इस दौरान वे गांधी चौक के पास स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह का नाश्ता किया। बताया जा रहा है कि निर्देशक अनुभव सिन्हा आज राँची में प्रेस वार्ता भी करेंगे, जिसमें वे फिल्म ‘अस्सी’ से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
5 Feb 2026
Reelsराँची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो के नामांकन के लिए समर्थकों ने नामांकन यात्रा निकाली। देखें वीडियो। #RanchiNagarNigamElection #RanchiMayorElection #RoshniKhalkho #NominationYatra #RanchiUpdates
4 Feb 2026
ReelsPodcast EP 19 I Part 1 Panchratna Constructions के Director Prateek More से खास बातचीत मिलिए राँची के उस शख़्सियत से, जिन्होंने शहर के कंस्ट्रक्शन सेक्टर को एक नया आयाम दिया है। मिलिए पंचरत्न कंस्ट्रक्शंस के डायरेक्टर प्रतीक मोरे से। जानिए उनकी कामयाबी के इस मुकाम तक पहुँचने का सफ़र, निजी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से और आने वाले समय में उनके नए प्रोजेक्ट्स के बारे में। #Ranchi #PrateekMore #PanchratnaConstructions #BusinessStory #RanchiUpdates
4 Feb 2026
Reelsदिनांक 01.02.2026 को दोपहर करीब 14:30 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग लगने की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें कुल 06 बसें जलकर खाक हो गईं। इस घटना की जांच जारी थी, तभी 02.02.2026 को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस में दोबारा आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। जांच के दौरान CCTV फुटेज के अवलोकन में सामने आया कि आग लगने से ठीक पहले एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में कपड़ा लिए बस के अंदर प्रवेश करता है और उसके निकलते ही बस में आग लग जाती है। वहीं, 01 फरवरी की घटना में भी वही व्यक्ति पहली बस में आग लगने से करीब 5 मिनट पहले उसी बस के पास से गुजरता हुआ दिखाई दिया। इस पूरे मामले में लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखिए पूरी खबर और CCTV से जुड़े अहम खुलासे इस वीडियो में। #KhadhgadhaBusStand #BusFireRanchi #CCTVFootage #RanchiUpdates #FireIncident
4 Feb 2026
Postsआपके वार्ड की बात, आपके वार्ड के लोगों तक। क्या नगर निगम चुनाव में आप पार्षद पद के उम्मीदवार हैं? तो अब आपकी आवाज़ पहुँचेगी सीधे आपके वार्ड तक! राँची अपडेट्स के साथ जुड़िए और अपने मतदाताओं से सीधा संवाद बनाइए। अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। 7602028146, 9204130358
4 Feb 2026
Postsशाबान की 15वीं रात शब-ए-बरात के अवसर पर राँची समेत राज्यभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत के साथ इबादत की। इस मौके पर मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों में विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने रातभर नफिल नमाज़ अदा की, कुरआन पाक की तिलावत की और अपने गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगी। शहर के विभिन्न इलाकों में मस्जिदों और मोहल्लों को रोशनी से सजाया गया। कई मस्जिदों में तकरीर और दीनि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें इस्लामिक विधि-विधान के अनुसार जीवन जीने, बुराइयों से दूर रहने और नेक अमल अपनाने की नसीहत दी गई। अकीदतमंदों ने अपने पूर्वजों और खानदान के मरहूम लोगों के लिए फातेहा पढ़ी और दुआ की। इस अवसर पर विशेष शीरनी, सूजी का हलवा और अन्य पकवान तैयार कर फातेहा व नियाज़ किया गया। महिलाओं ने घरों में जबकि पुरुषों और बड़े बच्चों ने मस्जिदों में इबादत की। शब-ए-बरात की रात देश, राज्य और समाज की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए भी दुआएँ मांगी गईं। प्रशासन और धार्मिक संगठनों की अपील पर आतिशबाज़ी से परहेज़ किया गया, जिस पर लोगों ने बड़े पैमाने पर अमल किया। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
4 Feb 2026
Reelsराँची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में आज मेयर पद की उम्मीदवार रमा खलखो ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इसके साथ ही कई पार्षद उम्मीदवारों ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर संबंधित निर्वाचन कार्यालय में अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates
3 Feb 2026
Postsझारखंड सरकार ने *शब-ए-बारात* के अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कर्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा सार्वजनिक उपक्रम *बुधवार (4 फरवरी)* को बंद रहेंगे। यह अवकाश राज्यभर में लागू होगा। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
3 Feb 2026
Reelsराँची में सी.आई.पी (Central Institute of Psychiatry) परिसर के बाहर सी.आई.पी सुरक्षा कर्मी अधिकार संघर्ष समिति के बैनर तले सुरक्षा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। प्रदर्शनकारी सुरक्षा कर्मियों ने 156 सुरक्षाकर्मियों की पुनर्बहाली की मांग को लेकर मजदूर एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। आंदोलनकारी कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के कारण सी.आई.पी परिसर के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #CIPRanchi #SecurityGuardsProtest
3 Feb 2026
Reelsराँची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी आग, जैसा की बताया जा रहा है आग के चपेट में 6 बस आ गए। ख़बर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। . #ranchinews #Jharkhandnews #khadgarha #busstand #ranchiupdates
1 Feb 2026
PostsIf you’re a Videographer, this opportunity is for you. Join Ranchi Updates ! For interview, call — 0651-3575884 Start your creative journey with Ranchi Updates! ✨ #Hiring #WeAreHiring #Videographer #VideoEditor #JoinNow
16 Jan 2026
Posts✨ Job Update! ✨ Join Shree Balajee Dyeing House 🔹 Graphic Designers with Photoshop, Corel Draw & Illustrator skills 🔹 Experienced Garment Workers - कारीगर (T-shirt & Shirt) ✅ PF & ESIC benefits available 📞 Call now: 8789125889 / 9471110999 #Hiring #JobOpportunity #GarmentJobs #DesignerJobs #ranchijobs
16 Jan 2026
Reelsअंश और अंशिका के सकुशल घर लौटने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया गया। . #ranchi #Jharkhand #ranchiupdates #ranchinews
15 Jan 2026
Reelsराँची नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। चर्च रोड से कर्बला चौक तक विशेष अभियान चला जिसके अंतर्गत दुकानों, गुमटियों और अवैध निर्माणों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया, जिससे आम नागरिकों को जाम से राहत मिल सके। . #JharkhandNews #ranchinews #ranchiupdates #karbalachowk
15 Jan 2026
Reelsटुसु महोत्सव 2026 | मोराबादी मैदान राँची | झारखंडी संस्कृति, लोक नृत्य और संगीत की भव्य झलक राँची के मोराबादी मैदान में 13 जनवरी 2026 को टुसु महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक महोत्सव में झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। लोक नृत्य, मधुर पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी वेशभूषा और ग्रामीण परंपराओं ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में लोग इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बने और अपनी समृद्ध विरासत को करीब से देखा। 🌾🪘 इस वीडियो में देखिए टुसु महोत्सव 2026 की खास झलकियां और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान। #TusuMahotsav2026 #TusuFestival #Ranchi #MorabadiMaidan #JharkhandCulture
15 Jan 2026
Postsराँची के मोराबादी मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में “नमो पतंग महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और आस्था व उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। महोत्सव के दौरान समिति की ओर से लोगों के बीच नमो पतंग, लटेर, धागा, साथ ही कंबल और तिलकुट का वितरण किया गया। वहीं मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के संरक्षक एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अजय मारू, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह (लालू), कमलजीत सिंह (शंटी), राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, कुमुद झा और भानु प्रकाश जालान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। #Ranchi #MakarSankranti #NamoPatangMahotsav #MorabadiMaidan #JharkhandNews
15 Jan 2026
Reelsअंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने बच्चों के घर पहुंच कर लोगो से मुलाकात कर झारखंड पुलिस की प्रशंसा की। देखें वीडियो। . #ranchinews #JharkhandNews #ranchiupdates #humantrafficking
15 Jan 2026
Reelsमाँ बेसुध, बाप बेबस, पड़ोसी खामोश, पुलिस की चौकसी, लोगों की आस और एक विश्वास — कि बच्चे लौटेंगे… माँ की गोद में, बाप के कंधों पर, मोहल्ले की सड़कों पर फिर से नज़र आएंगे… एक लंबे इंतज़ार के बाद, अंश और अंशिका लौटे… महसूस कीजिए उस पल को, देखिए यह वीडियो। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiUpdatesNews #AnshAnshika
15 Jan 2026
Reelsअंश और अंशिका अपने घर पहुँचे। . #ranchinews #JharkhandNews #childmissing #ranchiupdates
14 Jan 2026
Reelsअंश–अंशिका की सकुशल घर वापसी पर विहिप की प्रेस वार्ता | चंद्रकांत रायपत का बयान | राँची अंश और अंशिका की सकुशल घर वापसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से राँची में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने मीडिया को संबोधित करते हुए इसे सभी के लिए राहत और खुशी का क्षण बताया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षित वापसी पर संतोष जताते हुए पुलिस प्रशासन और सहयोग करने वाले बजरंग दल के सचिन दब्बू, सनी नाम के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा गया, पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiUpdatesNews #AnshAnshika
14 Jan 2026
Reelsराँची पुलिस को बड़ी सफलता 👏 धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल से 2 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है 🙏 देखिये वीडियो . #ranchinews #JharkhandNews #ranchiupdates #childmissing
14 Jan 2026
Reelsनववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को पतरातू में लोगों ने जमकर मस्ती की। नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ किया गया।लोग जहाँ परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक, संगीत और हँसी-मज़ाक करते दिखे। . #patratu #happynewyear #ranchiupdates #Jharkhand #nagpurisong
1 Jan 2026
Postsमंगरा परेशान है ई सालो ख़तम हो गया और कोनो खास चीज़ नहीं बदला - तुमलोग का कुछ बदला कैलेंडरवा के सिवा ? #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #aapkamangra
31 Dec 2025
Postsनव वर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखते हुए राँची नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने आज शहर के कई प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोरंडा स्थित श्री कृष्ण सिंह पार्क, हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क एवं कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा पार्क का दौरा किया। इस दौरान पार्कों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, हरियाली तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पार्कों में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित साफ-सफाई कराई जाए, खराब लाइटों की मरम्मत की जाए तथा दीवारों पर लगे अवैध पोस्टर-बैनर हटाए जाएँ। साथ ही टूटे पेड़ों की टहनियों की छंटाई और आकर्षक पेंटिंग पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates
31 Dec 2025
Reelsनव वर्ष के पूर्व संध्या पर एसपी, राँची श्री पारस राणा ने क्या कहा देखें वीडियो #Ranchi #RanchiPolice #NewYearEve #SPParasRana #RanchiUpdates #Jharkhand #LawAndOrder #NewYear2026
31 Dec 2025
ReelsThe Last Sunset of 2025 📍Dhurwa Dam . #ranchi #lastsunsetof2025 #dhurwadam #Jharkhand #newyear2026
31 Dec 2025
Postsजिले में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए पेंशन दरबार सह सेवा-निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन, समर्पित एवं निष्ठावान सेवा योगदान के लिए सम्मानित करना तथा सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें सभी पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराना था। जिला प्रशासन की यह पहल शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समारोह के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कुल 14 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माणकर्ता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही भावी पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। उपायुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशन लाभ मिलना एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को नई जीवन-यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए समाज सेवा से जुड़े रहने, स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने का संदेश दिया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
31 Dec 2025
Postsकांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत अधिकारियों—राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार—ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। #JharkhandNews #HemantSoren #IPSOfficers #DGPJharkhand #PoliceLeadership
31 Dec 2025
ReelsDon’t Drink & Drive — a message powered by Prismoline. One promise for 2026: I will celebrate. I will be responsible. I will ARRIVE home. 🚗🏠 📲 Book a ride. 📍 Save a life. A Prismoline Initiative. Comment "I Promise" if you’ll Party Safe & Drive Safe this New Year! 💙👊 Share this to save a life. ✨ #PartySafeDriveSafe #PrismolineCares #NewYearResponsibly #DontDrinkAndDrive #ArriveAlive
31 Dec 2025
Reelsझारखंड में सरकारी नियुक्तियों को मिली रफ्तार, 1910 CGL अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र!! झारखंड में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। राजधानी राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कुल 1910 सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 26 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष अभ्यर्थियों को विभागीय स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सांसद महुआ माजी सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही तदाशा मिश्रा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र, पौधा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। #JharkhandJobs #AppointmentLetter #HemantSoren #CGLRecruitment
30 Dec 2025
Postsझारखंड सरकार ने 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। अब तक वह प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। गृह विभाग ने उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली महिला डीजीपी बन गई हैं। तदाशा मिश्रा की नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई है। इसके तहत वह अगले दो वर्षों तक डीजीपी के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
30 Dec 2025
Reels🏆 Champions Are Home! 🏆 झारखण्ड की टीम, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025, जीतकर लौटी रांची, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, देखिये वीडियो #JharkhandChampions #SyedMushtaqAliTrophy2025 #TeamJharkhand #Ranchi #Jharkhand RanchiWelcomesChampions HistoricWin CricketFever ProudMoment Ranchiupdates
19 Dec 2025
Reelsरिम्स की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फ्लैट्स और मकानों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त किया जा रहा है। मंगलवार को कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनें मंगाई गईं, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम लगातार जारी रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे भी यह कार्रवाई सख्ती के साथ जारी रहेगी। . #ranchi #rims #ranchiupdates #Jharkhand #JharkhandNews #ranchinews #news #digground
16 Dec 2025
Reelsझारखंड उच्च न्यायालय के कड़े निर्देश के बाद रिम्स (RIMS) परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार और रिम्स प्रबंधन को 72 घंटे के भीतर परिसर से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने को कहा था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद राँची जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और रिम्स प्रबंधन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। कई दिनों तक चले इस अभियान में डॉक्टर्स कॉलोनी, डीआईजी ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों से अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश बिरुआ, कार्यपालक दंडाधिकारी साइनी तिग्गा, डीएसपी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस बल स्थल पर मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शेष अतिक्रमणकारियों ने यदि तुरंत कब्जा नहीं हटाया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #RIMS #राँची #JharkhandHighCourt #Ranchi #Jharkhand #News #Ranchiupdates #JharkhandNews
12 Dec 2025
Postsझारखंड एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के घर, ऑफिस और अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्रतिष्ठान रानी सती प्लाई एंड डेकोर पर भी रेड की गई। यह कार्रवाई IAS विनय चौबे के शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। एसीबी को सूचना मिली थी कि विनय चौबे ने अपनी कथित अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से विभिन्न जगहों पर निवेश किया था। इससे पहले रविवार को एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में एजेंसी ने उनके करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
8 Dec 2025
Reelsशनिवार रात उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गयी और इस दुर्घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसी त्रासदी में हमारे राज्य के तीन युवा, लापुंग फतेहपुर गाँव के दो सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो तथा गोविंदपुर के मोहित मुंडा भी अपनी जान गंवा बैठे। आज तीनों का शव राँची पहुँचा, जहाँ माहौल शोक से भरा हुआ था । . #goa #ranchi #Jharkhand #ranchiupdates #goanews #JharkhandNews #mohitmunda #pradeepmahto #vinodmahto #goablast
8 Dec 2025
Postsपीसा की मीनार को कड़ी टक्कर देता राँची का यह पोल। पीसा की मीनार वर्तमान में करीब 3.97 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है - क्या आप बता सकते हैं कि , यह पोल लगभग कितने डिग्री के कोण पर झुका होगा? स्थान : आर. पी. एस. टावर, बरियातु , राँची #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
8 Dec 2025
Postsडीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में आयोजित दो-दिवसीय शिक्षक संवर्धन कार्यशाला का दूसरा दिन प्रशिक्षण, संवाद और व्यावहारिक गतिविधियों के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला डीएवी के शैक्षणिक उत्कृष्टता केंद्र, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें ज़ोन-G के लगभग 300 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी बिपिन राय के संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा नवाचार, संवेदना और निरंतर सीखने की प्रक्रिया पर आधारित है। दूसरे दिन ICT आधारित शिक्षण, विषय-वार शिक्षण योजना, कक्षा-प्रबंधन, मूल्य-शिक्षा, भावनात्मक साक्षरता और माइक्रो-टीचिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डीएवी गोविंदपुर, भवनाथपुर, बुंडू, बचरा, कल्याणपुर, सिल्ली सहित कई विद्यालयों के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। #Ranchi #Jharkhand #News #Ranchiupdates
7 Dec 2025
Postsउत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में रविवार आधी रात के बाद भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में झारखंड के तीन युवकों की भी जान चली गई है, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं। मृतकों की पहचान लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (20), तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी मोहंती मुंडा (22) के रूप में हुई है। तीनों युवक करीब 11 माह पूर्व रोजगार की तलाश में गोवा गए थे और नाइट क्लब में काम कर रहे थे। मोहंती मुंडा के बड़े भाई अनिल मुंडा ने बताया कि वह पहली बार गोवा गया था और वहां खाना बनाने का काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही गोविंदपुर और फतेहपुर गांव में मातम छा गया। रविवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया, झामुमो नेता राहुल केशरी और मुखिया मीना देवी सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। पूरे गांव में शोक की लहर है और किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। #Ranchi #Jharkhand #News #Ranchiupdates #Goa #goafire
7 Dec 2025
Postsकड़ाके की ठंड को देखते हुए राँची के अलबर्ट एक्का चौक के पास 50 शय्या क्षमता वाला अस्थायी आश्रय गृह तैयार किया गया है। सदर अस्पताल की चहारदीवारी के पास बनाए गए इस आश्रय गृह में 30 बेड पुरुषों के लिए और 20 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। ठंड से राहत सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आश्रय स्थल पर कंबल, गद्दे, अतिरिक्त मोटाई वाले तिरपाल युक्त पर्दों के साथ साथ पेयजल, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ शौचालय और वातावरण को गर्म रखने वाली मशीन लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शहरी प्रशासन का यह कदम ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। #Ranchi #राँची #JharkhandNews #AlbertEkkaChowk #ShelterHome #ColdWave #WinterRelief #RanchiMunicipalCorporation #SadarHospital #AshrayGrih #UrbanDevelopment #PublicWelfare #CityAdministration #WinterCare #SocialWelfare #RanchiUpdates #RanchiLive #LocalNews #ColdReliefCentre #WinterSafety
7 Dec 2025
PostsMEGA USED CAR CARNIVAL – HORIZON KIA 🚗 बेहतरीन वैरायटी और शानदार ऑफ़र्स आपका इंतज़ार कर रहे हैं! जाँची-परखी SUVs, Sedans और Hatchbacks — हर बजट और ज़रूरत के लिए परफ़ेक्ट कार पाएँ। 📅 DATE: 7–17 December 2025 ⏰ TIME: 10:00 AM – 7:00 PM 📍 ADDRESS: Horizon Kia Service, Near ISM Chowk, Pundag, Argora 📞 CONTACT: 9934296101, 7520058101, 7520038101 Terms & Conditions apply #Ranchi #Jharkhand
7 Dec 2025
Postsराँची में आज 07 दिसंबर को निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण कई क्षेत्रों में 33KV लाइन की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार कुसाई, डोरंडा, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शुक्ला कॉलोनी, किलबर्न कॉलोनी, मणि टोला, हरटांड और हेथू इलाके में दिनभर अनियमित या बाधित आपूर्ति रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और असुविधा को देखते हुए सहयोग करने की अपील की है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
7 Dec 2025
Reelsयह वीडियो 5 दिसंबर मध्यरात्रि की है। जब हमने देखा कि राँची में कड़ाके की ठंड में भी कुछ लोग मजबूरी में खुले में सोने को विवश हैं, तो आइए हम सब मिलकर ऐसे लोगों की मदद करें। . #ranchi #Jharkhand #ranchiupdates #ranchinews #JharkhandNews
6 Dec 2025
Reelsकिंग कोहली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस . #viratkohli #msdhoni #dhoni #ranchiupdates #ranchi #Jharkhand #cricket #odi #jharkhandnews #dhonifans #viratkohlifans
27 Nov 2025
Reelsराँची में भारत–दक्षिण अफ्रीका ODI को लेकर उत्साह चरम पर 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI मैच को लेकर राँची में क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर है। Team India और South Africa के खिलाड़ी राँची पहुँच चुके हैं। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। . #indiancricketteam #viratkohli #odi #cricket #rohitsharma #msdhoni #indiancricket #klrahul #ravindrajadeja #kuldeepyadav #teamindia #indvssa #ranchi #jharkhand #ranchiupdates
27 Nov 2025
Reelsभारतीय टीम के खिलाड़ियों ने JSCA स्टेडियम में की प्रैक्टिस . #ranchi #viratkohli #rohitsharma #indiancricketteam #odi #cricket #msdhoni #indiancricket #teamindia #indvssa #ranchiupdates #JharkhandNews #news
27 Nov 2025
RanchiUpdates is a miscellaneous creator with 0 Instagram followers and about 291.6K average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Connect with this creator→10 Sept 2026