

Followers
204.7K
Live data · updated 13 Oct 2026














93.1K
Avg. views
0.81%
Engagement rate
4.9K
Avg. likes
55
Avg. comments
52
Posts / month
Reels#Prayagraj: श्री बड़े हनुमान जी 🚩 महाराज का दिव्य स्नान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #hanuman
13 Oct 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के बारा क्षेत्र के बघला गांव निवासी विनीत किशोर मिश्रा पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के पास एक जहाज पर फंसे हुए हैं। वह मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्हें भारत लौटने में परेशानी हो रही है। उनकी पत्नी नेहा मिश्रा ने पति की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। नेहा मिश्रा की अपील पर बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से विनीत किशोर मिश्रा की सुरक्षित भारत वापसी की मांग की है। विधायक ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कराने की अपील की है। सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार विधायक डॉ. वाचस्पति के अनुसार, विनीत मिश्रा के दो छोटे बच्चे हैं। पति के भारत नहीं लौट पाने से परिवार परेशान है। परिवार को उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है। वापसी की प्रक्रिया में अनुमति और कंपनी से जुड़ी समस्याओं के कारण देरी हो रही है। विधायक ने गृह मंत्रालय से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। परिवार चाहता है कि प्रक्रिया जल्द पूरी हो और विनीत सुरक्षित अपने घर लौट सकें। अब परिवार को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। विनीत की वापसी कब तक हो सकेगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
13 Oct 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: दारागंज स्थित व संगम तट के सबसे नजदीक वाले प्रयागराज संगठन स्टेशन को माघ मेला के दौरान 18 दिनों तक यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ प्रबंधन के लिए ऐसा किया जाएगा। महाकुंभ के दौरान इस स्टेशन पर अचानक भीड़ उमड़ने से हालात बिगड़ गए थे, इससे सबक लेते हुए उत्तर रेलवे ने इस बार माघ मेला के दौरान भी प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रतिबंध स्नान पर्व से एक दिन पहले से शुरू होकर अगले दिन तक लागू रहेगा। इस अवधि में संगम स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने के लिए यात्रियों को प्रयाग स्टेशन जाना होगा, वहीं से ट्रेनों में बैठने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ट्रेनें प्रयागराज संगम तक आएंगी, लेकिन इस स्टेशन से केवल यात्रियों का निकास ही इन तिथियों पर होगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार प्रमुख स्नान पर्व पर महाकुंभ के सभी प्रोटोकाल लागू रहेंगे। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
13 Oct 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: एयरो सिटी आवासीय योजना के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को अब रजिस्ट्री और दूसरी औपचारिकताओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत एयरपोर्ट के पास ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पीडीए और राजस्व विभाग की ओर से यहां अस्थायी कार्यालय भी खोला जाएगा, ताकि किसानों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। किसानों का बचेगा समय, अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगा एयरपोर्ट के पास पीडीए की ओर से एयरो सिटी विकसित करने के लिए करीब 400 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इतनी बड़ी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करना प्राधिकरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रजिस्ट्री और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को एक ही स्थान पर पूरा कराने की योजना बनाई जा रही है। पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के दौरान कई बार किसान निर्धारित तिथि पर रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। इससे भूमि अधिग्रहण में देरी होने की आशंका रहती है। सिंगल विंडो व्यवस्था लागू होने से ऐसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। #aerocity #prayagraj #prayagrajairport
13 Oct 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम होते ही ठंडक बढ़ जाती है। सुबह और रात में कोहरे का असर दिखने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर बढ़ सकता है। अगले सप्ताह बारिश होने की भी संभावना है। इस बीच बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह नमी का स्तर 91% दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम के बाद तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंडक रहेगी। बदलते मौसम में वायरल का खतरा दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के साथ सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और रात में ठंड से बचें, साफ पानी पिएं और बुखार या दूसरे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें। मौसम में बदलाव के दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। #uttarpradesh #prayagraj #allahabad
13 Oct 2026
Reels#UP_News 📰: “गाली डेजी 2 टके ki aurat, madar**chod, sa**li, r**ndi...” लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में हंगामा होने के कारण कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा - प्रमोद तिवारी अजय राय को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। राय के समर्थकों को टकराव के दौरान सबसे गंदी बात करते हुए देखा गया। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #lucknow #viralvideo
12 Oct 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के शास्त्री नगर में बाबा नीम करोली के प्रसिद्ध कैनची धाम पर एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें कोलकाता के कारीगर लगभग एक महीने से इस पर काम कर रहे हैं। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #viralvideo
12 Oct 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: नवरात्रि के पावन अवसर पर आइए प्रयागराज के प्रसिद्ध मां अलोप शंकरी देवी मंदिर के दर्शन करते हैं। यह शक्तिपीठ अपनी अनोखी परंपरा और गहरी धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां गर्भगृह में देवी की कोई पारंपरिक मूर्ति नहीं है। इसके बजाय, यहां लकड़ी के पवित्र झूले और उसके नीचे बने कुंड की पूजा की जाती है। श्रद्धालु इसी स्थान पर मां के दर्शन कर आशीर्वाद मांगते हैं। मान्यता है कि इस शक्तिपीठ का संबंध माता सती की पौराणिक कथा से है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। अनोखी पूजा परंपरा और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण प्रयागराज का अलोप शंकरी देवी मंदिर विशेष पहचान रखता है। जय माता दी! Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
12 Oct 2026
Reelsप्रयागराज में संगम तट स्थित श्री बड़े हनुमान जी महाराज 🚩 जय श्री राम 🕉️ जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
28 Sept 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान प्रयागराज पहुंचे और परेड ग्राउंड में ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) दोपहर 3 बजे से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #chiragpaswan
27 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: यूपी में प्रयागराज के नैनी में यमुना और छतनाग में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से संगम क्षेत्र में फिर बाढ़ का पानी फैलने लगा है। 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) नैनी में यमुना का जलस्तर 35 सेंटीमीटर बढ़ने से संगम क्षेत्र के घाटों पर पानी ऊपर की ओर पहुंचने लगा। इसी अवधि में छतनाग में गंगा का जलस्तर भी 57 सेंटीमीटर बढ़ा। लगातार बारिश और मौसम में बदलाव के बीच नदियों के बढ़ते जलस्तर ने पितृपक्ष से पहले प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.21 मीटर दर्ज किया गया, जो दो सेंटीमीटर घटा। इसके विपरीत छतनाग में जलस्तर 77.69 मीटर रहा, जिसमें सात सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुई। नैनी में यमुना का जलस्तर 78.09 मीटर पहुंच गया और यहां 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। यमुना के कुल बढ़ाव को देखते हुए संगम क्षेत्र में पानी चढ़ने की रफ्तार तेज बनी हुई है। दशाश्वमेध घाट पहुंचे डीएम ने किया अलर्ट तेज हवा और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने जलभराव की आशंका वाले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से तेज हवा और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की। पेड़, बिजली के खंभों, होर्डिंग और जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखने के साथ नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा। दशाश्वमेध घाट पर डीएम ने नगर निगम को साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। गहरे पानी वाले स्थानों पर संकेतक और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में मंडलायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान आनंद भवन म्यूजियम परिसर स्थित पिज्जा गैलेरिया को गंभीर गड़बड़ी मिलने पर सील कर दिया गया। इसे सुधार होने तक बंद रखने का निर्देश है। टीम ने रोमिनस पिज़्ज़ा, डोमिनोज, पिज़्ज़ा हट, सागर रत्ना रेस्टोरेंट, पैराडाइज, महारानी रेस्टोरेंट, सेकंड वाइफ, कान्हा स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी, होटल एस. पदम् कॉन्टिनेंटल और द टैमरिंड ट्री का भी निरीक्षण किया। जांच में कई प्रतिष्ठानों के पास पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफिकेट नहीं थे। शाकाहारी-मांसाहारी भोजन के लिए अलग व्यवस्था का भी अभाव मिला। नियम पूरे न होने पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी हुए। विभाग ने साफ किया है कि खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई से कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे अभियान शहर में आगे भी जारी रहेंगे। #prayagraj #allahabad
27 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के वार्ड नंबर 53 के चकमिरातुल इलाके में बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा बेरोकटोक चल रहे हैं। शनिवार 26 सितंबर को भी ये ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये ई-रिक्शा चालक अक्सर छोटी घटनाएं करते हैं। इनमें किसी को टक्कर मारना या सामान खींच लेना शामिल है। नंबर प्लेट न होने से इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है और ये मौके से भाग जाते हैं। प्रशासन की रोक के बावजूद ये ई-रिक्शा खुलेआम चल रहे हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से इन पर कार्रवाई करने की अपील की है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
27 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज शहर के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी राज पांडे का चयन 5वीं विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता चीन के जिंगशान में 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। राज पांडे पांच सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज पांडे इससे पहले जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह मिली है। चयन की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार और शहर के खेल प्रेमियों में खुशी है। राज के माता-पिता और सॉफ्ट टेनिस महासचिव प्रशांत शर्मा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रयागराज का नाम रोशन करेंगे। राज के चयन को शहर के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
27 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: जिले में शनिवार को पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अधिकतर मरीज शहरी इलाकों के हैं। नए मामले सामने आने के बाद जिला मलेरिया विभाग व नगर निगम की टीम ने इन इलाकों में पहुंचकर एंटी लार्वा छिड़काव किया। विज्ञापन जुलाई में सात व अगस्त में आठ डेंगू के मामले सामने आए थे। वहीं, सितंबर में डेंगू के नए मामलों में छह फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में 26 दिनों के भीतर 48 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इनमें 80 फीसदी डेंगू के मरीज शहरी इलाकों के हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी ने डेंगू के संवेदनशील इलाकों में जिला मलेरिया विभाग की टीम को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इनमें स्वराज नगर, तेलियरगंज, ओम नगर, नेवादा राजापुर, बक्शीबांध, बेनी माधव मंदिर, बख्शीकला, दशावसुमेध घाट, बक्शीखुर्द दारागंज, हाईकोर्ट पानी टंकी, बटालियन सीआरपीएफ, चांदपुर सलोरी, शांतिपुरम, बाघंबरी रोड, नेता चौराहा, रामानंद नगर, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, एमआईसी पानी टंकी, लेबर चौराहा, सर्वोदय नगर अल्लापुर सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं। डेंगू के कब कितने मामले आए वर्ष मरीजों की संख्या मृत्यु 2019 1121 0 2020 57 0 2021 1299 02 2022 1465 07 2023 504 07 2024 424 05 2025 157 02 2026 63 अब तक 01 सितंबर व अक्टूबर में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। नगर निगम व जिला मलेरिया विभाग की तरफ से नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराई जा रही है। लोगों को चाहिए कि वह बदलते मौसम में सावधान रहें और अपने आसपास साफ-सफाई रखें। पानी का जमावड़ा घर के अंदर व बाहर न होने दें। डॉ. एके तिवारी, सीएमओ #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #dengue
Posts#Prayagraj_News 📰: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। वे शाम 4 बजे परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं, छात्रों और किसानों से सीधा संवाद करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल और जर्मन टेंट लगाए गए हैं; 30-40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह दौरा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। लोजपा (रामविलास) ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है और यदि भाजपा के साथ समझौता नहीं हुआ तो अकेले मैदान में उतरने की बात कही है। प्रयागराज से शुरू हो रही इस युवा संवाद श्रृंखला के बाद वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में भी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम और रणनीति युवाओं के जुटने का अनुमान: प्रयागराज के साथ-साथ कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जैसे आस-पास के जिलों से भारी संख्या में युवाओं की भीड़ इस कार्यक्रम में शामिल होगी। पूर्वांचल से अवध तक का प्लान: प्रयागराज से इस चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद, पार्टी भविष्य में लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर सहित अन्य जनपदों में भी ऐसे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। ताकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा (रामविलास) का जनाधार मजबूत किया जा सके। जमीनी स्तर पर तैयारियां: यूपी प्रभारी अरुण भारती के नेतृत्व में पार्टी पिछले छह महीनों से प्रदेश के सभी 75 जिलों में सक्रिय है। इस दौरान पार्टी ने अपना आधार मजबूत करने के लिए 'दलित चौपाल', 'चाणक्य चौपाल' और 'प्रबुद्ध सम्मेलनों' का लगातार आयोजन किया है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में लगातार बारिश होने से शहर का अधिकतम तापमान महज 26°C और न्यूनतम तापमान 22°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पिछले वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो सितंबर में दिन का तापमान इस स्तर तक गिरना असामान्य है। एक दशक (2012-2021) के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में प्रयागराज का अधिकतम तापमान आमतौर पर 36 से 38°C के बीच रहता है। वर्ष 2015 में यह 38.9°C तक पहुंच चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान सिर्फ 26°C रहा। यानी सामान्य तापमान की तुलना में दिन का पारा करीब 10 से 12 डिग्री कम रहा। लगातार बारिश, बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी मौसम ठंडा बना रहा। दिन-रात के तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का अंतर शनिवार की सबसे खास बात दिन और रात के तापमान का बेहद कम अंतर रहा। अधिकतम तापमान 26°C, जबकि न्यूनतम 22°C दर्ज किया गया। दोनों के बीच सिर्फ 4 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विज्ञान के जानकारों के अनुसार, ऐसी स्थिति तब बनती है जब दिनभर घने बादल छाए रहें और सूर्य की किरणें जमीन तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पातीं। इसके साथ लगातार बारिश और ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान भी तेजी से नीचे गिर जाता है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं का असर मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और क्षेत्र में बने मजबूत कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रयागराज में बारिश का दौर बना हुआ है। लगातार बारिश के चलते तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान 22°C रहा, जो वर्ष 1912 में दर्ज किए गए सितंबर के ऑल टाइम रिकॉर्ड 18.3°C से अधिक है। लेकिन अधिकतम तापमान 26°C रहना सितंबर के बेहद ठंडे दिनों में शामिल माना जा रहा है। रविवार को भी बारिश, सोमवार से मौसम साफ होने के आसार मौसम विज्ञानी एएस ओझा के अनुसार, रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान करीब 22°C के आसपास बना रह सकता है। उनके मुताबिक, सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में 12 फीट लंबे अजगर की 5 घंटे तक दहशत रही। खेतों से आबादी के बीच पहुंचे अजगर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नीलयाग के 20 किलो के बच्चे को निगल लिया। उसे अजगर के बच्चे को निगलने में महज 6 मिनट लगे। इस दौरान दूर खड़े लोग अजगर का वीडियो बनाते रहे। करीब 42 मिनट बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बाहर उगल दिया। दहशत के बीच गांव वालाों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। सुबह 11 बजे से नजर आया अजगर शाम 4 बजे वन विभाग की टीम के हाथ आया। टीम ने अजगर को पकड़ उसे बोरे में भर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्चों, बकरों को घर में लेकर भागे ग्रामीण मामला गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के इमलहिया गांव का है। शनिवार सुबह हर कोई खेतों में काम कर रहा था इसी बीच अजगर दिखाई दिखया। 12 फीट लंबा अजगर देख ग्रामीण खेत से भागने लगे। अजगर भी रेंगता हुए आबादी की तरफ पहुंच गया। ग्रामीणों ने बच्चों को घरों में अंदर कर दिया। बकरे, बकरी हटाने लगे। इसी बीच अजगर ने नीलगाय के बच्चे को पकड़ लिया। कुछ सेकेंड दबाए रखने के बाद उसने बच्चे को निगल लिया। दूर खड़े वीडियो बनाने लगे लोग नीलगाय के बच्चे को निगलने और उगलने के दौरान गांव के लोग दूर खड़े होकर देखते रहे। पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी जाती रही। 11 बजे शुरू हुई अजगर की दहशत शाम चार बजे खत्म हो सकी। हालांकि ग्रामीण अभी भी डरे हुए हैं। गंगापार इलाके में लगातार बड़े अजगर निकल रह हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े अजगर के गांव के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी करने की मांग की है, ताकि कोई बड़ी घटना न हो। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज की महिलाएं गाय के गोबर से पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाती हैं। मूर्तियों को प्राकृतिक बाइंडर्स और जैविक रंगों का उपयोग करके बनाया जाता है, जो मूर्तियों को डुबोने पर पानी में घुल जाते हैं। बाद में पौधों में खाद के रूप में पानी का उपयोग किया जा सकता है। महिलाएं मूर्तियों को तैयार करने के लिए मोल्ड का उपयोग कर रही हैं। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
11 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के लोगों को फाफामऊ में लगने वाले भीषण जाम से जल्द राहत मिलेगी। गंगा नदी पर बना नया छह-लेन पुल 15 नवंबर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी पहली लेन स्टेनली रोड को मलाक हरहर रूट से जोड़ेगी। इसके बाद 15 दिसंबर से पुल की दोनों लेन पर पूरी तरह से आना-जाना शुरू करने की तैयारी है। इस पुल का करीब 95 फीसदी बनाने का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल बचे हुए हिस्सों की फिनिशिंग और सुरक्षा जांच तेजी से की जा रही है। यह पुल ट्रैफिक को आसान बनाने के साथ-साथ शहर के लिए नया आकर्षण केंद्र भी बनेगा। पुल के 5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर तिरंगे रंग की खास फसाड लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे यह जगह पिकनिक स्पॉट जैसी दिखेगी। रिहायशी इलाकों के पास से गुजरने वाले हिस्से में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए साउंड बैरियर लगाए जा रहे हैं। गंगा के ऊपर पुल के संतुलन और मजबूती के लिए कुल 44 आधुनिक केबल लगाए जाएंगे। इस पुल के शुरू होने से रोज यात्रा करने वालों का समय बचेगा�
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर आदि मार्गों पर जाने वाली रोडवेज और निजी बसों के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन शुक्रवार से फाफामऊ पुल पर बंद हो जाएगा। फाफामऊ पुल से जाने वाली सभी बसों को शास्त्री ब्रिज, झूंसी, अंदावा, सहसों के रास्ते चलाया जाएगा। बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस सुझाव पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने इसके निर्देश दिए हैं। बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में जिले के अलग-अलग हिस्सों में लग रहे जाम के बारे में बताया गया। यातायात पुलिस ने फाफामऊ पुल पर जाम का कारण भारी वाहनों को बताया तो मंडलायुक्त ने इसके निर्देश दिए हैं। फिलहाल तो यही कहा जा रहा है कि एक महीने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है, लेकिन बैठक में मौजूद लोगों ने बताय�
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: आगामी शीतकालीन सत्र (विंटर शेड्यूल) से संगम नगरी प्रयागराज की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। प्रयागराज पहली बार नोएडा स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ेगा। इसके साथ ही मुंबई रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। डीजीसीए व विमानन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी एयरलाइन कंपनी इंडिगो और अकासा एयर के इस संयुक्त परिचालन प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) व विमानन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में दोनों एयरलाइंस के रूट नेटवर्क और समय-सारिणी (टाइम स्लाट) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एयरलाइंस ने विमानों की बेहतर उपयोगिता और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक विशेष 'कनेक्टिंग रोटेशन' तैयार किया है। जेवर से प्रयागराज, यहां से मुंबई का सफर विमान जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सीधे प्रयागराज पहुंचेगा। यहां यात्रियों को उतारने और न�
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: धूल, धुआं, हार्न का शोर और पसीने से तर-बतर यात्रियों की भीड़-यूपी रोडवेज के बस अड्डों की यह पारंपरिक तस्वीर अब संगम नगरी में इतिहास बनने जा रही है। शहर के दिल सिविल लाइंस में एक ऐसा अनूठा आर्किटेक्चरल प्रयोग आकार ले रहा है, जहां जमीन पर सरकारी रोडवेज बसें दौड़ेंगी और आसमान की ओर 18वीं मंजिल पर फाइव स्टार लग्जरी, रूफटाप स्विमिंग पूल और लाउंज की दुनिया आबाद होगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर ‘वर्टिकल सिटी’ की तरह काम करेगा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और ओमैक्स समूह की पीपीपी भागीदारी से तैयार हो रहा यह 18 मंजिला परिसर प्रदेश का पहला ऐसा ट्रांसपोर्ट हब है, जो एयरपोर्ट की तर्ज पर पूरी तरह ‘वर्टिकल सिटी’ की तरह काम करेगा। 13 से 18 मंजिल: डिजाइन में बड़ा बदलाव शुरुआती योजना में इस परियोजना को 13 मंजिलों तक सीमित रखा गया था। तकनीकी समीक्षा और शहर के भविष्य के कमर्शियल विस्तार को देखते हुए इसका खाका नए सिरे से खींचा गया। अब यह �
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 31 अगस्त से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस धरना स्थल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बीच पांच सितंबर से पांच अभ्यर्थियों द्वारा आमरण अनशन शुरू किए जाने के बाद आंदोलन ने और व्यापक रूप ले लिया है। युवा मंच के अनुसार, आठ सितंबर को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी द्वारा फोन पर आंदोलनकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है और छात्रों के पक्ष में समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे आंदोलनरत अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी थी कि सरकार अचानक बदली गई नियमावली पर पुनर्विचार करते हुए छात्रों के हित में शीघ्र निर्णय लेगी। नौ सितंबर की मध्यरात्रि को पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में पुलिस बल, तीन एंबुलेंस एवं दर्जनों वाहनों के साथ पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पहुंचा। आंदोलनकारियों के मुताबिक, पुलिस ने धारा 163 से संबंधित आदेश दिखाते हुए धरना स्थल खाली कराने की कार्रवाई शुरू की और कई आंदोलनकारियों को वाहनों में बैठाकर वहां से हटाया गया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई तथा कुछ छात्रों को हल्की चोटें आने की बात कही गई है। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को भी रात में ही हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई। #prayagraj
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल यानी DRM ऑफिस में बृहस्पतिवार शाम सीबीआई ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। सीबीआई अफसरों ने सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद देर रात तक मंडल कार्यालय में खलबली मची रही। कानपुर के लोको पायलट ने की थी शिकायत मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि ट्रांसफर से संबंधित काम कराने के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। लोको पायलट ने इसकी शिकायत सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में की थी। शिकायत मिलते ही सीबीआई ने बिछाया जाल सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों की जांच शुरू की। जांच के बाद टीम ने शिकायतकर्ता के जरिए रिश्वत की रकम देने की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता 50 हज�
10 Sept 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के हंडिया में गाय काटकर मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने सागर शुक्ला उर्फ छोटू, रचना शुक्ला उर्फ रंजना और अनीता शुक्ला को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी राजन और अंकित शुक्ला फरार हैं। शिकायत के बाद पुलिस को गाय के अवशेष और मौके से चापड़, लकड़ी के औजार व नकदी बरामद हुई। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
10 Sept 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में सिविल लाइंस में बीच सड़क वाहन खड़ा करने वालों को अनाउंस कर हटने का अनुरोध किया गया। इसके बावजूद वाहन नहीं हटाने पर वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई कर चालान किए गए। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
10 Sept 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच SDM प्रयागराज प्रदर्शन स्थल पहुंचे। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
10 Sept 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम क्षेत्र में फ्लोटिंग जेटी पर बैठकर वीआईपी की तरह आरती देखने में अब कोई अड़चन नहीं है। बस आपको इसके लिए कुछ भुगतान करना होगा। यह राशि किराए के तौर पर नहीं बल्कि मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को संचालित करने लिए सहयोग राशि के रूप में ली जाएगी। यह राशि केवल जेटी पर बैठकर आरती देखने के लिए होगी, संगम नोज से आरती देखने वालों के लिए यह नि:शुल्क रहेगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि वो आरती व्यवस्था का संचालन खुद ही करेगा। यहां से जो आय प्राप्त होगी, उससे रखरखाव खर्च किया जाएगा। मेला प्राधिकरण संगम क्षेत्र की आरती व्यवस्था को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, जिससे संगम का विहंगम नजारा पूरी दुनिया में जाए और यहां पर वर्ष पर्यंत पर्यटन बना रहे। महाकुम्भ 2025 के बाद और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रयागराज में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। समस्या केवल एक है कि यहां पर पर्यटक रुक नहीं रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज मेला प्राधिकरण अब नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। संगम तट पर फ्लोटिंग जेटी पर आरती कराई जाएगी। क्योंकि इस जेटी पर बैठने वालों की संख्या सीमित होगी, ऐसे में बैठने वालों से कुछ सहयोग राशि ली जाएगी। इसी राशि से जेटी मरम्मत, साफ सफाई आदि का प्रबंध होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण आरती की सामग्री उपलब्ध कराएगा और पुजारी चयनित करेगा। पुजारी के चयन की प्रक्रिया अभी अलग रहेगी। #prayagraj #trivenisangam #allahabad #uttarpradesh
14 May 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी की 1200 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हटाने और हाईटेक टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह हवाई पट्टी लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से उपयोग में नहीं है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर हवाई पट्टी की भूमि से कब्जे हटवाने और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एडीएम राजस्व विनीता सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की। इस कमेटी में एसडीएम करछना व बारा, एसीपी घूरपुर और ज्येष्ठ खनन अधिकारी शामिल हैं। हवाई पट्टी की अधिकतर जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। आसपास की जमीन से मिट्टी निकाले जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध खनन की पुष्टि होती है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने यहां टाउन सिटी बसाने की पूरी तैयारी कर ली है। दो माह पूर्व जिलाधिकारी सहित पीडीए के अधिकारियों ने सर्वे भी किया था। यह 1200 एकड़ की पुरानी हवाई पट्टी ब्रिटिश काल में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रक्षा उद्देश्यों के लिए बनाई गई थी। इसकी लंबाई दो किलोमीटर है। यह एयरस्ट्रिप कभी एयरफोर्स की ट्रेनिंग और हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होती थी, लेकिन कई दशकों से बंद पड़ी है। इस पर अवैध रूप से गांव, बस्तियां बस गई हैं और काफी जमीन पर खेती भी की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की योजना इस हवाई पट्टी पर एक हाईटेक टाउनशिप विकसित करने की है। इसके लिए प्राधिकरण ने राजस्व विभाग से पत्राचार शुरू कर दिया है, जिसके बाद जमीन हस्तांतरण पर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि इरादतगंज हवाई पट्टी की भूमि पर कब्जे के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले जमीन की पैमाइश कराई जाएगी, फिर कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित किए गए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों ने प्रयागराज के छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिला दिए। जिले के अधिकांश विद्यालयों में शानदार परिणाम देखने को मिले और मेधावियों की झोली अंकों से भर गई। कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने स्कूल, परिवार और शहर का नाम रोशन किया। सीबीएसई प्रयागराज रीजन में इस वर्ष 72.43 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। रीजन में कुल 1,36,874 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 82,398 बालक और 54,476 बालिकाएं थीं। प्रयागराज जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर 14,262 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परिणाम जारी होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। टैगोर पब्लिक स्कूल की संस्कृति सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में खास पहचान बनाई। इसी विद्यालय के आदित्य गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत और दीपान्विता दास ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट की सुप्रिया सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं अनुषिका ने 96.4 प्रतिशत और तनुषा ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल मनौरी के अमीष सिंह रावत ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि सेंट विष्णा स्कूल की ज्वायना सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम की अक्षरा जायसवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट के अक्षत मिश्र ने 96.2 प्रतिशत और शुभी तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह, सेमस्टार ग्लोबल स्कूल की सुभी सिंह और सेंटल एकेडमी की रोशनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल की नव्या सिंह ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया। बुधवार को पूरे शहर में सीबीएसई के शानदार रिजल्ट की चर्चा रही। #cbseresult2026 #uttarpradesh #prayagraj #allahabad
Posts#Prayagraj_News 📰: म्योहाल, लोक सेवा आयोग और महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप (स्पीड ब्रेकर) को अब हटाने की योजना बनाई जा रही है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साढ़े सात मीटर की लंबाई वाले टेबल टाॅप को हटाया जाएगा। चौराहों और सड़कों पर बने टेबल टाॅप को दो फेज में हटाने की योजना बनाई जा रही है। पीडीए ने बनवाए थे स्पीड ब्रेकर कुंभ 2019 के पहले इन टेबल टाॅप को बनाने के लिए दो से ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खर्च की गई थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग सात वर्ष पहले प्रमुख चौराहों और सड़कों के टेबल टाॅप बनाया गया था। जाम से राहत को बनाया गया था टेबल टॉप शुरुआत में जब टेबल टाॅप बनाया जा रहा था तो अधिकारियों का दावा था कि इससे मार्ग दुर्घटना में कमी आएगी और जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। हालांकि अब अधिकारियों का मानना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर टेबल टाॅप बनने से गाड़ियां तेजी से क्रास नहीं हो पाती है जिससे जाम लगता है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आने वाले कुछ महीनों पर शहर के प्रमुख चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप को हटा दिया जाएगा। 12 चौराहों पर बने हैं स्पीड ब्रेकर शहरी क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के लिए चौराहों पर बनाए गए टेबल टाॅप को हटाया जाएगा। इसे हटाने की प्रक्रिया दो फेज में होगी। पहले फेज में म्योहाल, लोक सेवा आयोग, महर्षि भरद्वाज चौराहा सहित शहर के 12 चौराहों पर बने टेबल टाॅप हटाया जाएगा। इनके स्थान पर हल्का ब्रेकर बनेगा। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
14 May 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईको पार्क एवं पर्यटन सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. लगभग 4.99 करोड़ रुपए की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस पहल से क्षेत्र में ईको टूरिज्म को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वॉच टावर, कैंटीन और बर्ड जोन समेत कई सुविधाएं उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पर्यटकों की सुविधा और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. परियोजना के तहत भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग पार्किंग, आकर्षक साइनेज, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक टॉयलेट, कैंटीन ब्लॉक, वॉच टावर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, गार्डन लाइट, सेल्फी प्वाइंट और गजीबो हट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. ईको पार्क में बर्ड एक्टिविटी जोन, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, सिंचाई व्यवस्था, बायो फेंसिंग और चेन लिंक फेंसिंग का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता सुरक्षित रह सके. विभागीय अधिकारियों के अनुसार कैंटीन, गार्ड रूम और कई प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि गजीबो एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कुछ कार्य प्रगति पर हैं. स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार अक्टूबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूरा किया जाना है. अब तक सरकार की ओर से 3.62 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि ईको पार्क बनने के बाद मेजा क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों में शामिल हो सकता है. इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और छोटे कारोबारों को भी बढ़ावा मिलेगा. क्या बोले मंत्री प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित हो रहा ईको पार्क प्राकृतिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा. मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक और वन्यजीव क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले। #prayagraj
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार शाम कड़क धूप के बाद अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए थे और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं। इसके बाद कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। तेज धूलभरी आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया था। आंधी और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। एक जगह पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हालांकि मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली थी। लेकिन गुरुवार सुबह से एक बार फिर तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ गई है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आए। सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज और आसपास के इलाकों में एक बार फिर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
14 May 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: आंधी-तूफान से प्रयागराज में बुधवार शाम 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच व्यक्ति घायल हो गए, 20 पशुहानि हुई और 16 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रयागराज के लोगों को ठीक से याद भी नहीं कि इससे पहले इतना भीषण आंधी-तूफान कब आया था। शहर से लेकर गांव तक आंधी-तूफान का तांडव देखने को मिला। प्रयागराज में जिनकी मृत्यु हुई है, उनमें से महिलाएं व चार बच्चे भी शामिल हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हादसे के तुरंत बाद नुकसान का आकलन कराते हुए मुआवजा वितरण के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रयागराज के कुतुबुद्दीनपुर फूलपुर निवासी संदीप की 30 वर्षीय पत्नी सविता व छह साल के बेटे अनुपम ने अपनी जान गंवा दी। घरमपुर फूलपुर निवासी सदानंद (60) पुत्र रामनाथ, लिखैया फूलपुर के दिनेश कुमार पुत्र समर बहादुर, जगदीशपुर सोरांव के सत्यम (9) पुत्र रामजी, सोरांवा सोरांव की संगीता (32) पत्नी अतुल कुमार और खिजिरपुर सोरांव की इंदू पटेल (24) पत्नी अंकित पटेल की मौत हो गई। वहीं, चिलबिला मेजा के अंश कुमार (12) पुत्र श्यामबाबू, मसौरा नरोत्तम मेजा के आदित्य (7) पुत्र लक्ष्मी नारायण, बघेड़ी हंडिया के बाउल पुत्र सदानंद, छनौता हंडिया की अनीता देवी पत्नी शिवपूजन, नाहरपुर हंडिया निवासी दुर्गा भारतीय, देवदहना हंडिया के अंजनी पुत्र बुद्धसेन, खखैचा हंडिया के लालजी पुत्र झारी, सिथौरा हंडिया की राज देवी पत्नी जीत, मंदिर हंडिया के झिंगरी पुत्र साबिर व कैलाशपुरी सदर के सुमित यादव पुत्र गैलन यादव को अपनी जान गंवानी पड़ गई। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
14 May 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज की आंधी में टिन शेड के साथ उड़ा युवक। प्रयागराज में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग इलाकों में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगह पेड़ गिरने से गाड़ियां दब गईं और यातायात बाधित हो गया। हंडिया, फूलपुर, सोरांव और मेजा सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। तूफान के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #viralreel
13 May 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: गंगा दशहरा 26 मई से पावन संगम पर भी वाराणसी और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य व दिव्य आरती का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह आरती फ्लोटिंग जेटी पर होगी, जबकि मोटर बोट पर सवार होकर श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकेंगे। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी तट पर वर्ष पर्यंत विशेष धार्मिक कार्य की ओर कदम बढ़ाते हुए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने कदम उठाया है। यह आयोजन न सिर्फ मनमोहक दृश्य वाला होगा, बल्कि मंत्रोच्चार व दीपों के बीच धार्मिक और भक्तिपूर्ण माहौल भरा होगा। संगम तट पर आरती के लिए फ्लोटिंग रहेगी, जिस पर पुरोहितगण गंगा की आरती उतारेंगे और सामने स्टीमर, मोटर बोट तथा अन्य नावों पर श्रद्धालुजन होंगे। लगभग 40 मिनट के इस आयोजन की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने के लिए हर कोशिश की जा रही है। संगम के पास रामघाट तथा उसके पास में और अरैल तट पर प्रतिदिन शाम को आरती का आयोजन होता है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि गंगा दशहरा से संगम पर आरती का आयोजन शुरू कराया जाएगा, फिर भविष्य में इसे और भव्य बनाया जाएगा। यह आरती प्रतिदिन शाम को सूर्यास्त के समय लगभग छह-सात बजे होगी। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए आरती के साथ मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और गंगा मैया की स्तुति से आध्यात्मिक माहौल बनाया जाएगा। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
13 May 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) बन रहे फाइव जी बिल्डिंग में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल शुरू किया जा रहा है। रेलवे ने 15 साल के अनुबंध पर बिल्डिंग को होटल संचालित करने के लिए दिल्ली की शिव शक्ति कंपनी को सौंप दिया है। इससे रेलवे को आगामी 15 वर्षों में लगभग 55.70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। पांच मंजिला इमारत में 68 कमरे और आठ हॉल हैं। इसके ऊपरी तल पर लग्जरी सुइट्स बनाए जाएंगे। अन्य मंजिलों पर बजट होटल और डोर्मिटोरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बिल्डिंग में न सिर्फ ठहरने की व्यवस्था है। बल्कि यात्रियों को शॉपिंग सेंटर, रेस्टोरेंट और बेहतरीन फूड आउटलेट्स का लुत्फ भी मिलेगा। साथ ही ई-व्हीकल के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे। रेलवे के अनुसार होटल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रखी है। माघ मेला और कुंभ मेला जैसे बड़े आयोजन के दौरान होटल के दो फ्लोर पूरी तरह से रेलवे के पास आरक्षित रहेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बिल्डिंग को 15 साल के अनुबंध पर दिए जाने की पुष्टि की है। बता दें वर्तमान में इस बिल्डिंग में यातायात लेखा कार्यालय और गति शक्ति यूनिट के दफ्तर संचालित हो रहे हैं। इन कार्यालयों को यहां से विस्थापित किए जाने के फैसले का कर्मचारी यूनियनों ने पिछले दिनों विरोध भी किया था। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
19 Apr 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: मेरठ से प्रयागराज तक 36,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात अब जनता को मिलने जा रही है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर का सफर जहां छह घंटे में तय हो जाएगा। वहीं, वाहनों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स भी कम नहीं है। निजी कारों से जाने वालों को 1515 रुपये और कॉमर्शियल भारी वाहनों को 2405 से 9535 रुपये तक एक ओर से टोल टैक्स देना होगा। वसूली के लिए 14 स्थानों पर टोल टैक्स बनाए गए हैं। इनमें मेरठ और प्रयागराज में मुख्य दो टोल प्लाजा शामिल हैं। बाकी 12 टोल प्लाजा उन स्थानों पर लगे हैं, जहां से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे। पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिए वरदान होगा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिए वरदान साबित होगा। मेरठ समेत दिल्ली एनसीआर के जो लोग पूर्वी उप्र जाते हैं या जाना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे अधिक मुफीद साबित होगा। इस एक्सप्रेस से गुजरते समय पर्यटन जैसा अनुभव होगा। ये एक्सप्रेसवे 140 से अधिक जल स्रोतों के ऊपर से गुजर रहा है। नजारा कुछ अलग ही होगा। टोल पर वाहनों की नहीं लगेगी लाइन गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल व्यवस्था भी आधुनिक रहेगी। यहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। सेंसर के माध्यम से वाहनों से टोल वसूली होगी। बैरियर का इस्तेमाल नहीं होगा जबकि अन्य हाईवे के टोल प्लाजा पर बैरियर डालकर वाहनों को रोका जाता है। टोल कटने के बाद ही बैरियर उठते हैं तो वाहन आगे बढ़ते हैं। इस कारण हाईवे पर आए दिन जाम लगता रहता है। गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे पर दो पहियों वाहनों को दौड़ने की अनुमति नहीं दी है। अगर कोई व्यक्ति दो पहिया वाहनों के साथ एक्सप्रेसवे पर पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। #prayagraj #gangaexpressway #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव के लिए जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है कि इसमें तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिले में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यही स्थिति शनिवार को भी रही। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
18 Apr 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: गंगा एक्सप्रेसवे का रन ट्रायल पूरा कर लिया गया है। पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का सफर खूबियों से भरा होगा। जीरो रिस्क वाले इस लंबे सफर में वाहन चालकों को न नींद आएगी न थकान। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का हरदोई के सलेमपुर में लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर कई आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें विश्राम स्थल, चिकित्सा सेवा, आपात स्थिति के लिए ट्रॉमा सेंटर और भोजनालय भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो वाहनों के गुजरने पर कंपन पैदा करेंगी। इससे चालकों को सचेत किया जा सकेगा। रंबल स्ट्रिप लंबे सफर में वाहन चालकों को थकान नहीं होने देगी। इससे थकान के कारण होने वाले हादसों के खतरे को कम किया जा सकेगा। मेरठ से प्रयागराज के बीच 15 टोल प्लाजा यूपीडा के अधिशासी अभियंता राकेश के अनुसार मेरठ से प्रयागराज के बीच 15 टोल प्लाजा पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं और स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ-हापुड़ रोड स्थित गांव बिजौली से होगी। यहां से चार किमी दूर खड़खड़ी में पहला टोल भरना होगा। हालांकि इस एक्सप्रेसवे पर लगे टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। पूरे एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरों की नजर में है। चप्पे-चप्पे पर कैमरों की निगरानी होगी। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता है या फिर वाहनों से स्टंट और आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे जनता के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। वाहन चलेंगे और उतर सकेंगे विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर केवल वाहन ही नहीं दौड़ेंगे, बल्कि आपातकाल की स्थिति में लड़ाकू विमानों को भी उतारा जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे पर चार स्थानों पर विमानों के उतरने के लिए हवाई पट्टियां बनाई गई हैं। इनमें से शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किलोमीटर लंबी पट्टी तैयार की गई है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार की सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे रखी है। उद्घाटन से एक दिन पहले ही हटेंगे मिट्टी के ढेर गंगा एक्सप्रेसवे के बिजौली में मेरठ-हापुड़ सड़क पर बनाए गए इंटरचेंज के सभी मार्ग मिट्टी डालकर बंद किए गए हैं। जिनको उद्घाटन से एक दिन पहले ही मिट्टी हटाकर खोला जाएगा। इससे पहले एक्सप्रेसवे पर किसी को पैदल चलने या अपने वाहन दौड़ाने की अनुमति नहीं है। #prayagraj
Posts#Prayagraj_News 📰: उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में कमाई के मामले में संगमनगरी का दबदबा कायम हो गया है। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रयागराज जंक्शन ने कमाई के पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर जोन में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन ने 490 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर कानपुर सेंट्रल को पीछे छोड़ते हुए एनसीआर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। औद्योगिक नगरी कानपुर का सेंट्रल स्टेशन 484 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एनसीआर के शीर्ष 10 सर्वाधिक आय वाले स्टेशनों की सूची में प्रयागराज जिले के तीन स्टेशनों ने अपनी जगह पक्की की है। मंडल मुख्यालय होने के साथ कुंभ की तैयारी और यात्रियों की बढ़ती संख्या ने प्रयागराज जंक्शन की झोली भर दी है। इस सूची में मथुरा जंक्शन 434 करोड़ रुपये की आय के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ताज नगरी का आगरा कैंट स्टेशन चौथे पायदान पर रह गया। अलीगढ़ जंक्शन से ज्यादा प्रयागराज छिवकी स्टेशन की कमाई हैरानी की बात है कि प्रयागराज का उपनगरीय स्टेशन प्रयागराज छिवकी अब बड़े जंक्शन को मात दे रहा है। इस सालाना कमाई अलीगढ़ जंक्शन से भी ज्यादा है। बीते वित्तीय वर्ष में छिवकी स्टेशन ने रेलवे के खाते में 151 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कमाई के लिहाज से वह जोन में सातवें स्थान रहा। साथ ही 83.26 करोड़ रुपये के साथ अलीगढ़ आठवां स्थान हासिल किया। एनसीआर के टॉप 50 स्टेशनों में 24 प्रयागराज मंडल के उत्तर मध्य रेलवे की कमाई में प्रयागराज मंडल का वर्चस्व है। जोन के टॉप-50 स्टेशनों की सूची में अकेले इस मंडल के 24 स्टेशन शामिल हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का मानना है कि बुनियादी ढांचे में सुधार, ट्रेनों का बेहतर आवागमन और यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार के चलते राजस्व में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। कमाई के हिसाब से एनसीआर के टॉप टेन स्टेशन स्टेशन का नाम : आय प्रयागराज जंक्शन : 490.57 करोड़ कानपुर सेंट्रल : 484.77 करोड़ मथुरा जंक्शन : 432.23 करोड़ आगरा कैंट : 375.99 करोड़ वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी : 344.20 करोड़ ग्वालियर : 327.87 करोड़ प्रयागराज छिवकी : 151.17 करोड़ अलीगढ़ जंक्शन : 83.26 करोड़ सूबेदारगंज : 72.74 करोड़ टूंडला जंक्शन : 69.99 करोड़ #prayagraj #prayagrajjunction #allahabad
Posts#Prayagraj_News 📰: सूरज की तल्खी से चार दिन में तापमान पहाड़ चढ़ गया है। तेज धूप से बढ़ी तपिश से 44 डिग्री तापमान के साथ शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लू के थपेड़े और कड़क धूप दिन भर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी के मामले में संगमनगरी का दूसरा स्थान रहा। 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा पहले पायदान पर रहा। वहीं, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 22.8 डिग्री सेल्सियस से कुछ कम होकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति सामान्य रही। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर देवर देखने को मिले। दोपहर से पहले ही तेज धूप लोगों के शरीर के खुले हिस्सों को झुलसाने लगी। गर्मी से बचाव के लिए गमछा आदि लेकर बाहर निकले लोग ठौर खोजते रहे। तपिश से तवे की तरह तप रहीं सड़कें दोपहर के वक्त लगभग खाली रहीं। दिन में एक से दो बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी के बाद बस आदि से घर जा रहे बच्चों के चेहरे ताप से लाल दिखे। चौराहों पर लाल बत्ती देख रुके दोपहिया वाहन सवार कोना पकड़कर छांव में खड़े होने को बेताब रहे। पानी-शिकंजी और बेल का शरबत पीने वालों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक दिल्ली (एनसीआर), गुरुग्राम में आंधी-पानी के साथ बादलों की आवाजाही रही। स्थानीय स्तर पर दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद एक कमजोर विक्षोभ बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की वजह बन सकता है। तब तापमान कुछ कम होने की संभावना है। गमछा, टोपी और स्टोल की बढ़ी मांग तेज गर्मी से बचने के लिए शुक्रवार को गमछा, टोपी और स्टोल की मांग में अचानक तेजी आई। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Reelsआज शनिवार को संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी महाराज के दर्शन ❤️🙏 जय श्री राम 🚩जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #hanuman
17 Apr 2026
Reels#UttarPradesh_News 📰: उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाइड्रा मशीन से मस्जिद की करीब 50 फीट ऊंची मीनार को गिराया गया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
17 Apr 2026
Reelsयह प्रयागराज का रसूलाबाद घाट है जिसको अब “शहीद चंद्रशेखर आज़ाद घाट” नाम से जाना जाता है। यहाँ पर देश के वीर सपूत चन्द्रशेखर आज़ाद जी का अंतिम संस्कार किया गया था। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #chandrashekharazad
17 Apr 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज के मम्फोर्डगंज स्थित Amar Jwala Gas Service पर सोमवार सुबह गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके नाम से बिना जानकारी के सिलेंडर बुक कर बेच दिए गए, जिसको लेकर लाइन में खड़े लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट की नौबत तक आ गई। लोगों का कहना है कि सरकार गैस की कमी न होने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और गैस वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
16 Mar 2026
ReelsWhen you are on Heaven ❤️ of Earth 🌍 - KASHMIR 😍 Follow @allahabadi_prayagraj #kashmir #viral #heaven #journey #india
16 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: यूपीएसआई परीक्षा के अवसर पर प्रयागराज जं. स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मी द्वारा प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को क्रमबद्ध तरीके से ट्रेन में चढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे। 🚉 Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
15 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रदेश में चल रही है UP पुलिस SI की भर्ती परीक्षा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस की तस्वीरें आ रहीं हैं सामने। Follow @allahabadi_prayagraj #uppolice #prayagraj
15 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए अभ्यर्थी प्रयागराज स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
15 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज...संगम नगरी में अपराधी हुए बेखौफ गुंडे ने सरेआम घर पर चढ़कर की फायरिंग फायरिंग का लाइव सीसीटीवी वीडियो आया सामने, वीडियो में अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम कर रहा है अंधाधुंध फायरिंग एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का मामला Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
14 Mar 2026
Reelsआज शनिवार को संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी 🚩महाराज के दर्शन जय श्री राम 🕉️जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #hanuman
13 Mar 2026
Reels#UttarPradesh_News 📰: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की है यह लड़की, बहुत ही गरीब घर से हैं। दोनों आंखों में दिक्कत है, सरकार इस बच्ची की मदद करती तो शायद यह अपनी आंखों से दुनिया को देख पाती। सोशल मीडिया की थोड़ी बहुत कमाई से इनका घर चलता है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #pratapgarh #allahabad #viral
12 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते समय अपनी नीली-भूरी आंखों से तहलका मचाने वाली मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से पूरे हिंदू रीति रिवाज़ से केरल के मंदिर में शादी कर ली. फॉलो @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #mahakumbh #monalisa
12 Mar 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: Sangam Pooja Wellness Resort, Prayagraj Uttar Pradesh is a 3 acre luxury riverfront destination that blends heritage architecture, spirituality, and modern comfort. Designed along the Ganga, it features ceremonial ghats for Aarti, event courts, luxury villas, landscaped lawns and wellness spaces. The project creates a serene experience where tradition meets subtle luxury with the river at the heart of the design. Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
4 Feb 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: भू-माफियाओं को सीएम योगी का अल्टीमेटम, ‘24 घंटे का समय दे रहा हूं, सरकारी जमीन पर कब्जा तुरंत खाली करें’ Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #yogiadityanath #cmyogi
4 Feb 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना विश्वविद्यालय के बरगद लॉन की बताई जा रही है, जहां छात्रों के एक समूह द्वारा यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही थी। इस मामले में दोनों पक्ष से लोग चोटिल हुए हैं और उनकी ओर से प्राॅक्टर ऑफिस में शिकायत की गई है। प्राॅक्टोरियल बोर्ड का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। 30-40 की संख्या में कार से आए छात्र संगठन दिशा से जुड़े चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह अपने साथी संजय, निधि, पूजा और अन्य छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित बरगद लॉन में बैठकर यूजीसी से संबंधित विषयों पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक 30 से 40 की संख्या में कुछ युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने खुद को एबीवीपी और बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया। मारपीट के दौरान परिसर में मची अफरातफरी। - Dainik Bhaskar मारपीट के दौरान परिसर में मची अफरातफरी। गाली-गलौज के विरोध पर शुरू कर दी मारपीट आरोपित युवकों ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान बीच-बचाव के लिए आई छात्राओं के साथ भी बदसलूकी की गई। आरोप है कि छात्राओं को मारा-पीटा गया, उनके बाल पकड़कर घसीटा गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रॉक्टर ऑफिस में दी शिकायत घटना के बाद दिशा छात्र संगठन की ओर से कर्नलगंज थाने में शिकायत करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से उन्हें पहले विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद छात्र संगठन ने प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत सौंप दी है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं के बीच ज़बरदस्त मारपीट। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
3 Feb 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज नगर निगम लोकनाथ और दारागंज को हेरिटेज मुहल्ला घोषित किया है। इनकी धाती को संरक्षित करने की कवायद निगम की ओर से तेज हो गई है। इन मुहल्लों को निगम की और अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। दो चरण में मोहल्लों को विकसित किया जाएगा। लोकनाथ मोहल्ला को पहले चरण में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। दूसरे चरण में दारागंज मुहल्ले को विकसित किया जाएगा। खानपान के लिए चर्चित इस मुहल्ले को संवारने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। लोकनाथ के पास स्थित भारती भवन लाइब्रेरी को आकर्षक और हाईटेक किया जाएगा। जगह-जगह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साहित्यकारों की प्रतिमा लगाई जाएगी। पूरे मुहल्ले में लोगों को वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। लोकनाथ और दारागंज में मुहल्ला सैकड़ों साल पुराना है। दारागंज संगम के करीब स्थित एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जिसने अपनी पुरानी विरासत को बरकरार रखा है, पुरानी इमारतों, मंदिरों, और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और साज-संवार, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों की मूर्तियां लगाई जाएंगी, गलियों और सड़कों को पुराने स्वरूप में सजाया जाएगा। वाईफाई, आकर्षक स्ट्रीट लाइट और खानपान की दुकानों का विकास, 300-400 साल पुराने भवनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि शासन से जीओ जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक वर्ष के भीतर इस मुहल्ले को हाईटेक कर दिया जाएगा। #prayagrajnagarnigam #nagarnigamprayagraj #prayagraj #allahabad
3 Feb 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: संगम तट पर महाशिवरात्रि तक मेला चलता है लेकिन कल्पवास का विधान पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक माना जाता है। यही कारण है कि अधिकतर संत व कल्पवासी माघी पूर्णिमा का स्नान करके लौट गए हैं। जो रुके हैं वे त्रिजटा स्नान कर बुधवार को घर लौटेंगे। माघी पूर्णिमा के तीसरे दिन फाल्गुन कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि पड़ती है। जो संत व कल्पवासी माघी पूर्णिमा पर मेला क्षेत्र नहीं छोड़ते वो त्रिजटा का स्नान करके गंतव्य को जाते हैं। #prayagraj
3 Feb 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: दिल्ली के संगीतकार सिद्धांत भाटिया, जिन्हें आज रात लॉस एंजिल्स में होने वाले 68वें ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है, ने 12 गानों का एक एल्बम तैयार किया है और इसके लिए उन्होंने कला रामनाथ, चारू सूरी, कनिका कपूर, आदित्य गढ़वी और प्रवीण गोडखिंदी जैसे संगीतकारों के साथ सहयोग किया है। हालांकि एल्बम में बहुत कम ही मधुर विचार विकसित हो पाते हैं, फिर भी नामांकन शायद सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए एक पुरस्कार है। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #mahakumbh2025prayagraj #mahakumbh
3 Feb 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: उत्तर प्रदेश के स्टेट जीएसटी राजस्व संग्रह में प्रयागराज जोन ने जनवरी 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस महीने जोन ने 285.91 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया, जो पिछले साल जनवरी के 262.72 करोड़ रुपये से 8.83 प्रतिशत अधिक है। विभाग के निर्धारित लक्ष्य से यह वृद्धि कम होने के बावजूद, इसे प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कारण यह है कि UP के 21 जीएसटी जोनों में से कई की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर शून्य से नीचे, यानी नेगेटिव चली गई है।प्रदेश में जीएसटी संग्रह वृद्धि के मामले में गौतम बुद्ध नगर ने 13.13 प्रतिशत की दर से पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद बरेली 12.17 प्रतिशत के साथ दूसरे और इटावा 9.98 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज का 8.83 प्रतिशत का प्रदर्शन इन्हें पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर ले गया। दूसरी ओर, कानपुर प्रथम जोन का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा, जहां राजस्व वृद्धि दर माइनस 14 प्रतिशत रही। अयोध्या जोन में भी माइनस 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे स्टेट जीएसटी के अधिकारियों में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।विभागीय अफसरों के अनुसार, प्रयागराज में माघ मेला के आयोजन से व्यापारिक गतिविधियों में जबरदस्त तेजी आने की संभावना है। इससे फरवरी महीने में राजस्व संग्रह और ग्रोथ रेट में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। प्रयागराज जोन के इस प्रदर्शन से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है, जो टैक्स अनुपालन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। कुल मिलाकर, जबकि कई जोन पिछड़ रहे हैं, प्रयागराज की स्थिरता विभाग के लिए सकारात्मक संदेश दे रही है। #gst #prayagraj
3 Feb 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में शब ए बरात (शबेकद्र) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के सभी कब्रिस्तानों को बिजली की रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सभी दरगाहों पर भी खास इंतजाम हैं। मस्जिद, मदरसों, दरगाहों पर पूरी रात इबादत होगी। मुस्लिम समुदाय के लोग पुरखों को याद करेंगे। अपनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर फातेहा पढ़ेंगे। कब्रिस्तानों में चरागा होगा। अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाएंगे। कब्रों के पास बैठकर कुरआन पाक की तिलावत होगी। सूरह पढ़ी जाएंगी साथ ही मगफरित की दुआएं मांगेंगे। घरों में भी सुबह से शबेकद्र की तैयारियां की जा रही हैं। असर की नमाज के बाद घरों में पुरखों के नाम पर फातेहा कराई जाएगी। इसके बाद सारे पकवान गरीबों में बांटे जाएंगे। शहर के काला डांडा कब्रिस्तान, करेली, अटाला, चकिया, कसारी मसारी, अकबरपुर, बहादुरगंज, दरियाबाद, रसूलपुर आदि कब्रिस्तानों को सजा दिया गया है। यहां दुकानें भी लगी हैं। शबेकद्र को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। पुराने शहर में आरएएफ भी लगाई गई है। #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
3 Feb 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में आरपीएफ ने बचाई यात्री की जान। ➡यात्री, उसके छोटे बच्चे की बचाई जान ➡चलती ट्रेन में चढ़ने का असफल प्रयास ➡प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन की घटना Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #prayagjunction #indianrailway #viralvideos
18 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: सलोरी के बड़ी बगिया स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले प्रतियोगी छात्र कुलदीप विश्वकर्मा (25) का शनिवार को पंखे पर फंदे से लटका शव मिला। जांच में कुलदीप के मोबाइल पर एक वीडियो मिला है जिसमें वह कह रहा है कि सॉरी पापा अब वह और नहीं पढ़ पाएगा। आशंका है वीडियो बनाने के बाद उसने आत्हत्या कर ली है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मूलरूप से हमीरपुर जिले के थाना मुस्करा निवासी कुलदीप पिछले करीब एक साल से सलोरी के बड़ी बगिया स्थित एक मकान रहता था। वह जेई की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बगल में रहने वाले एक युवक ने देखा कि कुलदीप पंखे पर लटका हुआ है। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस बुलाई गई। लोगों की मदद से कुलदीप को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच की तो उसमें एक वीडियो मिला। करीब एक मिनट की वीडियो में वह रोते हुए बोल रहा है कि सॉरी पापा अब वह और नहीं पढ़ पाएगा। वह काफी दुखी लग रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजन के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप ने प्रेस के तार से फंदा लगाया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। #uttarpradesh #prayagraj #allahabad
18 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी ➡प्रोटोकॉल के साथ गंगा स्नान कराए जाने की मांग ➡शंकराचार्य के शिष्यों,भक्तों के साथ हुई थी धक्कामुक्की ➡वापस लौटाए जाने के बाद से ही अनशन पर बैठे हैं #prayagraj #mauniamavasya #maghmela #maghmela2026
18 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज सनातन संस्कृति की तपोभूमि तीर्थराज प्रयाग में पावन संगम में 4.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भारतीय संस्कृति की शाश्वत परंपरा को नमन किया। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #uttarpradesh #maghmela #maghmela2026
18 Jan 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज माघ मेले में आज हुए शंकराचार्य विवाद ख़त्म होता नहीं दिख रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शंकराचार्य के एक शिष्य को बाल से पकड़कर पुलिस घसीट रही है। संतों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार?? Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #maghmela #viralvideo
18 Jan 2026
Reelsप्रयागराज के माघ मेले में आज हुआ मौनी अमावस्या 🚩 का महा स्नान 🔱 करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #maghmela
18 Jan 2026
Reels#Prayagraj_News : प्रयागराज के संभागीय आयुक्त (डीसी) सौम्या अग्रवाल ने कहा, ‘स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी बिना अनुमति के आगे बढ़े और बैरिकेड्स को तोड़ दिया। चूंकि उसके पास कोई स्वीकृति नहीं थी, इसलिए उसे एक सामान्य भक्त की तरह स्नान करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि संगम की नाक पर एक बड़ी भीड़ थी। वह सहमत नहीं था और लगभग तीन घंटे तक वापसी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #maghmela #maghmela2026
18 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर आज मध्याह्न 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #maghmela #maghmela2026
18 Jan 2026
Reels#Prayagraj_News : शंकराचार्य और पुलिस में विवाद बढ़ा। पुलिस ने दो बार शंकराचार्य के लोगों को हिरासत में लिया। शंकराचार्य जी के रथ को जबरदस्ती संगम से बाहर कर दिया गया। वह बार बार पूछ रहे कि ये मुझे धक्का देने वाले ये कौन लोग हैं? Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #maghmela
18 Jan 2026
Reels#Prayagraj_News 📰: शुरू हुआ माघ मेला 2026। लोग ‘पौष पूर्णिमा’ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #maghmela2026
3 Jan 2026
Reelsमाघ मेला 2026 🔱 Follow me : @prayagi_allahabadi #maghmela2026 #trendingreels #viralvideos #trending #prayagi_allahabadi
2 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: मार्च से प्रदेश के 10 शहरों में सस्ती घरेलू हवाई उड़ान सेवा शंख एयर शुरू होने जा रही है। जिन शहरों के लिए यह सेवा शुरू होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और बागडोगरा शामिल है। इनमें पहले दिल्ली और मुंबई के लिए सेवा शुरू होगी। शंख एयर लाइन के मुखिया श्रवण कुमार विश्वकर्मा का दावा है वह कि-डायनमिक किराया नहीं लागू करेंगे। इससे सुबह और शाम की उड़ानों के किराए में अंतर नहीं होगा। त्योहारों पर भी उड़ानों का किराया सामान्य ही रहेगा। शुरुआत में शंख एयरलाइंस एयर बस ए 320 विमान से उड़ान भरेगी। पहले बोइंग 737 का प्लान था लेकिन तकनीकी कारणों से एयरबस को चुना गया। फिलहाल तीन विमान तैयार हैं। बेड़े में पहले 10 से अधिक विमान शामिल किए जाएंगे। फिर 2026 से 2027 तक 25 विमान होंगे। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। अब मार्च में लखनऊ से उड़ानें शुरू होंगी। कम किराए में हवाई सफर का होगा एक और विकल्प एयरपोर्ट पर अभी 140 विमानों का संचालन होता है। सबसे अधिक 80 विमान इंडिगो के हैं। इसके अलावा और एयर इंडिया, विस्तारा, अकासा आदि विमानन कंपनियां उड़ान सेवाएं दे रही हैं। इनमें अभी सबसे कम किराया इंडिगो का है लेकिन शंख का जो दावा है उसमें इंडिगो को कड़ी टक्कर मिलेगी। ऐसे में लोगों के पास कम किराए में सफर का एक और विकल्प रहेगा। जारिए कौन हैं नई शंख एयर लाइन के मुखिया शंख एयर लाइन की मुखिया श्रवण कुमार उन्नाव शहर के कलक्टरगंज के निवासी हैं। कोरोना काल तक यह टेंट का कारोबार करते थे। कोरोना के बाद वह कानपुर चले और वहां पर सब गए। एयर लाइन में आने से पहले श्रवण ने रियल एस्टेट सेक्टर और खनन के क्षेत्र में काम किया। चर्चा है कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ही अकेले एयर लाइन कंपनी खड़ी की। #shankhair #prayagraj #prayagrajairport #lucknow
Posts#Prayagraj_News 📰: कभी रेल की पटरियों पर दौड़ने वाला ट्रेन का पुराना इंजन अब चमचमाता रेस्टोरेंट बनने के लिए तैयार है, जहां लोगों को गरमा-गरम थाली परोसी जाएगी। रेलवे का यह अनोखा आइडिया अब सच होने जा रहा है। देश के पहले लोको रेस्टोरेंट को प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर खोलने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। NCR ने बून एंड जील से किया अनुबंध उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए बून एंड जील से 10 साल का अनुबंध किया है। यह डील 1.96 करोड़ रुपये की है, जिसमें हर साल करीब 14.6 लाख का लाइसेंस फीस शामिल है। स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट के यह रेस्टोरेंट बनेगा, जहां पुराने लोकोमोटिव को रिसाइकल करके माडर्न डिजाइन में तब्दील किया जाएगा। अंदर एसी, शानदार सीटिंग, रेल थीम वाला डेकोर – सब कुछ होगा जो आपको लग्जीरिएस एहसास कराएगा। मेन्यू में कौन-कौन डिस होगी मेन्यू में उत्तर भारतीय थाली, प्रयागराज के लोकल स्वाद वाली डिशेज, फास्ट फूड से लेकर कुछ वैश्विक व्यंजन तक होंगे। डाइन-इन के अलावा घर बैठे आनलाइन आर्डर करके डिलीवरी भी ले सकेंगे। ये आइडिया सिर्फ स्वादिष्ट भोजन तक नहीं, बल्कि पर्यावरण बचाने का भी है – पुराने लोको को नया जीवन मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा और रेलवे की इनकम भी। हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर स्थित छिवकी स्टेशन अब एक नया टूरिस्ट अट्रैक्शन बनेगा। बड़े स्टेशनों पर भी ऐसे लोको रेस्टोरेंट्स खुल सकते हैं इस रेस्टोरेंट की परिकल्पना महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पीसीसीएम ब्रिजेंद्र कुमार के सहयोग से की थी। जिसे डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अगुवाई में सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने अब जमीन पर उतारा है। अगर ये हिट हुआ, तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े स्टेशनों पर भी ऐसे लोको रेस्टोरेंट्स खुलेंगे। #prayagrajcheoki #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाद अब जीरोरोड बस स्टेशन भी स्थायी रूप से बंद होगा। रोडवेज प्रशासन द्वारा माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच मकर संक्राति तक जीरोरोड से चलने वालीं बसें नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी। दरअसल, प्रयागराज के सिविल लाइंस एवं जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य महाकुंभ के पहले ही शुरू होना था लेकिन कुछ कारणों से यह काम तब शुरू नहीं किया जा सका। पिछले वर्ष ही सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य ओमेक्स कंपनी द्वारा शुरू किया गया। इस वजह से बस स्टेशन को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। यहां से संचालित बसें विद्या वाहिनी मैदान एवं झूंसी स्थानांतरित की गई हैं। अब जीरोरोड बस स्टेशन के भी पुनर्विकास का कार्य होना है। इस वजह से यह बस स्टेशन भी माघ मेला संपन्न होते ही स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां से संचालित बसों को नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। मकर संक्राति तक बसें स्थानांतरित कर दी जाएंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मकर संक्राति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर बसों का संचालन नैनी लेप्रोसी चौराहे से ही होना है। बताया कि जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य डीजीएस नाम की कंपनी को सौंपा गया है। अभी बस स्टेशन को चारों ओर से कवर किया जा रहा है। माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। दो वर्ष में इसका पुनर्विकास कार्य पूरा होने की उम्मीद है। #zeroroadbusstation #prayagraj #allahabad #uttarpradesh
2 Jan 2026
Reelsकल से प्रयागराज में शुरू होगा सनातन का महापर्व ❤️माघ मेला 2026 Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #mahakumbh #mahakumbh2026 #maghmela
2 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर आज से एकल दिशा प्रवेश (वन-वे) व्यवस्था शुरू हो रही है। इस कदम से यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट रुक जाएगा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति टल सकेगी। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जंक्शन के सिटी साइड से ही प्रवेश होगा, जबकि निकासी सिविल लाइंस साइड से की जाएगी। यह व्यवस्था मुख्य स्नान पर्व से एक दिन पहले शुरू होकर स्नान के दो दिन बाद तक चलेगी। सिटी साइड के यात्री आश्रय स्थल से कलर कोडिंग के आधार पर प्लेटफॉर्मों पर पहुंचा जाएगा। यहां अनारक्षित टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। अन्य स्टेशनों पर व्यवस्था सूबेदारगंज: प्रवेश राजरूपपुर साइड से, निकासी जीटी रोड सुलेम सराय की ओर। प्रयागराज छिवकी: प्रवेश सीओडी रोड गेट से, निकासी जीईसी रोड की ओर। नैनी जंक्शन: प्रवेश स्टेशन रोड (प्लेटफॉर्म-1) से, निकासी द्वितीय द्वार (प्लेटफॉर्म-4) से। #prayagrajjunction #prayagrajrailwaystation #uttarpradesh #allahabad
2 Jan 2026
Posts#Prayagraj_News 📰: पौष पूर्णिमा के मौके पर स्नानार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मेला क्षेत्र और संगम नोज तक आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। पांटून पुलों पर आवागमन के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन हो जाएगा। सिर्फ एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को यहां से आवागमन की छूट होगी। झूंसी से परेड की तरफ आने के लिए पांटून पुल संख्या चार व छह का इस्तेमाल करना होगा। परेड से झूंसी की तरफ जाने के लिए श्रद्धालु पांटून पुल संख्या तीन, पांच व सात का प्रयोग करेंगे। संगम नोज पर किसी भी तरह की वाहन पार्किंग की छूट नहीं रहेगी। श्रद्धालुओं से मेला क्षेत्र में निर्धारित मार्ग से आवागमन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा करने की अपील की गई है। वहीं, पांटून पुल संख्या एक व दो को रिजर्व रखा गया है। इन मार्गाें से होगा आवागमन परेड क्षेत्र प्लॉट नंबर 17 पार्किंग : श्रद्धालु काली मार्ग द्वारा पैदल अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर जा सकेंगे। स्नान के उपरांत अक्षयवट मार्ग खडंजा वापसी मार्ग होकर त्रिवेणी मार्ग होते हुए पार्किंग तक आ सकेंगे। गल्ला मंडी पार्किंग : श्रद्धालु काली मार्ग से पैदल मोरी रैंप, किलाघाट मार्ग पहुंचकर काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट व दशाश्वमेध घाट जा सकेंगे। श्रद्धालु गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जीटी रोड थाना दारागंज के सामने से या रिवरफ्रंट मार्ग से पार्किंग स्थल पर वापस लौटेंगे। नागवासुकि पार्किंग : श्रद्धालु पैदल रिवर फ्रंट मार्ग या संबंधित मार्ग द्वारा नागवासुकि स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके बाद संबंधित मार्गों व रिवर फ्रंट मार्ग से होते हुए पार्किंग वापस लौटेंगे। झूंसी क्षेत्र ओल्ड जीटी कछार पार्किंग : श्रद्धालु पैदल नागवासुकि मार्ग से पांटून पुल संख्या चार व पांच पश्चिमी के मध्य बने स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके बाद ओल्ड जीटी मार्ग से कछार पार्किंग स्थल पर वापसी करेंगे। टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग : श्रद्धालु पैदल जीटी रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग होते हुए पांटून पुल संख्या दो व तीन पश्चिमी के मध्य बने स्नान घाट पर जा सकेंगे। काली मार्ग से टीकरमाफी, जीटी रोड होते हुए महुआबाग पार्किंग या अन्य पार्किंग स्थलों पर वापस आएंगे। सोहम आश्रम पार्किंग : श्रद्धालु पैदल रिवर फ्रंट झूंसी मार्ग होते हुए अक्षयवट मार्ग से पांटून पुल संख्या एक के दक्षिणी (ऐरावत स्नान घाट) स्नान घाट पर जा सकेंगे। #maghmela2026 #prayagraj
Posts#Prayagraj_News 📰: दशकों से बंद कताई मिलों की वीरानी दूर होने जा रही हैं। ये मिलें पहले जैसे ही गुलजार होंगी, जहां फैक्ट्रियों की मशीनों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। इन मिलों की जमीन उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को दे दी गई है, जो टेक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित कर यहां नई फैक्ट्रियों की स्थापना कराएगा। अनुमान लगाया गया है कि इन मिलों में लगभग 550 फैक्ट्रियां स्थापित कराई जा सकेंगी, जिनमें पांच हजार करोड़ रुपये के करीब का निवेश का अनुमान लगाया गया है। कताई मिलों में उद्योग स्थापित करने की तैयारी शासन के निर्देश पर यमुनापार में मेजा तथा गंगापार में मऊआइमा एवं बांदा कताई मिलों में उद्योग स्थापित करने लिए सरकार की ओर से कताई मिलों की भूमि यूपीसीडा को दी गई है। यूपीसीडा अब इन मिलों की भूमि को विकसित कराकर उद्योगों के लिए प्लाट आवंटित करेगा। सबसे ज्यादा जमीन 175 एकड़ मेजा कताई मिल के पास है। बांदा मिल की भूमि भी यूपीसीडा के नाम हुई मऊआइमा मिल की 83 एकड़ व बांदा मिल की 100 एकड़ जमीन भी यूपीसीडा के नाम कर दी गई है। इसमें 2100, 3500, 10 हजार वर्ग मीटर के प्लाट काटे जाएंगे। कुछ प्लाट दो व पांच एकड़ के भी हैं, जिनमें बड़े उद्योग लगाए जा सकेंगे। मेजा कताई मिल तथा मऊआइमा कताई मिल की सभी मशीनें निकाली जा चुकी हैं। इनके भवनों को भी ध्वस्त करा दिया गया है। मशीनों में लग गई जंग मेजा कताई मिल पिछले दो दशक से बंद पड़ी थी। मिल के बंद होने से मशीनों में जंग लग गई थी। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी। जितने कर्मचारी थे, वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले चुके हैं। लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मऊआइमा कताई मिल भी बंद थी। अब इन मिलों को टेक्सटाइल पार्क घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुका है। टेक्सटाइल पार्क होगा औद्योगित क्षेत्र टेक्सटाइल पार्क (वस्त्र पार्क) एक औद्योगिक क्षेत्र होगा, जहां कपड़ा उद्योग से जुड़ी सभी सुविधाएं जैसे उत्पादन, प्रसंस्करण, अनुसंधान और विकास एक ही जगह मिल सकेगी। इससे निवेश, रोज़गार और निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार 'पीएम मित्र' योजना के तहत ऐसे मेगा टेक्सटाइल पार्क देश के कई राज्यों में स्थापित कर रही है, जो फार्म-टू-फाइबर-टू-फैक्ट्री-टू-फैशन-टू-फारेन (फाइव एफ) विजन पर आधारित हैं, ताकि भारत को वैश्विक वस्त्र केंद्र बनाया जा सके। क्या कहते हैं यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार का कहना है कि मेजा, मऊआइमा व बांदा कताई मिलों की जमीन पहले ही मिल गई है। #prayagraj
Reels#Prayagraj_News 📰: संगम नगरी में भी शीतलहर का कहर जारी ➡तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा ➡कोहरे और धुंध ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें ➡वाहन हेडलाइट जलाकर, रेंगते हुए चल रहे ➡रेल, सड़क, हवाई यातायात पर पड़ेगा असर. Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
18 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: सगीत साहित्य, इतिहास और स्मृतियों को सहेजे हुए बज्म के विरासत की दूसरी महफिल (महासंगम) का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज सिविल लाइंस में किया गया है। इसमें देश के कई नामी कलाकारों, क्रिकेटरों और साहित्यकारों का समागम होगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक और जाने माने फिल्म अभिनेता. निर्माता और निर्देशक तिग्मांशु धुलिया और ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि शहर की विरासत और संस्कृतियों से जुड़ी स्मृतियों को ताजा करने के लिए इस साल फिर बज्म एक विरासत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली साल पहला आयोजन था जो काफी हद तक सफल रहा। यह दूसरा साल यानी दूसरी महफिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ जस्टिस सुधांशु धुलिया करेंगे। पहले दिन दास्तान ए सरफरोशी, लंतरानी, संत ऑफ इलाहाबाद, निर्गुण भजन गायन, मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। दूसरे दिन क्रिकेट टॉक, फिल्मी बहस, इंडियन ओसीएन और तीसरे दिन महाकवि निराला पर चर्चा, गजल और 70 के दशक के गीतों की महफिल सजेगी। #prayagraj #bazmevirasat
17 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 18 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) परिसर में लगेगा। इसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। स्वदेशी मेला अध्यक्ष डॉ. कृतिका अग्रवाल ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना और देशभर के हस्तशिल्पियों, कारीगरों व उद्यमियों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराना है। इसमें भारतीय निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों के साथ-साथ कुटीर उद्योग, ग्रामीण व लघु उद्योग, तकनीकी एवं विकास संस्थान, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), सेवा क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोग स्टॉल लगाएंगे। इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों से 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रमुख आकर्षणों में जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ियां, मुरादाबाद के पीतल के हस्तशिल्प और ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद शामिल होंगे। आम जनता के लिए मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। मेले के दौरान स्वदेशी प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें बच्चे, महिलाएं और युवा सहित सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। 19 दिसंबर को वैदिक मंत्र एवं श्लोक वाचन, पूजा थाली सजावट और कलश सजावट प्रतियोगिताएं होंगी। 20 दिसंबर को रंगोली व मेहंदी, 21 दिसंबर को सुलेख और पुष्प सजावट, जबकि 22 दिसंबर को फेस पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 दिसंबर को ‘मेरा केक कैसा’ और सलाद सजावट, 24 दिसंबर को बेबी शो व पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 25 दिसंबर को एकल नृत्य, 26 दिसंबर को सामूहिक नृत्य, 27 दिसंबर को गायन व भारतीय वाद्य यंत्र और 28 दिसंबर को समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। #prayagraj #uttarpradesh
Posts#Prayagraj_News 📰: मऊआइमा थानाक्षेत्र के कंचनपुर गांव के समीप मंगलवार रात हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। हत्या के पीछे की वजह गैंगवार बताई जा रही है। अफसार हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थानाक्षेत्र के जद्दोपुर गांव का मूल निवासी अफसार अहमद मऊआइमा क्षेत्र के मरखामऊ गांव में रहता था। वह मंगलवार देर शाम बाइक पर सोरांव से अपने घर मरखामऊ लौट रहा था। रास्ते में कंचनपुर के समीप घात लगाए तीन बदमाशों ने उसे रोक कर सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन अफसार को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। विदित हो कि 19 जनवरी 2024 को मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर नसीम की गांव की एक चाय की दुकान पर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में नसीम की पत्नी रिजवाना बानो ने हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अफसार पर मऊआइमा, देल्हूपुर, मानधाता समेत कई थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर अफसार अहमद की हत्या कर दी है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुटी है। #uttarpradesh #prayagraj
17 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: माघ मेला में इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है और मौनी अमावस्या 18 जनवरी को। ऐसे में जो श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे वो यहां पर ठहरेंगे। भीड़ बढ़ेगी और उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में माघ मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की तो इसके निर्देश दिए है। उन्होंने अफसरों को कमर कसने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने शिविरों में शौचालय, लाइट और जरूरी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सभी कार्यों को समय से और साफ सफाई से कराने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नैनी, झूंसी, फाफामऊ व शहरी क्षेत्र में 42 पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। रेलवे समन्वय बैठक हो चुकी है। डिप्टी सीएम ने फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज, रिंग रोड़ और गंगा एक्सप्रेस वे सहित अन्य प्रोजेक्टों के प्रगति की जानकारी लेते हुए इनकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और काम को तेज गति से करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को माघ मेले में वंदे मातरम् के सामूहिक गान कराने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, फूलपुर दीपक पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. केपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। #uttarpradesh #maghmela2026
17 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: सलोरी में इंटरमीडिएट के छात्र पर जानलेवा हमला मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ कर्नलगंल थाने में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। छात्र वंशराज सामान लेने के लिए घर से बाइक से निकला था। पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने पत्थर व रॉड से हमला कर अधमरा कर दिया था। पुलिस आरोपी हमलावर मंयक, अभय यादव, रिजवान अहमद, प्रियांशु, युवराज त्रिपाठी, आदित्य वर्मा, शिवम ओझा व अन्नू शर्मा उर्फ अन्नू पंडित की तलाश कर रही है। सलोरी ओम गायत्री नगर निवासी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 दिसम्बर को उनका 16 वर्षीय बेटा वंशराज घर से बाइक से कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। लात घूंसे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मयंक ने इंटर लाकिंग ईंट से वंशराज के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने देखा और शोर मचाया, तो हमलावर भाग गए। घायल छात्र एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। एक दिन पहले मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। #prayagrajpolice #prayagraj
17 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक से बढ़कर एक नवाचार कर रहा है। रेल कोच रेस्टोरेंट के बाद अब बारी है ट्रेन के इंजन यानी लोकोमोटिव को रेस्टोरेंट में बदलने की। देश का सबसे पहला 'लोको रेस्टोरेंट' प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर खुलने वाला है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल का यह पायलट प्रोजेक्ट इसी महीने टेंडर निकालने के बाद शुरू होगा। 10 साल के लिए लाइसेंस वाला यह रेस्टोरेंट स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट के बिल्कुल पास बनेगा, जहां यात्री और आसपास के लोग साफ-सुथरा, हाई क्वालिटी वाला लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। सोचिए, जो पुराना लोकोमोटिव कभी ट्रेनों को दौड़ाता था, अब वह चमचमाता रेस्टोरेंट बनकर उत्तर भारतीय थाली से लेकर फास्ट फूड तक सब परोसेगा। डाइन-इन की शानदार सुविधा के साथ ऑनलाइन एप या पोर्टल से घर बैठे ऑर्डर करके डिलीवरी भी मिलेगी। डीआरएम रजनीश अग्रवाल व सीनियर डीसीएम हरिमोहन का नवाचार जल्द आकार ले सकता है। वह बताते हैं कि यह आइडिया पुराने लोको को रिसाइकल करके पर्यावरण बचाने के साथ-साथ रोजगार पैदा करेगा और यात्रियों का इंतजार मजेदार बना देगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन, जो हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर है अब एक नया टूरिस्ट स्पॉट बनेगा। #prayagraj #indianrailways
17 Dec 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: प्रयागराज में आज बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ है। सुबह की शुरूआत हल्की धूप से हुई है लेकिन गलन बढ़ने से लोग ठंड से परेशान दिखे। जगह-जगह अलाव के सामने लोग बैठे रहे। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूर प्रदेश में दिख रहा है। आज बुधवार सुबह से ही गलन तेज हो गई है। आने वाले 2-4 दिनों में स्थिति इसी तरह की रहेगी। अभी फिलहाल कोहरे से राहत है। वहीं, नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को वहां पर रोका जा सके। वहीं, अलग अलग जगहों पर कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत में विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने की वजह से प्रयागराज जंक्शन और अन्य स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (वाराणसी-दिल्ली) और त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर-शक्ति नगर) जैसी कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल जैसी ट्रेनों को 24 घंटे तक री-शेड्यूल किया गया है, जिससे वे 28 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऊंचाहार एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस भी 2 से 8 घंटे की देरी से चलने की सूचना है। #prayagraj #cold
17 Dec 2025
Reels#Prayagraj_News 📰: ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत गाड़ी संख्या 12987 के कोच संख्या S-5 में एक महिला यात्री की जान बचाए जाने के संबंध में। आज दिनांक 16.12.2025 को निरीक्षक/आरपीएफ प्रयागराज श्री अमित कुमार मीणा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज द्वारा ड्यूटी के दौरान तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचाई गई। गाड़ी संख्या 12987 के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर आगमन के उपरांत समय गस्त के दौरान लगभग 12:15 बजे प्रस्थान के दौरान एक महिला यात्री कोच संख्या S-5 में चढ़ते समय असंतुलित होकर गिरने लगी। उक्त स्थिति को देखते हुए निरीक्षक श्री अमित कुमार मीणा द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर महिला यात्री को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया, जिससे एक गंभीर दुर्घटना होने से टल गई। उक्त महिला यात्री प्रयागराज से अजमेर की यात्रा कर रही थी, जिनका विवरण निम्नवत है- नाम : फोजिया बानो पुत्री : गुलाम मोहम्मद निवासी : ग्राम उभारी जसरा थाना : घूरपुर जिला : प्रयागराज टिकट संख्या : UMB 7999 4470 Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
16 Dec 2025
Reelsआज मंगलवार को संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी 🚩महाराज का दिव्य श्रृंगार और दर्शन 🙏🙏 जय श्री राम 🕉️🕉️जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #hanuman
2 Dec 2025
Reelsदुल्हन ◆ पिता राजेश जायसवाल का सपना था कि बेटी की बारात बेटे की तरह जाए ◆ बग्घी पर सवार होकर दुल्हन डांस करते हुए दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
1 Dec 2025
Reelsमहाकुंभ गर्ल (Mahakumbh Girl) मोनालिसा अब फ़िल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
1 Dec 2025
Reelsइलाहाबाद विश्वविद्यालय और प्रयागराज के छात्रों के लिए गर्व कि बात। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को मिली NAAC A+ की रैंकिंग। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #allahabaduniversity
29 Nov 2025
Reelsआज शनिवार को संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी महाराज 🚩के दिव्य दर्शन जय श्री राम 🕉️जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #hanuman
28 Nov 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: यमुना बैंक रोड के बगल से त्रिवेणी पुष्प तक रामसेतु का निर्माण जल्द शुरू किया की डिजाइन दिनार के आर्किटेक्ट द्वारा तैयार की जा रही है। आर्किटेक्ट के द्वारा 10 दिन में डिजाइन तैयार कर सेतु निगम को दे दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से पुल की डिजाइन बनाने के लिए 12 लाख रुपये सेतु निगम को उपलब्ध कराया जा रहा है। पुल की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर के आसपास रहेगी। रामसेतु का निर्माण मिंटो पार्क के सामने से यमुना बैंक रोड के बगल से शुरू होगा और शिवालय पार्क से चंद मीटर की दूरी पर समाप्त होगा। इस पुल से लोग पैदल ही पार्क पहुंच जाएंगे। पुल बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। यमुना पर राम सेतु बनाने के लिए महापौर गणेश केसरवानी से सेतु निगम को प्रस्ताव मकर संक्रांति के पहले भेज था। रामसेतु की चौड़ाई लगभग पांच मीटर होगी, इस सेतु से पैदल आने और जाने की सुविधा रहेगी। रामसेतु को निर्माण करने में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि जल्द ही डिजाइन उपलब्ध हो जाएगी। #prayagraj #ramsetu
28 Nov 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: शहर में मेट्रो के संचालन के लिए 40 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण की जाने वाली जमीन पर निगम मेट्रो का स्टेशन बनाने के साथ ही वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा। परेड मैदान में दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में मुख्य स्टेशन का निर्माण जीटी रोड के पास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में 44 किलोमीटर तक मेट्रो के संचालन की योजना बनाई गई है। मेट्रो का संचालन बमरौली से सिटी लेकर झूसी तक 23 किलोमीटर और शांतिपुरम से छिवकी 21 किलोमीटर तक किया जाएगा। बमरौली से झूसी के बीच 21 स्टेशन और शांतिपुरम से छिवकी तक 19 स्टेशन का निर्माण संगम नगरी में पहले लाइट मेट्रो किया जाएगा। चलाने का विचार किया गया था, लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए अब मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मेट्रो का संचालन लाइट मेट्रो के लिए निर्धारित रूट पर ही किया जाएगा। 10-10 मिनट के अंतराल में मेट्रो निर्धारित रूटों पर चलेंगी। दोनों रूटों पर 12 मेट्रो संचालित की जाएगी। मेट्रो में तीन कोच रहेगा। मेट्रो के लिए झूसी और छिवकी में बनेगा वर्कशाप स्मार्ट सिटी प्रयागराज में मेट्रो संचालन को साकार रूप देने की कवायद तेज हो गई है। मेट्रो के रूट निर्धारण के बाद अब उसकी रिपेयरिंग को लेकर भी कार्य योजना बनने लगी है। परेड मैदान में जहां लाइट मेट्रो का मुख्य स्टेशन बनेगा वहीं इनकी मरम्मत के लिए छिवकी और झुंसी में वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा। अलग-अलग दो स्थानों पर 14-14 हेक्टेयर में वर्कशाप बनेगा। इसमें 14 हेक्टेयर से अधिक जमीन सेना से लिया जाएगा। कार्यवाहक मुख्य अभियंता, पीडीए कौशलेंद्र चौधरी ने बताया कि मेट्रो का संचालन तो सड़कों के ऊपर से किया जाएगा लेकिन स्टेशन बनाने के लिए 40 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण आने वाले दिनों में किया जाएगा। #prayagrajmetro #prayagraj
Reels#Prayagraj_News: इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय पर वकील को गाली-गोली की धमकी! थाने में विवाद, वीडियो वायरल, वकील हंगामा। जांच जारी। Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad
28 Nov 2025
Posts#Prayagraj_News 📰: संगम नगरी प्रयागराज के बाहुबलियों में शुमार करवरिया परिवार में शादी की खुशियां मनाई जा रही है. पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया की बेटी मीनाक्षी की शादी शनिवार 29 नवंबर को आयोजित हो रही है. शादी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और उनके छोटे भाई पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पेरोल भी मिल गई है. बाहुबली के घर होने जा रही यह हाई प्रोफाइल शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. शादी की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि इसमें कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल हो सकते हैं. VIP मेहमानों को भेजा गया न्यौता- पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के मुताबिक उन्होंने अपनी पार्टी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को शादी में वर वधु को आशीर्वाद देने आने का न्यौता भेजा है. खास तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम मायावती समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गवर्नर को शादी का आने का न्यौता भेजा गया है. अगर शादी में यह सभी शाही मेहमान शामिल होते हैं. तो निश्चित तौर पर यहां पर वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा लगना तय है. जोरशोर से चल रही शादी की तैयारी- फिलहाल पुराने शहर के कल्याणी देवी मोहल्ले में स्थित करवरिया कोठी में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. करवरिया हाउस को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया है. 29 नवंबर को पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया की बेटी मीनाक्षी की बारात आएगी. मीनाक्षी की शादी डॉक्टर सिद्धार्थ से तय हुई है. मीनाक्षी ने जहां एमबीए की डिग्री हासिल की है. तो वहीं उनके पति डॉक्टर सिद्धार्थ राजस्थान के राज्यपाल रहे कलराज मिश्रा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. मेहंदी की रस्म- करवरिया परिवार में आज मेहंदी की रस्म हो रही है. महिलाएं हाथों मेहंदी लगा रही हैं. करवरिया कोठी पर सजावट की जा रही है. बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही है. परिवार की महिलाएं विवाह गीत और पैरों में महावर लगा रही है. करवरिया बंधुओं की बेटी की शाही शादी में खानपान के विशेष इंतजाम किए गए. साउथ से लेकर उत्तर भारत और चाइनीज व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे. शाही शादी में लाखों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. इस शाही शादी को लेकर पुलिस और प्रशासन भी तैयारी में जुटा है, क्योंकि बड़ी संख्या में भी वीआईपी मेहमानों के आने के चलते ट्रैफिक जाम और उनकी सुरक्षा भी बेहद अहम होगी. #prayagraj #allahabad
Reelsआज शनिवार को संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी 🚩 महाराज के दर्शन जय श्री राम 🕉️जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #hanuman #hanumanji
7 Nov 2025
Reels“प्रयागराज जैसा विश्व में कोई शहर नहीं है “…..: तिग्मांशु धूलियाँ Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #mahakumbh2025 #mahakumbh2025 #viral #viralvideo #viralreels
7 Jan 2025
Reelsमहाकुंभ 2025 पर करिए संगम स्थित श्री बाड़े हनुमान जी 🚩 महाराज के दर्शन 🙏❤️ जय त्रिवेणी 🕉️जय प्रयाग जय श्री राम 🕉️जय हनुमान Follow @allahabadi_prayagraj #prayagraj #allahabad #uttarpradesh #mahakumbh #mahakumbh2025 #kumbh #kumbhmela #kumbh2025 #badehanumanji #letehanumanji #hanuman #hanumanji
2 Dec 2024
Allahabadi_Prayagraj is a travel creator from Allahabad with 204.7K Instagram followers, a 0.81% engagement rate and about 93.1K average views per post.
We'll handle outreach, pricing and contracts — and share audience data before you commit.
Connect with this creator→27 Sept 2026
27 Sept 2026
27 Sept 2026
27 Sept 2026
27 Sept 2026
14 May 2026
14 May 2026
14 May 2026
19 Apr 2026
18 Apr 2026
18 Apr 2026
18 Apr 2026
4 Feb 2026
2 Jan 2026
2 Jan 2026
2 Jan 2026
2 Jan 2026
17 Dec 2025
28 Nov 2025
28 Nov 2025
Macro@_hello_ahmedabad._
Travel Bloggers · Ahmedabad